470 इंफ्रा प्रोजेक्ट्स की लागत में 4.38 लाख करोड़ रुपए का इजाफा, 525 परियोजनाएं समय से पीछे https://ift.tt/3c3vlhk नई दिल्ली। देश भर में 1 मई, 2021 तक कम से कम 470 बुनियादी ढांचा परियोजनाओं की लागत 4.38 लाख करोड़ रुपए से अधिक हो गई है। सांख्यिकी और कार्यक्रम कार्यान्वयन मंत्रालय द्वारा प्रकाशित अप्रैल के लिए केंद्रीय क्षेत्र की परियोजनाओं पर फ्लैश रिपोर्ट से पता चला है कि 525 परियोजनाएं समय से पीछे चल रही हैं। यह भी पढ़ेंः- इंदिरा गांधी से लेकर पीएम मोदी तक ले चुके हैं इस कॉफी हाउस में चुस्कियां, लॉकडाउन में 100 गुना कम हुई रोज की कमाई लागत में 4.38 लाख करोड़ रुपए का इजाफा 1,737 परियोजनाओं में से केवल 11 परियोजनाएं समय से आगे हैं, 213 समय पर हैं, जैसा कि रिपोर्ट में दिखाया गया है। "1737 परियोजनाओं के कार्यान्वयन की कुल मूल लागत 22,33,409.53 करोड़ थी और उनकी अनुमानित पूर्णता लागत 26,71,440.77 करोड़ होने की संभावना है, जो 4,38,031.24 करोड़ (मूल लागत का 19.61 प्रतिशत) की कुल लागत वृद्धि को दशार्ता है।" यह भी पढ़ेंः- बिस्कुट कंपनी खरीदने के ऐलान के बाद से बाबा रामदेव ...