Posts

Showing posts from November, 2020

चंदा कोचर को नहीं मिली सुप्रीम कोर्ट से राहत, हाईकोर्ट फैसला बरकरार

Image
चंदा कोचर को नहीं मिली सुप्रीम कोर्ट से राहत, हाईकोर्ट फैसला बरकरार https://ift.tt/3qf5Bnx नई दिल्ली। आईसीआईसीआई-वीडियोकॉन मामले में सस्पेंड की गई बैंक की पूर्व एमडी एवं सीईओ चंदा कोचर को बड़ा झटका लगा है। आईसीआईसीआई-वीडियोकॉन मामले टर्मिनेट की गई चंदा कोचर की ओर से पिछले साल बांबे हाईकोर्ट में पीटिशन दाखिल की थी। जिस बांबे हाईकोर्ट ने रिजेक्ट कर दिया था। जिसके बाद चंदा कोचर की ओर से सुप्रीम कोर्ट का रुख किया गया था। आज सुप्रीम कोर्ट की ओर से भी चंदा कोचर के मामले में हाईकोर्ट के फैसले को बरबरार रखा है। आपको बता दें आईसीआईसीआई-वीडियोकॉन मामला सामने आने के बाद चंदा कोचर को उनके पदों से टर्मिनेट कर दिया गया था। इस मामले में उनके पति का नाम भी सामने आया था। साथ ही उन्हें गिरफ्तार भी कर लिया गया था। यह मामला करीब 3000 करोड़ करोड़ रुपए का था। मामला ईडी के पास था और उसकी जांच चल रही है। इंफोर्समेंट डायरेक्ट्रेट की ओर से तीन हफ्ते पहले वीडियोकॉन के मालिक और दीपक कोचर के खिलाफ आरोप पत्र भी दाखिल किया था। December 01, 2020 at 12:46PM Patrika : India's Leading Hindi News Portal...

क्रेडिट कार्ड रीपेमेंट ऐप क्रेड को मिला 591 करोड़ रुपए का निवेश, यूनिकॉर्न बनने से थोड़ी दूर

Image
क्रेडिट कार्ड रीपेमेंट प्लेटफॉर्म क्रेड (Cred) को 591 करोड़ रुपए का नया निवेश मिला है। कुणाल शाह की कंपनी क्रेड में सीरीज B के तहत मिले इस निवेश से कंपनी की वैल्यू 80 करोड़ डॉलर (5.91 हजार करोड़ रुपए) हो गई है। हालांकि, स्टार्टअप से यूनिकॉर्न बनने के लिए कंपनी की कुल वैल्यू एक बिलियन डॉलर होनी चाहिए। कंपनी को मिला नया निवेश मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक सीरीज B राउंड में क्रेड को DST ग्लोबल सहित अन्य निवेशकों से 8 करोड़ डॉलर का निवेश मिला। इससे पहले 2018 में कंपनी में क्रेड में निवेश किया था। इस इन्वेस्टमेंट राउंड में DST ग्लोबल के अलावा रिबिट कैपिटल (Ribbit Capital), सीकोइया कैपिटल (Sequoia Capital) और टाइगर ग्लोबल भी शामिल रहे। यूरी मिल्नर की कंपनी DST ग्लोबल ने फ्लिपकार्ट, फेसबुक, स्पोटिफाई, उड़ान और ओला जैसी कंपनियों में भी निवेश किया है। कंपनी की वैल्यू में शानदार उछाल बीते दो सालों में बढ़ते इन्वेस्टमेंट के चलते क्रेड की वैल्यू में जबरदस्त उछाल दर्ज की गई है। नए निवेश से यह 80 करोड़ डॉलर हो गई है। यह पिछले साल अगस्त में यह 45 करोड़ डॉलर थी, जब कंपनी ने फंडिंग राउंड के जरिए 12 ...

अब लैपटॉप सेगमेंट में किस्मत आजमाएगी नोकिया, सबसे पहले भारत में हो सकती है लॉन्चिंग

Image
स्मार्टफोन और टीवी के बाद अब नोकिया लैपटॉप सेगमेंट में एंट्री करने की तैयारी में है। रिपोर्ट्स के मुताबिक, नोकिया लैपटॉप सीरीज पर काम कर रही है। हालांकि, कंपनी की तरफ से इस बारे में आधिकारिक तौर पर कोई पुष्टि नहीं की गई है, लेकिन ब्यूरो ऑफ इंडियन स्टैंडर्ड (बीआईएस) की साइट पर दिखाई दिए कुछ सर्टिफिकेशंस ने नोकिया लैपटॉप्स के बारे में हिंट दिया है। उम्मीद की जा रही है कि इन लैपटॉप को पहले भारत में लॉन्च किया जाएगा, कोई सर्टिफिकेशन इंडियन स्टैंडर्ड बॉडी से दिया जा रहा है। नोकिया ने अगस्त 2009 में उतारा था नोकिया बुकलेट 3G हालांकि, नोकिया लैपटॉप चीन के पूर्वी-मध्य तटीय प्रांत- जिआंगसू में स्थित एक चीनी फैसेलिटी में बनाए गए प्रतीत होते हैं। नोकिया ने अगस्त 2009 में नोकिया बुकलेट 3G के लॉन्च के साथ वैश्विक स्तर पर लैपटॉप बाजार में अपनी किस्मत आजमाई थी। हालांकि नए लैपटॉप अब नोकिया ब्रांड लाइसेंसी से आ रहे हैं, न कि फिनिश कंपनी से। ट्रिपल फोल्ड और रोलेबल डिस्प्ले पर काम कर रही सैमसंग, सोशल मीडिया पर जारी की तस्वीरें लगभग 9 मॉडल्स को मिला है सर्टिफिकेशन टिप्स्टर मुकुल शर्मा ने बीआईएस साइट...

टैक्स सेविंग और शानदार रिटर्न के लिए PPF, किसान विकास पत्र, मंथली इनकम स्कीम, ELSS या FD में करें निवेश

Image
इन दिनों अगर आप कहीं ऐसी जगह निवेश करने का प्लान बना रहे हैं जहां निवेश करने पर आपको बेहतर रिटर्न के साथ इनकम टैक्स छूट का भी लाभ मिले तो ऐसी कई योजनाएं हैं जहां आपको ये दोनों फायदे मिलेंगे। आप टैक्स सेविंग FD, पब्लिक प्रोविडेंट फंड, किसान विकास पत्र, मंथली इनकम स्कीम या म्यूचुअल फंड की ELSS कैटेगरी में निवेश कर सकते हैं। आज हम आपको इन पांचों स्कीम्स के बारे में बता रहे हैं ताकि आप अपने हिसाब से सही जगह निवेश कर सकें। पब्लिक प्रोविडेंट फंड (PPF) इस स्कीम को बैंक या पोस्ट ऑफिस में कहीं भी खोला जा सकता है। इसके अलावा इसे किसी भी बैंक में या किसी भी पोस्ट ऑफिस में ट्रांसफर भी किया जा सकता है। इसे खोला तो केवल 100 रुपए से जा सकता है, लेकिन फिर बाद में हर साल 500 रुपए एक बार में जमा करना जरूरी है। इस अकाउंट में हर साल अधिकतम 1.5 लाख रुपए ही जमा किए जा सकते हैं। यह स्कीम 15 साल के लिए है, जिससे बीच में पैसा नहीं निकला जा सकता है। लेकिन इसे 15 साल के बाद 5-5 साल के लिए बढ़ाया जा सकता है। इसे 15 साल के पहले बंद नहीं किया जा सकता है, लेकिन 3 साल बाद से इस अकाउंट के बदले लोन लिया जा सकता...

19,860 डॉलर प्रति यूनिट के साथ 2020 के उच्च स्तर पर बिटकॉइन, इस साल अब तक 175% की बढ़ोतरी

Image
सबसे प्रसिद्ध क्रिप्टोकरेंसी में शुमार बिटकॉइन 2020 में जबरदस्त प्रदर्शन कर रहा है। सोमवार को बिटकॉइन में 9% की बढ़ोतरी दर्ज की गई और यह 19,860 डॉलर प्रति यूनिट के इस साल के उच्च स्तर पर पहुंच गया। इससे पहले बिटकॉइन दिसंबर 2017 में 19,873 डॉलर प्रति यूनिट के स्तर तक पहुंचा था। 2020 में अब तक 175% की ग्रोथ बिटकॉइन के लिए 2020 काफी ग्रोथ वाला साबित हो रहा है। 2019 खत्म होने के बाद 2020 में अब तक इसकी कीमतों में 175% की ग्रोथ दर्ज की गई है। वैश्विक स्तर पर कोविड-19 महामारी फैलने के बाद मार्च में बिटकॉइन की कीमत 4000 डॉलर प्रति यूनिट के नीचे चली गई थीं। लेकिन डॉलर के कमजोर होने के कारण बिटकॉइन ने तेजी से वापसी की है। इस क्रिप्टोकरेंसी ने मेनस्ट्रीम में रॉकेट की गति से वापसी की है। स्मार्ट और इंस्टीट्यूशनल मनी के कारण आई तेजी अमेरिका की ब्रोकरेज और ट्रेडिंग फर्म eToro के मैनेजिंग डायरेक्टर गे हिर्ष का कहना है बिटकॉइन में यह तेजी अनुमानों के बजाए स्मार्ट और इंस्टीट्यूशनल मनी के दम पर आई है। गे का कहना है कि आज बड़ी संख्या में इंडिविजुअल और असेट मैनेजर बिटकॉइन की खरीदारी कर रहे हैं। इस स...

सेंसेक्स 44300 और निफ्टी 13000 स्तर के पार; ऑटो कंपनियां आज पेश करेंगी नवंबर ऑटो बिक्री के आंकड़ें

Image
एशियाई बाजारों में तेजी के चलते घरेलू बाजार में बढ़त है। सेंसेक्स 207.57 अंकों की बढ़त के साथ 44,357.29 पर और निफ्टी 55.20 अंक ऊपर 13,024.15 पर कारोबार कर रहा है। बाजार की बढ़त को मेटल और IT शेयर लीड कर रहे हैं। स्टॉक्स अपडेट निफ्टी में सरकारी कंपनी गेल का शेयर 4% ऊपर कारोबार कर रहा है। इंफोसिस, अल्ट्राटेक सीमेंट और श्री सीमेंट के शेयरों में 2-2 फीसदी की तेजी है। ग्रासिम का शेयर 1% ऊपर कारोबार कर रहा है। वहीं, नेस्ले इंडिया का शेयर 2% नीचे कारोबार कर रहा है। कोटक बैंक के शेयर में भी 1% की गिरावट है। सुबह BSE सेंसेक्स 286.11 अंक ऊपर 44,435.83 पर और निफ्टी 93.25 अंक ऊपर 13,062.20 पर खुला। एशियाई बाजारों का हाल आज एशियाई बाजारों में जापान का निक्केई इंडेक्स 413.38 अंक ऊपर 26,847 पर कारोबार कर रहा है। हॉन्गकॉन्ग का हेंगसेंग इंडेक्स 238 अंकों की बढ़त के साथ 26,580 पर कारोबार कर रहा है। चीन का शंघाई कंपोजिट इंडेक्स भी 1.35% की तेजी के साथ 3,437 पर कारोबार कर रहा है। इन शेयरों पर रहेगी नजर - 1. ऑटो शेयर - महिंद्रा एंड महिंद्रा, मारुति सुजुकी, टीवीएस मोटर, हीरो मोटोकॉर्प और अशोक लेलैंड...

LPG गैस सिलेंडर के दामों में हुई बढ़ोतरी, दिल्ली में 55 रुपए महंगा हुआ 19 किलोग्राम वाला सिलेंडर

Image
ऑयल मार्केटिंग कंपनियों ने इस महीने भी एलपीजी रसोई गैस सिलेंडर की कीमतों में कोई बदलाव नहीं किया है। दिल्ली में 14.2 किलोग्राम वाले गैर-सब्सिडाइज्ड एलपीजी सिलेंडर का दाम 594 रुपए पर स्थिर है। हालांकि, 19 किलोग्राम वाले कॉमर्शियल गैस सिलेंडर की कीमतों में बढ़ोतरी हुई है। हालांकि दिल्ली में 19 किलोग्राम वाला गैस सिलेंडर 55 रुपए महंगा हो गया है। इस महीने 19 किलोग्राम वाले गैस सिलेंडर के दाम 56 रुपए तक बढ़े हैं। महंगा हुआ 19 किलोग्राम वाला गैस सिलेंडर देश की राजधानी दिल्ली में 19 किलो वाले एलपीजी गैस सिलेंडर की कीमत 1201 रुपए से बढ़कर 1256 रुपए पर आ गई है। मुंबई में 19 किलो वाले एलपीजी गैस सिलेंडर की कीमत 1244 रुपए पर पहुंच गई है। इसके अलावा देश के अन्य शहरों में भी बढ़ोतरी की गई है। यहां जानें किस शहर में इस महीने कितने का मिलेगा सिलेंडर... 19 किलोग्राम एलपीजी गैस सिलेंडर की कीमत शहर दाम (रुपए में) दिल्ली 1256 मुंबई 1244 कोलकाता 1351 चेन्नई 1410 14.2 किलोग्राम एलपीजी रसोई गैस सिलेंडर की कीमत शहर दाम (रुपए में) दिल्ली 594.00 मुंबई 620.50 कोलकाता ...

तेजी के साथ खुले शेयर बाजार, निफ्टी 13 हजार अंकों के नीचे

Image
तेजी के साथ खुले शेयर बाजार, निफ्टी 13 हजार अंकों के नीचे https://ift.tt/3obCdwB नई दिल्ली। वैश्विक संकेतों के कारण आज शेयर बाजार में तेजी देखने को मिल रही है। विदेशी निवेशकों का इंडेक्स 500 से ज्यादा अंकों की तेजी के साथ कारोबार कर रहा है। अगर बात सूचकांकों की करें तो बांबे स्टॉक एक्सचेंज का प्रमुख सूचकांक सेंसेक्स 99.62 अंकों की तेजी के साथ 44249.34 अंकों पर कारोबार कर रहा है। जबकि नेशनल स्टॉक एक्सचेंज का प्रमुख सूचकांक निफ्टी 50 27.75 अंकों की बढ़त के साथ 12996.70 अंकों पर कारोबार करता हुआ दिखाई दे रहा है। ऑटो 115 अंक और बैंकिंग सेक्टर 310 अंकों की तेजी के साथ हैै। ऑयल सेक्टर में 178 अंकों की तेजी देखने को मिल रही है। बढ़त वाले शेयर्य की बात करें तो श्री सरमेंट के शेयरों में 4 फीसदी की तेजी देखने को मिल रही है। जबकि गेल, टेक महिंद्रा और इंफोसिस के शेयरों में करीब 2 फीसदी की तेजी देखी जा रही है। वहीं दूसरी ओर नेस्ले इंडिया के शेयरों में 2 फीसदी की गिरावट है। एचडीएफसी, टीसीएस और एमएंडएम के शेयरों में एक फीसदी से ज्यादा और दो फीसदी से कम की गिरावट देखने को मिल रही है। Decem...

Gold And Silver Price: सोना और चांदी हुआ महंगा, जानिए कितने हुए दाम

Image
Gold And Silver Price: सोना और चांदी हुआ महंगा, जानिए कितने हुए दाम https://ift.tt/37qNJNE नई दिल्ली। कई दिनों से सोना और चांदी के दाम में गिरावट के बाद मंगलवार को तेजी देखने को मिल रही है। देश के वायदा बाजार मल्टी कमोडिटी एक्सचेंज में सोना 191 रुपए प्रति दस ग्राम की तेजी के साथ 48109 रुपए प्रति दस ग्राम पर कारोबार कर रहा है। जबकि आज सोना 48097 रुपए प्रति दस ग्राम पर खुला था। जबकि सोमवार रात को सोना 47918 रुपए पर बंद हुआ था। वहीं दूसरी ओर चांदी के दाम में तेजी देखने को मिल रही है। मौजूदा समय में चांदी 827 रुपए प्रति किलोग्राम की तेजी के साथ 61049 प्रति किलोग्राम पर कारोबार कर रही है। जबकि आज चांदी 61012 रुपए पर खुली थी बीते सत्र सोमवार रात को चांदी के दाम 60,222 रुपए प्रति किलोग्राम पर बंद हुए थे। आपको बता दें कि सोमवार को गुरुनानक जयंति के मौके पर दूसरे हाफ यानी शाम 5 बजे बाजार खुला था। शुरुआती गिरावट के साथ सोना और चांदी चार साल के बाद नवंबर के महीने में सबसे ज्यादा गिरावट देखने को मिली थी। December 01, 2020 at 09:16AM Patrika : India's Leading Hindi News Portal h...

रात 12 बजे करना हो बर्थडे विश, तो वॉट्सऐप पर खुद-ब-खुद चला जाएगा मैसेज, बस करना होगा ये काम

Image
दोस्तों से चैटिंग-वीडियो कॉल करना हो या फोन पर बिजनेस, आजकल हर काम के लिए वॉट्सऐप का इस्तेमाल किया जा रहा है। कंपनी भी यूजर्स की इंगेजमेंट बनाए रखने के लिए लगातार नए-नए फीचर रोल आउट कर रही है। हालांकि, अभी भी यूजर्स एक खास फीचर का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं, वो ही वॉट्सऐप का शेड्यूल मैसेज फीचर (Schedule Message Feature). भले ही कंपनी ने इस फीचर को अभी तक ऐप में शामिल नहीं किया हो, लेकिन तब भी कुछ तरीके हैं जिनके जरिए वॉट्सऐप पर किसी भी मैसेज को शेड्यूल किया जा सकता है। अगर आप किसी को 12 बजे बर्थडे विश करना चाहते हैं या फिर किसी मीटिंग से संबंधित मैसेज करना चाहते हैं, तो यह ट्रिक आपके लिए बड़े काम की साबित हो सकती है। चलिए शुरू करते हैं.... एंड्रॉयड-आईओएस सभी यूजर्स के लिए उपलब्ध हुआ वॉट्सऐप का डिसअपीयरिंग मैसेज फीचर, इस्तेमाल करने के लिए फॉलो करें ये स्टेप्स एंड्रॉयड स्मार्टफोन्स में ऐसे करते हैं मैसेज शेड्यूल स्टेप 1. इसके लिए गूगल प्ले स्टोर पर जाकर एक थर्ड-पार्टी ऐप SKEDit को डाउनलोड करना होगा। डाउनलोड करने के बाद ऐप ओपन करें और Sign Up करें। स्टेप 2. लॉगइन करके मेन मैन...

दिसंबर महीने के पहले दिन पेट्रोल और डीजल के दाम में बड़ी राहत, जानिए कितने चुकाने होंगे दाम

Image
दिसंबर महीने के पहले दिन पेट्रोल और डीजल के दाम में बड़ी राहत, जानिए कितने चुकाने होंगे दाम https://ift.tt/37n5sWr नई दिल्ली। कैलेंडर वर्ष का पहला महीना बीत चुका है और देश के आम लोगों को काफी राहत मिली है। आज लगातार दूसरे दिन पेट्रोल और डीजल की कीमत में इजाफा देखने को नहीं मिला है। वैसे इंटरनेशनल मार्केट में क्रूड ऑयल भी दबाव में आया है। अब आपको वही दाम चुकाने होंगे जो आपने सोमवार को चुकाए थे। आपको बता दें कि नवंबर के महीने में डीजल की कीमत में दो रुपए प्रति लीटर और पेट्रोल और सवा रुपया प्रति लीटर तक महंगा हो चुका है। आइए आपको भी बताते हैं कि आखिर आज आपको पेट्रोल और डीजल के कितने दाम चुकाने होंगे। पेट्रोल के दाम में कोई बदलाव नहीं आईओसीएल से मिली जानकारी के अनुसार देश के चारों महानगरों में पेट्रोल की कीमत में लगातार दूसरे दिन कोई बदलाव देखने को नहीं मिला है। जबकि रविवार को पेट्रोल के दाम में में 19 पैसे प्रति लीटर से 21 पैसे प्रति लीटर तक का इजाफा देखने को मिला था। देश की राजधानी दिल्ली और मुंबई में 21 पैसे प्रति लीटर की बढ़ोतरी होने के बाद 82.34 और 89.02 रुपए प्रति लीटर हो गए ...

पॉलिसी प्रीमीयम के साथ इन चीजों में हुआ बदलाव, आज से बदल गई आपकी जिंदगी

Image
पॉलिसी प्रीमीयम के साथ इन चीजों में हुआ बदलाव, आज से बदल गई आपकी जिंदगी https://ift.tt/37Cym5d नई दिल्ली। कैलेंडर वर्ष का आखिरी महीना शुरू हो चुका है। इस महीने पहले दिन यानी आज से आम लोगों की जेब से जुड़े कई बदलाव हो चुके हैं और कुछ दिन के कुछ घंटों के बाद शुरू हो जाएंगे। यह बदलाव बैंकिंग से लेकर इंडियन रेलवे तक और बीमा पॉलिसी से जुड़े हुए हैं। अगर आपको नहीं पता है तो आइए आपको भी बता देते हैं कि आखिर किस तरह से बदलाव होने जा रहे हैं। पीएनबी 2.0 ओटीपी बेस्ड सुविधा - आज से पीएनबी 2.0 ओटीपी बेस्ड कैश विदड्रॉअल सुविधा शुरू हो जाएगी। - आज रात 8 बजे से लेकर सुबह 8 बजे के बीच पीएनबी 2.0 एटीएम से एक बार में 10,000 रुपए से ज्यादा की कैश निकालने के लिए ओटीपी डालना होगा। - इसका मतलब यह हुआ अगर आपको आधी रात को रुपयों की जरुरत होगी जो आपको एटीएम में अपने साथ मोबाइल फोन लेकर जाना होगा। 24 घंटे मिलेगी आरटीजीएस सुविधा - आज से यानी एक दिसंबर से आपको आरटीजीएस की सुविधा 24 घंटे और सातों दिन मिलेगी। - आरबीआई ने आरबीआई की ओर से इसका ऐलान किया गया था। - आज से आप कभी किसी भी समय मनी को ट्रांस...

घरेलू गैस सिलेंडर की कीमत में लगातार पांचवे महीने राहत, कमर्शियल सिलेंडर कीमत में इजाफा

Image
घरेलू गैस सिलेंडर की कीमत में लगातार पांचवे महीने राहत, कमर्शियल सिलेंडर कीमत में इजाफा https://ift.tt/3fQZ7X0 नई दिल्ली। जैसा कि उम्मीद की जा रही थी कि घरेलू गैस सिलेंडर की कीमत में इजाफा होगा, ऐसा नहीं हुआ। राहत की बात तो यह है कि लगातार पांचवें महीने में घरेलू गैस सिलेंडर की कीमत में कोई बदलाव नहीं हुआ है। देश के चारों महानगरों में वो दाम चुकानें होंगे, जो नवंबर के महीने में चुकाए थे। इसके विपरीत अनलॉक की प्रक्रिया शुरू होने के बाद कमर्शियल गैस सिलेंडर की कीमत में लगातार इजाफा हुआ है। लगातार तीसरे महीने में दाम बढ़े हैं। ऐसा इसलिए हुआ है क्योंकि देश में होटल और रेस्त्रां खुल गए हैं। जिसकी वजह से कंजंप्शन बढ़ गया है। यह भी पढ़ेंः- नवंबर में दो रुपए प्रति लीटर महंगा हुआ डीजल, जानिए पेट्रोल पर कितने बढ़े दाम घरेलू गैस सिलेंडर के दाम में कोई बदलाव नहीं आईओसीएल की वेबसाइट के अनुसार दिसंबर के महीने में घरेलू गैस सिलेंडर के दाम में कोई इजाफा देखने को नहीं मिला है। देश के चारों महानगरों के लोगों को वो ही दाम चुकाने होंगे जो उन्होंने नवंबर के महीने में चुकाए थे। नवंबर के महीने में ...

शेयर बाजार में नए निवेशकों के लिए खास बातें, निवेश से पहले इन 6 बातों को रखें याद

Image
शेयर बाजार में निवेश से पहले निवेशकों को कुछ खास बातों को ध्यान में रखना बेहद आवश्यक होता है। क्योंकि, लापरवाही से निवेशकों को भारी नुकसान की संभावना बढ़ जाती है। ऐसे में शेयर बाजार में निवेश पर बाजार के जानकारों की सलाह को ध्यान में रखा जाए तो निवेशकों को अच्छे रिटर्न की संभावना ज्यादा और घाटे की उम्मीद कम हो जाएगी। 1. बेसिक समझ जरूरी - निवेश से पहले निवेशकों को बाजार के विषय में जानना बेहद आवश्यक होता है। बाजार की जानकारी के लिए किताब, ऑनलाइन आर्टिकल, वीडियो या सर्टिफाइड जानकारों की मदद ली जा सकती है। इससे इक्विटी या कमोडिटी में निवेश को लेकर स्पष्टता होगी। निवेशक शेयर बाजार से संबंधित ऑनलाइन कोर्स भी कर सकते हैं। 2. ट्रेडिंग स्ट्रेटेजी जरूर बनाएं - स्टॉक मार्केट में निवेश करना है तो निवेशकों को सबसे पहले एक ट्रेडिंग प्लान बनाना चाहिए। इससे निवेश की समय सीमा, रिस्क और कैपिटल एलोकेशन कवर होता है। 3. पोर्टफोलियो में विविधता - पोर्टफोलियो का अर्थ है कि आप शेयर बाजार में अलग अलग तरह की कंपनियों, सेक्टर्स के शेयरों पर दांव लगा रहे हैं। अपने पोर्टफोलियो में एक ही तरह की कंपनियों, एक...

चालू वित्त वर्ष में देश की अर्थव्यवस्था में आ सकती है 9% की गिरावट-S&P

Image
वैश्विक रेटिंग एजेंसी स्टैंडर्ड एंड पूअर्स (S&P) ने कहा है कि देश की अर्थव्यवस्था में चालू वित्त वर्ष में 9% की गिरावट आ सकती है। एजेंसी ने कहा है कि हालांकि ऊपर की ग्रोथ में जोखिम भी है, पर इसके लिए अभी भी हमें कुछ समय तक इंतजार करना होगा। यह इंतजार इसलिए कि कोविड इंफेक्शन स्थिर होता है या इसमें गिरावट आती है। एशिया पैसिफिक रिपोर्ट में अनुमान S&P ने एशिया पैसिफिक रिपोर्ट में अनुमान लगाया है कि भारत की GDP अगले वित्त वर्ष में 10% बढ़ सकती है। रिपोर्ट में कहा है कि हम वित्त वर्ष 2020-21 के लिए देश के विकास में 9% की गिरावट का अनुमान लगाते हैं। जबकि 2021-22 के दौरान इसमें 10% की विकास होगी। देश में तेजी से अर्थव्यवस्था में रिकवरी हो रही है और घरेलू खर्च भी बढ़ रहा है। कोरोना अभी नियंत्रण में नहीं एजेंसी ने कहा है कि अभी भी कोरोना देश में पूरी तरह से नियंत्रण में नहीं है। हमें इसके असर को देखने के लिए थोड़े और समय तक इंतजार करना होगा। हमें अपने अनुमानों को बदलने से पहले तीसरी तिमाही तक कोरोना और हाई फ्रिक्वेंसी वाली गतिविधियों के आंकड़ों पर नजर रखनी होगी। पिछले हफ्ते जारी किए गए ...

लक्ष्मी विलास बैंक का DBS बैंक में विलय पूरा हुआ, डिपॉजिटर्स के सेविंग और FD रेट में कोई बदलाव नहीं

Image
लक्ष्मी विलास बैंक (LVB) का DBS बैंक इंडिया लिमिटेड (DBIL) में विलय हो गया। LVB के ग्राहक अब सभी बैंकिंग सेवा हासिल कर सकते हैं और उनके लिए सेविंग और FD रेट में फिलहाल कोई बदलाव नहीं हुआ है। DBS बैंक ने सोमवार को एक बयान में कहा कि विलय की योजना को बैंकिंग रेगुलेशन एक्ट 1949 की धारा 45 के तहत भारत सरकार और भारतीय रिजर्व बैंक (RBI) के विशेषाधिकारों के तहत अंजाम दिया गया है और यह 27 नवंबर 2020 को प्रभावी हो चुका है। बयान में कहा गया है कि इस विलय से LVB के डिपॉजिटर्स, कस्टमर्स और कर्मचारियों को राहत मिली है। LVB पर लगाया गया मोरेटोरियम 27 नवंबर 2020 को हटा लिया गया और इसके तत्काल बाद सभी बैंकिंग सेवाएं बहाल कर दी गईं और सभी शाखाएं, डिजिटल चैनल और ATM पहले की तरह से काम करने लगे हैं। LVB के ग्राहक अब सभी बैंकिंग सेवाएं हासिल कर सकते हैं। LVB के सभी कर्मचारी पहले के समान शर्तों पर अब DBIL के कर्मचारी हैं LVB पहले सेविंग बैंक अकाउंट्स और फिक्स्ड डिपॉजिट पर जो ब्याज दे रहा था, वही अगले नोटिस तक मिलता रहेगा। LVB के सभी कर्मचारी सेवा में बने रहेंगे और वे पहले के समान शर्तों पर अब DBIL के क...

डीबीएस बैंक के साथ मर्जर के बाद लक्ष्मी विलास खाताधारकों को इतना मिलेगा ब्याज

Image
डीबीएस बैंक के साथ मर्जर के बाद लक्ष्मी विलास खाताधारकों को इतना मिलेगा ब्याज https://ift.tt/2VkabT3 नई दिल्ली। लक्ष्मी विलास बैंक का डीबीएस बैंक इंडिया में मर्जर हो गया है। लक्ष्मी विलास के सभी खाताधारक डीबीएस के खाताधारक हो गए हैं। ऐसे में सवाल यह खड़ा हो गया है कि लक्ष्मी विलास के सभी खाताधारकों को बचत और एफडी पर कितना ब्याज मिलेगा। जिस पर डीबीएस बैंक इंडिया का बयान आ गया है। बैंक ने कहा कहा कि लक्ष्मी विलास बैंक के कस्टमर के लिए मौजूदा समय में सेविंग और एफडी की ब्याज दरों में किसी तरह का बदलाव नहीं किया गया है। इस दिन प्रभाव में आया मर्जर बैंक की ओर से जारी किए गए बयान के अनुसार लक्ष्मी विलास बैंक का डीबीएस ग्रुप होल्डिंग्स लिमिटेड में विलस 27 नवंबर को प्रभावी हो चुका है। सरकार और आरबीआई के 1949 की धारा 45 में विशेषाधिकारों के तहत दोनों बैंकों का आपस में विलय हुआ है। ब्याज दरों में कोई बदलाव नहीं एलवीबी का डीबीएस में विलय के बाद खाताधारकों और कर्मचारियों को काफी राहत मिली है। लक्ष्मी विलास के सभी प्रतिबंधों को 27 नवंबर को निष्प्रभावी कर दिया गया है। वहीं सभी शाखाओं, डिजिट...

एथर एनर्जी ने बंद किया अपने पहले इलेक्ट्रिक स्कूटर एथर 450 का प्रोडक्शन, जानिए कंपनी को क्यूं लेना पड़ा यह फैसला

Image
एथर एनर्जी ने अपने पहले स्कूटर एथर 450 की बिक्री को बेंगलुरु और चेन्नई में बंद करने का फैसला किया है। यह एथर एनर्जी के लिए तेजी से विकास के एक नए चरण को चिह्नित करता है, जो सचिन बंसल और हीरो मोटोकॉर्प के नेतृत्व में सीरीज- डी फंडिंग के एक नए दौर से जुड़ा हुआ है, जिसने 260 करोड़ रुपए का अतिरिक्त प्रोडक्शन किया है। एथर 450 से मिली सीख से आगे बढ़ने में मदद मिली-कंपनी एथर 450 को एथर 450X और एथर 450 प्लस से रिप्लेस किया जाएगा, जो एक ही प्लेटफॉर्म पर बनाए गए हैं और इनमें बेहतर हार्डवेयर और सॉफ्टवेयर क्षमताएं भी हैं। एथर एनर्जी के को-फाउंडर और सीईओ, तरुण मेहता ने कहा कि- हमारा पहला मॉडल, एथर 450, आरएंडडी, डिजाइन, प्रोटोटाइप बिल्डिंग और टेस्टिंग पर लगातार चार साल के काम का नतीजा था, और इस प्रोडक्ट को योग्य बनाने के लिए प्रोडक्शन में सुधार करना था। एथर 450 से डिजाइन, स्पेसिफिकेशन और प्रोडक्शन के संदर्भ में मिली सीख और मालिकों से प्रतिक्रिया के साथ, एथर 450X और एथर 450 प्लस को आकार देने में मदद मिली है। अब हम सभी शहरों में अपनी नई प्रोडक्शन लाइन देने की आशा कर रहे हैं। हम एथर एनर्जी की या...

कोविड से पहले के स्तर पर पहुंची कई सेक्टर की मांग, सुधार में तेजी की उम्मीद

Image
देश के सकल घरेलू उत्पाद (जीडीपी) के आंकड़ों में पहली तिमाही की तुलना में सितंबर तिमाही में सुधार होने के बाद कई इंडीकेटर्स ऐसे हैं जो मजबूत सुधार दिखा रहे हैं। नवंबर के महीने में पिछले हफ्ते तक डीजल की मांग, गाड़ियों के रजिस्ट्रेशन और ई-वे बिल जैसे आंकड़े बेहतरी दिखा रहे हैं। इससे अर्थव्यवस्था में सुधार की उम्मीद दिख रही है। जनवरी से मार्च के दौरान रोजाना 88 हजार गाड़ियां बिकीं वाहन के आंकड़ों के मुताबिक जनवरी से मार्च 2020 के दौरान 88 हजार 331 गाड़ियां रोजाना रजिस्टर्ड होती थीं। अप्रैल में यह आंकड़ा घटकर 17,172 पर आ गया। मई में 9,454 पर जबकि जून में इसमें उछाल आया और यह 45 हजार 388 पर आ गया। अक्टूबर में यह आंकड़ा 65 हजार को पार कर गया। 27 नवंबर तक 79 हजार 554 गाड़ियों का रोजाना रजिस्ट्रेशन हुआ था। त्यौहारी सीजन में गाड़ियों की मांग बढ़ी नवंबर में सीधे तौर पर त्यौहारी सीजन में गाड़ियों की तेजी दिख रही है। कोरोना के बाद यह पहली बार है जब गाड़ियों का मासिक रजिस्ट्रेशन इस स्तर पर पहुंचा है। आंध्र प्रदेश, मध्य प्रदेश और तेलंगाना के आंकड़े वाहन पर नहीं आते हैं। उनका हिस्सा ऑटो के कुल वोल्यूम में 15 ...

दुनिया के प्रमुख तेल उत्पादक देशों की बैठक से पहले निवेशक सतर्क, उत्पादन में कटौती पर हो सकता है अहम फैसला

Image
दुनिया के प्रमुख तेल उत्पादक देशों के ग्रुप ओपेक (OPEC+) की बैठक से पहले तेल की कीमतों में गिरावट दर्ज की गई। दरअसल, निवेशक क्रूड ऑयल में निवेश को लेकर सतर्क हैं। क्योंकि, ओपेक+ की बैठक में वैश्विक बाजारों में संतुलन के लिए तेल उत्पादन में कटौती पर अहम फैसले लिए जा सकते हैं। हालांकि, नवंबर माह में कोरोना वैक्सीन की उम्मीद से तेल की कीमतों में 5 गुना बढ़त दर्ज की गई है। भाव में 2% तक की गिरावट सोमवार को जनवरी ब्रेंट क्रूड फ्यूचर्स, जिसकी कल एक्सपायरी होने वाली है, की कीमत 1.01 डॉलर (2.1%) फिसलकर 47.17 डॉलर प्रति बैरल रही। फरवरी ब्रेंट फ्यूचर्स 96 सेंट गिरकर 47.29 डॉलर प्रति बैरल पर पहुंच गया। दूसरी ओर, यूएस वेस्ट टेक्सास इंटरमीडिएट (WTI) जनवरी क्रूड फ्यूचर्स 86 सेंट (1.9%) फिसलकर 44.67 डॉलर प्रति बैरल पर आ गया। कच्चे तेलों की कीमतों मे आ रहा है उबाल, जल्द ही जा सकता है 60 डॉलर के पार नवंबर माह में रही तेजी हालांकि, नवंबर में ब्रेंट क्रूड फ्यूचर्स और WTI क्रूड फ्यूचर्स 20% से ज्यादा चढ़े हैं। यह मई के बाद अबतक की सबसे बड़ी मासिक बढ़त है। क्योंकि, कोरोना महामारी के लिए तीन कंपनियो...

कैट ने कहा, बैंक और ई-कॉमर्स कंपनियां बनी व्यापारियों लिए खलनायक, वित्तमंत्री को शिकायत

Image
कैट ने कहा, बैंक और ई-कॉमर्स कंपनियां बनी व्यापारियों लिए खलनायक, वित्तमंत्री को शिकायत https://ift.tt/2JwyLNO नई दिल्ली। व्यापारी संगठन की ओर से ई-कॉमर्स कंपनियों और बैंकों के बीच चल साठगांठ के खिलाफ अपने मूवमेंट को और तेज कर दिया है। खासका कैट की ओर से कोलेशन को व्यापारियों को खलनायक करार देते हुए देश की वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण को ज्ञापन सौंपकर जांच की मांग की है। आइए आपको भी बताते हैं कि आखिर कैट की ओर से अपने ज्ञापन में क्या कहा है। यह भी पढ़ेंः- न्यूयॉर्क में सोने के दाम में बड़ी गिरावट, जानिए भारत में कितने चुकाने होंगे दाम कैट ने जांच की मांग देश के कुछ प्रमुख बैंकों को व्यापारियों के लिए एक बड़े खलनायक का दर्जा देते हुए कंफेडरेशन ऑफ आल इंडिया ट्रेडर्स ने केंद्रीय वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण को एक ज्ञापन भेज कर विभिन्न बैंकों द्वारा अमेजन और वॉलमार्ट के स्वामित्व वाली फ्लिपकार्ट सहित अन्य ई-कॉमर्स कंपनियों पर बैंकों के साथ साथ अवैध साठगांठ और व्यापारियों एवं लोगों के साथ भेदभाव करने का बड़ा आरोप लगाया है और इस सारे मामले की तुरंत जांच की मांग की है। यह भी पढ़ेंः...

ट्रिपल फोल्ड और रोलेबल डिस्प्ले पर काम कर रही सैमसंग, सोशल मीडिया पर जारी की तस्वीरें

Image
सैमसंग अब फोल्डेबल फोन को और बेहतर बनाने के लिए नए-नए एक्सपेरिमेंट कर रही है। एक रिपोर्ट के अनुसार, दक्षिण कोरियाई टेक कंपनी ने हाल ही में अपने डिस्प्ले ब्लॉग पर कॉन्सेप्ट डिजाइन की तस्वीरें पेश की हैं। पहली तस्वीर में ट्राई-फोल्डिंग डिस्प्ले वाला गैलेक्सी फोल्ड दिखाया गया है। यह नया डिवाइस एक एक्सटर्नल डिस्प्ले को प्रदर्शित करता है क्योंकि इमेज में देखा जा सकता है कि इस तीन भागों में फोल्ड किया जा सकता है। ट्राई-फोल्डिंग डिस्प्ले वाले डिवाइस में एक एक्सटर्नल डिस्प्ले मिलेगा। आवाज से अनलॉक होगा गैलेक्सी S21 स्मार्टफोन, डिवाइस में एक्सक्लूसिव होंगे कई सारे फीचर्स रोलेबल डिस्प्ले सिलिंड्रिकल बॉडी में होगी इसे कहीं भी कभी भी आसानी से इस्तेमाल किया जा सकेगा। दूसरी तस्वीर में एक रोलेबल डिस्प्ले वाले गैजेट का हिंट मिलता है। इसमें एक सिलिंड्रिकल बॉडी दी गई है, जिसके अंदर रोलेबल डिस्प्ले है। तस्वीरें देखकर अंदाजा लगाया जा सकता है कि इसे कहीं भी कभी भी इस्तेमाल किया जा सकेगा। रोलेबल डिस्प्ले की यह कॉन्सेप्ट देखने में काफी अट्रैक्टिव लग रहा है लेकिन यह भी बताती है कि इसे डिस्प्ले को...