Posts

Showing posts from May, 2020

जीएसटी काउंसिल की 40वीं बैठक 14 जून को, गैर-जरूरी वस्तुओं पर टैक्स बढ़ाने पर हो सकता है विचार

Image
वस्तु एवं सेवा कर (जीएसटी) काउंसिल की 40वीं बैठक 14 जून को हो सकती है। कोरोना महामारी के सामने आने के बाद जीएसटी काउंसिल की यह पहली बैठक होगी। कोरोना संक्रमण सामने आने के बाद पूरे देश में 25 मई से लॉकडाउन लागू है। इस कारण टैक्स वसूली बुरी तरह से प्रभावित हुई है। इस बैठक में टैक्स वसूली में तेजी के लिए गैर-जरूरी वस्तुओं पर टैक्स की दरें बढ़ाने पर चर्चा हो सकती है। यह जानकारी सूत्रों ने दी है। वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए होगी बैठक जीएसटी काउंसिल की बैठक की प्रमुख केंद्रीय वित्त मंत्री हैं, जबकि राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों के वित्त मंत्री काउंसिल के सदस्य हैं। सूत्रों के मुताबिक, 14 जून को होने वाली बैठक वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए होगी। इससे पहले मार्च में हुई जीएसटी काउंसिल की 39वीं बैठक में कोरोनावायरस के अर्थव्यवस्था पर पड़ने वाले प्रभाव पर चर्चा की गई थी। हालांकि, तब देश में कोरोना संक्रमण के मामलों की संख्या काफी कम थी और लॉकडाउन भी लागू नहीं हुआ था। दरें बढ़ाने के पक्ष में नहीं वित्त मंत्रालय सूत्रों के मुताबिक, वित्त मंत्रालय लॉकडाउन के कारण राजस्व वसूली में गिरावट के ...

राइट्स इश्यू के शेयरधारकों की मदद के लिए रिलायंस ने लॉन्च किया चैटबॉट, जारी किया वॉट्सऐप नंबर

Image
रिलायंस इंडस्ट्रीज लिमिटेड (आरआईएल) ने अपने 53,125 करोड़ रुपए के राइट्स इश्यू पर शेयरधारकों के सवालों का जवाब देने के लिए चैटबॉट शुरू किया है। मुकेश अंबानी की कंपनी ने अपनी नई भागीदार फेसबुक के व्हॉट्सएप के जरिए शेयरधारकों को राइट्स इश्यू पर किसी तरह की जानकारी के लिए इसकी शुरुआत की है। मामले से जुड़े सूत्रों ने कहा कि सार्वजनिक निर्गम के लिए पहली बार इस तरह का चैटबॉट पेश किया गया है। इस चैटबॉट को जियो हैपटिक टेक्नोलॉजीज ने विकसित किया है। अंग्रेजी में जवाब देता है चैटबॉट कंपनी पहली बार शेयर बाजार के निवेशकों को मदद के लिए आर्टिफिशियल इंटेलिजेंसी (एआई) का इस्तेमाल कर रही है। सूत्रों ने कहा कि एआई आधारित चैटबॉट 53,125 करोड़ रुपए के राइट्स इश्यू पर शेयरधारकों के सवालों का जवाब देता है। यह किसी भारतीय कंपनी द्वारा लाया गया सबसे बड़ा राइट्स इश्यू है। चैटबॉट द्वारा जवाब अंग्रेजी में दिए जाते हैं। वहीं एफएक्यू यानी बार-बार पूछे जाने वाले सवालों पर वीडियो अंग्रेजी, हिंदी, मराठी, कन्नड़, गुजराती और और बांग्ला में है। कंपनी के शेयरधारकों की संख्या 26 लाख से अधिक है। वहीं देश में व्हॉट्सएप के...

मानसून, लॉकडाउन में ढील और आर्थिक आंकड़ों पर रहेगी बाजार की नजर, कोरोना की रफ्तार बढ़ा सकती है चिंता

Image
भारतीय शेयर बाजार बीते सप्ताह जोरदार लिवाली से गुलजार रहा। लेकिन इस सप्ताह बाजार की चाल मानसून के रूख, देशव्यापी लॉकडाउन में ढील, अमेरिका और चीन के बीच तनाव से वैश्विक बाजार में होने वाले उथल-पुथल, प्रमुख आर्थिक आंकड़े समेत कुछ अन्य कारकों से तय होगी। साथ ही, कोरोनावायरस संक्रमण के बढ़ते मामले से पैदा होने वाली चिंता का असर बाजार पर बना रहेगा। केंद्र सरकार ने लॉकडाउन की समयसीमा सोमवार से पांचवीं बार बढ़ाने का फैसला लिया है, लेकिन इसमें पहले की अपेक्षा ढील दी गई है। कंटेनमेंट जोन में लॉकडाउन 30 जून तक गृह मंत्रालय के नए आदेश के अनुसार, पूरे देश में कंटेनमेंट जोन में लॉकडाउन 30 जून तक जारी रहेगी, जबकि राज्य के भीतर और एक राज्य से दूसरे राज्य में लोगों और वस्तुओं का आवागमन पर कोई रोक नहीं होगी। सरकार ने तीन चरणों में लॉकडाउन में ढील देने का फैसला लिया है जिनमें अगले चरण में होटल, शॉपिंग मॉल आदि को भी आठ जून से खोलने की अनुमति होगी। दो दिन पहले केरल तट पर पहुंचा मानसून उधर, निजी मौसम पूवार्नुमानकर्ता एजेंसी स्काइमेट के अनुसार, मानसून ने इस बार दो दिन पहले ही केरल तट पर दस्तक दे दिया ह...

यूनियन बैंक ऑफ इंडिया ने ईबीएलआर की दर 40 आधार अंक घटाई, सस्ती हो जाएंगी लोन की ब्याज दरें

Image
यूनियन बैंक ऑफ इंडिया ने शनिवार को एक्सटर्नल बेंचमार्क लेंडिंग रेट (ईबीएलआर) में 40 आधार अंकों की कटौती की घोषणा की। इस कटौती के बाद ईबीएलआर दर 7.20 से घटकर 6.80 हो गई है। बैंक ने यह कटौती आरबीआई की ओर से हाल ही में रेपो रेट में किए गए बदलाव के मद्देनजर की है। 1 जून से लागू होंगे नई दरें संशोधित दरें एक जून, 2020 से लागू होंगी। विभिन्न स्कीमों के लिए प्रभावी दरें उत्पाद के लिए ईबीएलआर प्लस प्रीमियम/डिस्काउंट पर होंगी। यूनियन बैंक ऑफ इंडिया ने आरबीआई के दिशानिर्देशों के अनुसार, खुदरा और सूक्ष्म एवं लघु उद्यम सेगमेंट को नई दर के सभी ऋणा के लिए ईबीएलआर आधारित ब्याज दरें पेश की थीं। इसलिए पहली अक्टूबर, 2019 से सभी नई दर के ऋणों को आरबीआई की नीतिगत रेपो दर से जोड़ दिया गया है। मझोले उद्यम को भी 1 अप्रैल से आरबीआई नीतिगत दर से जोड़ दिया गया है। ये हैं मौजूदा दरें लोन का प्रकार ब्याज दर होम लोन 8.25 फीसदी लोन अगेंस्ट प्रॉपर्टी 11.50 फीसदी पर्सनल लोन 11-12.40 फीसदी कार लोन 8.60 फीसदी एसबीआई कर चुका है एफडी पर मिलने वाली ब्याज में कटौती देश के सबसे बड़े बैंक स्टेट ...

पोस्ट ऑफिस टाइम डिपॉजिट स्कीम में निवेश करने पर मिलता है FD से ज्यादा ब्याज, पैसा भी रहता है सुरक्षित

Image
हाल ही में देश के सबसे बड़े बैंक एसबीआई ने मई महीने में ही फिक्स्ड डिपॉजिट (एफडी) पर मिलने वाले ब्याज मेंदूसरी बार कटौती की है। ऐसे में अगर आप निवेश के लिए कोई ऐसा विकल्प ढूंढ रहे हैं जिसमें आपका पैसा भी सुरक्षित रहे और आपको अच्छा रिटर्न भी मिलता रहे तो पोस्ट ऑफिस टाइम डिपॉजिट स्कीम आपने लिए सही ऑप्शन साबित हो सकती है। इसे फिक्स्ड डिपॉजिट या एफडी अकाउंट भी कहा जाता है।हम आपको इस स्कीम के बारे में बता रहे हैं। इस स्कीम से जुड़ी खास बातें... पोस्ट ऑफिस में फिक्स्ड डिपॉजिट अकाउंट कैश या चेक के माध्यम से कोई भी व्यक्ति खुलवा सकता है। इंडिया पोस्ट के मुताबिक, चेक के मामले में सरकार के खाते में चेक की रकम आने की तारीख से ही अकाउंट खुला हुआ माना जाएगा। इस खाते को किसी नाबालिग के नाम पर और दो वयस्कों के नाम पर संयुक्त खाता भी खोला जा सकता है। पोस्ट ऑफिस एफडी खाता खुलवाने के लिए न्यूनतम 1000 रुपए जमा करने होते हैं। इसकी कोई अधिकतम सीमा नहीं है। पोस्ट ऑफिस टाइम डिपॉजिट अकाउंट 1 से 5 साल तक की अवधि के लिए 5.5 से 6.7 फीसदी तक ब्याज दर की पेशकश करता है। इस स्कीम के तहत सालाना आधार पर ब्याज ...

विदेशी पोर्टफोलियो निवेशकों ने मई में भारतीय पूंजी बाजार से 7,366 करोड़ रुपए निकाले

Image
विदेशी पोर्टफोलियोनिवेशकों (एफपीआई) ने मई में भारतीय पूंजी बाजार में लगातार तीसरे महीने शुद्ध बिक्री की। उन्होंने इस मई में भारतीय पूंजी बाजार (शेयर और डेट बाजार) में 7,366 करोड़ रुपए की शुद्ध बिक्री की। डिपॉजिटरी के आंकड़ों के मुताबिक एफपीआई ने 1 से 29 मई तक देश के शेयर बाजारों में 14,569 करोड़ रुपए का शुद्ध निवेश किया। इसी अवधि में उन्होंने डेट बाजार से 21,935 करोड़ रुपए निकाल लिए। इस तरह से उन्होंने इस दौरान भारतीय पूंजी बाजार से 7,366 करोड़ रुपए की शुद्ध निकासी की। 30 और 31 मई को साप्ताहांत के कारण बाजार बंद रहे। मार्च में एफपीआई ने भारतीय बाजार से 1.1 लाख करोड़ रुपए निकाले थे विदेशी पोर्टफोलियोनिवेशकों ने मार्च में भारतीय पूंजी बाजार से रिकॉर्ड 1.1 लाख करोड़ रुपए निकाले थे। इससे पहले अप्रैल में भी उन्होंने भारतीय बाजार से 15,403 करोड़ रुपए की शुद्ध निकासी की थी। मॉर्निंगस्टार के सीनियर एनालिस्ट मैनेजर रिसर्च हिमांशु श्रीवास्तव ने मई में एफपीआई की पूंजी निकासी मार्च व फरवरी से कम रहने का कारण बताते हुए कहा कि मई में सिर्फ एक दिन 8 मई को एफपीआई ने भारतीय शेयर बाजार में 2.3 अरब डॉलर का नि...

ये हैं एयरटेल, जियो और आइडिया-वोडाफोन के 84 दिन की वैलिडिटी वाले प्लान, इनमें मिलती है अनलिमिटेड कॉलिंग के साथ डाटा की सुविधा

Image
सभी टेलीकॉम कंपनियां अपने ग्राहकों को अलग-अलग वैलिडिटी वाले ढेरों प्लान ऑफर करती है। इनमें 84 दिन वाले प्लान काफी पॉप्युलर है। इनमें ग्राहकों को डाटा और अनलिमिटेड कॉलिंग की सुविधा मिलती है। हम आपको एयरटेल, जियो और आइडिया-वोडाफोन के प्रीपेड प्लान्स के बारे में बता रहे हैं। एयरटेल के 84 दिन की वैलिडिटी वाले प्लान 379 रुपए वाला प्लान इसमें ग्राहकों को सभी नेटवर्क पर अनलिमिटेड कॉलिंग की सुविधा मिलती है। प्लान में ग्राहक को कुल 6 जीबी डाटा के अलावा 900 एसएमएस का लाभ भी मिलता है। यह प्लान उन ग्राहकों के लिए बेहतर है जो डेटा कम और कॉलिंग ज्यादा चाहते हैं। अतिरिक्त बेनिफिट्स की बात करें तो इसमें ZEE5 प्रीमियम, एयरटेल Xstream प्रीमियम और Wynk म्यूजिक का सब्सक्रिप्शन मुफ्त मिलता है। 598 रुपए वाला प्लान इस प्लान में रोजाना 1.5 जीबी डाटा के साथ ही अनलिमिटेड कॉलिंग और रोज 100 एसएमएस मिलते हैं। अतिरिक्त बेनिफिट्स की बात करें तो इसमें ZEE5 प्रीमियम, एयरटेल Xstream प्रीमियम और Wynk म्यूजिक का सब्सक्रिप्शन मुफ्त मिलता है। 698 रुपए वाला प्लान इस प्लान में ग्राहकों को हर रोजाना 2 जीबी डाटा के...

हांगकांग पर अपने कानून थोपने से खुद चीन को ही हो सकता है भारी आर्थिक नुकसान

Image
चीन जिस प्रकार से अपने राष्ट्रीय सुरक्षा कानूनों को हांगकांग पर थोपता जा रहा है, उससे दुनियाभर के बैंकर्स और निवेशकों को लगता है कि एक अंतरराष्ट्र्रीय वित्तीय केंद्र के रूप में हांगकांग का भविष्य खतरें में है। और यदि हांगकांग का भविष्य खतरें में पड़ेगा, तो खुद चीन को ही बहुत भारी आर्थिक नुकसान हो सकता है। यहां हम देखते हैं कि हांगकांग की स्वायत्तता को कायम रखना चीन के लिए क्यों जरूरी है और हांगकांग में चीन का कितना कुछ दांव पर लगा हुआ है। चीन को वैश्विक पूंजी हासिल करने में सबसे ज्यादा मदद करता है हांगकांग चीन अभी भी पूंजी पर अत्यधिक नियंत्रण की नीति पर चलता है। वह अपने वित्तीय बाजारों और बैंकिंग प्रणालियों में हस्तक्षेप करता रहता है। दूसरी ओर हांगकांग दुनिया की दूसरी सर्वाधिक खुली अर्थव्यवस्था है। साथ ही हांगकांग इक्विटी और डेट फाइनेंसिंग के लिए सबसे बड़ा चैनल भी है। रायटर की एक रिपोर्ट के मुताबिकमेनलैंड चीन के मुकाबले हांगकांग की अर्थव्यवस्था महज 2.7 फीसदी है, लेकिन विश्व स्तरीय वित्तीय और कानूनी व्यवस्था के कारण हांगकांग चीन के लिए ज्यादा महत्वपूर्ण है। 1997 में जब हांगकांग चीन क...

वित्त वर्ष 2020 में रियल एस्टेट सेक्टर में संस्थागत निवेश 12% घटा, करीब 33,800 करोड़ रुपए का निवेश हुआ

Image
पहले से ही मंदी कीमार झेल रहे भारतीय रियल एस्टेट सेक्टर में पिछले वित्त वर्ष में संस्थागत निवेश भी कम रहा है। अमेरिका की प्रॉपर्टी कंसल्टेंट फर्म वेस्टियन की एक रिपोर्ट के मुताबिक, वित्त वर्ष 2020 में भारत के रियल एस्टेट सेक्टर में संस्थागत निवेश 12 फीसदी घटकर 4.48 बिलियन डॉलर यानी करीब 33,800 करोड़ रुपए रहा है। रिपोर्ट के मुताबिक, धीमी आर्थिक ग्रोथ और कोरोना महामारी के कारण पैदा हुई अनिश्चितता के कारण निवेश में कमी आई है। चौथी तिमाही में 44 फीसदी की गिरावट रिपोर्ट के मुताबिक, बीते वित्त वर्ष की अंतिम और चौथी तिमाही में रियल एस्टेट सेक्टर में संस्थागत निवेश में 44 फीसदी की गिरावट रही है। इस अवधि में केवल 727 मिलियन डॉलर यानी 5490 करोड़ रुपए का निवेश मिला। रिपोर्ट के मुताबिक, वित्त वर्ष 2019-20 में पिछले पांच सालों के मुकाबले सबसे कम मात्रा में संस्थागत निवेश मिला है। वेस्टियन के मुताबिक, पूरे साल सख्त आर्थिक हालात और चौथी तिमाही में कोरोना संकट सामने आने के कारण यह गिरावट आई है। कमर्शियल एसेट्स को 81 फीसदी निवेश मिला वित्त वर्ष 2020 में कुल निवेश में से कमर्शियल सेगमेंट में 81 फीस...

मुद्रा लोन लेकर शुरू कर सकते हैं खुद का काम, बिना किसी गारंटी के बिजनेस प्लान पर मिलेगा लोन

Image
कोरोनावायरस के कारण देश में आर्थिक मंदी के हालात हैं, इस मंदी ने कई लोगों से उनका रोजगार भी छीन लिया है। इस तरह के लोगों के लिए सरकार की मुद्रा योजना बहुत काम की है। इस योजना के तहत आप अपना खुद का बिजनेस शुरू सरकार से 10 लाख रुपए तक का लोन ले सकते हैं। हम आपको इस योजना रहे हैं। नहीं देनी होती कोई गारंटी 2015 में शुरू हुई इस योजना का उद्देश्य रेहड़ी-पटरी वाले से लेकर छोटे कारोबार को बिना किसी गारंटी (जमानत) के लोन मुहैया कराना है। कोई भी व्यक्ति जो अपना स्वयं का व्यवसाय शुरु करना चाहता है, वह इस योजना के तहत लोन ले सकता है। इसके साथ ही अगर कोई अपने मौजूदा व्यवसाय को आगे बढ़ाना चाहता है, तो भी उसे इस योजना के माध्यम से लोन मिल सकता है। कितना मिलेगा लोन? मुद्रा लोन को 3 श्रेणियों में वर्गीकृत किया गया है- शिशु ऋण, जिसमें अधिकतम सीमा 50 हजार रुपए है, किशोर ऋण, जिसमें 50 हजार से 5 लाख रुपए तक की सीमा है और तरुण ऋण, जिसमें अधिकतम 10 लाख रुपए तक की सीमा रखी गई है। यानी आप के काम के हिसाब से आपको लोन दिया जाएगा। लोन लेने लिए बताना होगा बिजनेस प्लान सबसे पहले आवेदक को एक बिजनेस प्ल...

कोरोना संकट में पैसों की जरूरत पड़ने पर पीपीएफ से लोन लेना रहेगा फायदेमंद, इससे कम ब्याज दर पर मिलता है कर्ज

Image
इस कोरोना संकट में आपका पब्लिक प्रोविडेंट फंड (पीपीएफ) आपको आर्थिक संकट से निकाल सकता है। अगर आपको पैसे की जरुरत है तो आप आसानी से अपने पीपीएफ पर लोन ले सकते हैं। यहां से आपको आसानी से और कम ब्याज पर लोन मिल सकता है। अगर आप भी लोन लेने का सोच रहे हैं तो हम आपको पीपीएफ पर लोन लेने के बारे में बता रहे हैं। पीपीएफ से लोन कब ले सकते हैं? PPF खाता खोलने के तीसरे साल से ही आप लोन ले सकते हो, इससे पहले आपको इस पर लोन नहीं मिलेगा। आप अपने पीपीएफ खाते पर तीसरे से लेकर छठे साल तक ही लोन ले सकते हो। अगर आपने दिसंबर 2017 में खाता खोला है तो आप 2019 से लेकर 2022 तक लोन ले सकते हो। कितना लोन मिलेगा? आप खाते में जमा कुल राशि का केवल 25 प्रतिशत ही लोन के रूप में ले सकते हो। यदि आपने तीसरे साल में लोन लिया तो इसकी गणना दो साल में जमा रकम के आधार पर होगी। अगर आपने तीसरे साल में लोन लिया है। इसके लिए मार्च महीने के अंतिम दिन को आधार माना जाएगा। अप्रैल से लेकर आप किसी भी महीने लोन के लिए आवेदन करते हैं तो भी गणना 31 मार्च तक जमा रकम के आधार पर होगी। लोन वापस कैसे करना होगा? जिस महीने आपने लोन लि...

कई वेंडर्स जीएसटी का नहीं कर पा रहे हैं भुगतान, बड़ी कंपनियों को क्रेडिट मिलने में हो सकती है दिक्कत

Image
कई छोटी और मध्यम कंपनियों (एमएसएमई) इस समय कोविड-19 संकट के कारण परेशानी का सामना कर रही हैं। साथ ही कुछ दिवालिया भी हो रही हैं। लेकिन इनकी वजह से बड़ी कंपनियों के सामने भी समस्या आ रही है। क्योंकि छोटी कंपनियों से बड़ी कंपनियां रॉ मटेरियल खरीदती हैं। ऐसे में अगर छोटी कंपनियां जीएसटी नहीं भरती हैं तो बड़ी कंपनियों को क्रेडिट मिलना मुश्किल हो जाएगा। क्रेडिट का दावा तभी हो सकता है, जब वेंडर्स ने टैक्स का भुगतान किया हो जीएसटी फ्रेमवर्क के मुताबिक, बड़ी कंपनियां क्रेडिट का दावा तभी कर सकती हैं, जबउनके सप्लायर्स और वेंडर्स ने टैक्स का भुगतान कर दिया हो। जीएसटी कानून की धारा 16 में कहा गया है कि अगर कोई वेंडर सरकार को जीएसटी का भुगतान नहीं करता है तो खरीदार को इनपुट टैक्स क्रेडिट देने से मना कर दिया जाएगा। सभी क्षेत्रों में एक बड़े सप्लायर बेस वाली कंपनियां अब अपने विक्रेताओं के पास पहुंच रही हैं। वह यह जांच कर रही हैं कि उनकी तरफ से कोई डिफॉल्ट की गई है या नहीं। वर्तमान माहौल में डिफॉल्ट की आशंका बढ़ गई है ई एंड वाई में टैक्स पार्टनर अभिषेक जैन ने कहा कि सप्लायर द्वारा टैक्स का भुगतान सुन...

शेयरों की कीमत आधी होते ही कंपनी पर कब्जा जमाने की तैयारी, वेदांता के बाद अदानी पावर भी होगी डीलिस्ट

Image
अनिल अग्रवाल की वेदांता लिमिटेड की डिलिस्टिंग की घोषणा के बाद अब अदानी पावर ने भी डीलिस्टिंग की घोषणा कर दी है। इस महीने में डीलिस्ट की घोषणा करनेवाली यह दूसरी कंपनी है। दरअसल इस समय बाजार में भारी उतार-चढ़ाव है। शेयरों की कीमतें आधी हो गई हैं। ऐसे में प्रमोटर्स सस्ते शेयर खरीद कर कंपनी पर पूरा कब्जा जमाने की तैयारी कर रहे हैं। निवेशकों को घाटा देकर प्रमोटर्स यह फायदा उठा रहे हैं। वेदांता ने 12 मई को अपने शेयर को डिलिस्ट करने का प्रस्ताव रखा था। 3 जून को अदानी पावर ने बुलाई है बोर्ड मीटिंग अदानी पावर ने 3 जून को बोर्ड मीटिंग बुलाई है। गौतम अदानी की इस कंपनी का शेयर नवंबर में 52 हफ्ते के उच्च स्तर से50 प्रतिशत टूट चुका है। पहले से ही घाटा झेल रहे निवेशकों को डिलिस्टिंग से भी घाटा होगा। अदानी समूह की यह कंपनी 2009 में सूचीबद्ध हुई थी। 2015 में अदानी इंटरप्राइज ने पोर्ट व पावर बिजनेस को अदानी पोर्ट और एसईजेड तथा अदानी पावर को एक साथ विलय करने की घोषणा की थी। इसके बाद ट्रांसमिशन बिजनेस को अलग से लिस्ट कराया गया। हालांकि अदानी पावर में पहले से ही प्रमोटर का 75 प्रतिशत के करीब नियंत्रण है।...

गूगल ने पेश की सोशल डिस्टेंसिंग ऐप Sodar, स्मार्टफोन यूजर्स को मिलेगी दो मीटर की दूरी की जानकारी, कैमरे से बना दिया जाएगा 'वर्चुअल रिंग'

Image
दिग्गज टेक कंपनी गूगल ने कोरोनावायरस संक्रमण से लोगों को बचाने के लिए शानदार 'सोशल डिस्टेंसिंग' ऐप को तैयार किया है। इसकी मदद से लोग आपस में दो मीटर की दूरी बनाए रख सकेंगे। गूगल के इस ऐप का नाम सोदर (Sodar) है। यह टूल यूजर्स के फोन के कैमरे में मिलेगा। सोदर फोन के कैमरे की मदद से यूजर के चारों ओर दो मीटर का एक वर्चुअल रिंग तैयार कर देता है। इसका अपडेट आने के बाद जैसे ही कोई यूजर कैमरा को ऑन करेगा तो उसे दो मीटर की एक सर्कल दिखाई देगाजिसका मतलब है कि आपको दो मीटर की दूरी बनाए रखनी है। गूगल का यह टूल अगले सप्ताह तक दुनियाभर के एंड्रॉयड स्मार्टफोन यूजर्स के लिए जारी हो जाएगा। इस ऐप से नोटिफिकेशन के लिए आपको ब्लूटूथ ऑन रखना जरूरी है। बता दें कि कोरोना वायरस संक्रमण से बचे रहने के लिए सोशल डिस्टेंसिंग पर जोर दिया जा रहा है और लोगों को आपस में दूरी बनाए रखने की सलाह दी जा रही है। AR की मदद से गूगल बनाएगा वर्चुअल रिंग गूगल का यह ऐप ऑगमेंटेड रिएलिटी (AR) की मदद से आपके चारों ओर एक वर्चुअल रिंग तैयार कर देगा। इसके लिए ऐप स्मार्टफोन कैमरा की मदद लेगा। गूगल ने इस ऐप के बारे में बताते ...

भारतीय अर्थव्यवस्था को कोरोना आपदा से उबरने में 6 से 9 महीने का समय लग सकता है, टेलीकॉम-आईटी सेक्टर बनेंगे बड़े सुधारक

Image
कंफेडरेशन ऑफ इंडियन इंडस्ट्री की ओर से शनिवार को "भारतीय अर्थव्यवस्था के सामने चुनौती" विषय पर आयोजित एक वेबिनार में बिजनेस लीडर्स ने कहा कि कोरोना महामारी और सुपर साइक्लोन से पैदा हुआ आर्थिक संकट से निपटने में भारतीय अर्थव्यवस्था को 6 से 9 महीने का समय लग सकता है। बिजनेस लीडर्स ने कहा कि जनजीवन और अर्थव्यवस्था को उबारने में टेलीकॉम और इन्फोर्मेशन टेक्नोलॉजी (आईटी) सेक्टर सबसे बड़े सुधारक के रूप में उभरेंगे। डिजिटल प्रैक्टिस की ओर तेजी से हो रहा बदलाव टेक महिंद्रा के एपीएसी बिजनेस के हेड और कॉरपोरेट अफेयर्स के प्रेसीडेंट सुजीत बख्शी ने कहा कि कोविड-19 के कारण पूरी दुनिया तेजी से न्यू नॉर्मल अपना रही है। इससे काराबोर को डिजिटल प्रैक्टिस की ओर बदलने में तेजी आई है। अर्थव्यवस्था की रीढ़ आईटी सेक्टर ने इस संकट में तेजी से प्रतिक्रिया दी है। इसका कारण यह है कि आईटी इंडस्ट्री पहली से ही डिजिटलाइजेशन के लिए पूरी तरह से तैयार थी। उन्होंने कहा कि आज हमारी 93-94 फीसदी वर्कफोर्स घर से काम (वर्क फ्रॉम होम) कर रही है। हम इसे इंडस्ट्री के लिए कामकाज में बदलाव के अवसर के रूप में देख रहे ...

बुकमायशो अपने 19 फीसदी कर्मचारियों की करेगी छंटनी तो वहीं कंपनियों से निकाले जा रहे कर्मचारियों की जाॅब तलाशने में मदद करेगा जोमैटो

Image
कोरोनावायरस महामारी के पैदा हुई स्थितियों के बीच सिनेमा टिकट बुकिंग की ऑनलाइन सेवाएं देने वाली कंपनी बुकमायशो 270 कर्मचारियों की छंटनी करेगी। यह उसके कुल 1,450 कर्मचारियों का 19 फीसदी है। कंपनी के मुताबिक, महामारी और इसकी रोकथाम के लिए लगाए गए लॉकडाउन से आने वाले महीनों में राजस्व पर बड़ा असर पड़ने की आशंका है। ऐसे में कंपनी 270 कर्मचारियों को नौकरी से हटाने या फिर बिना वेतन के छुट्टी पर भेजे जाने को लेकर विचार कर रही है। जोमैटो ने शुरू की 'टैलेंट डायरेक्टरी' फूड एग्रीगेटर्स कंपनी जोमैटो ने छंटनी से प्रभावित कर्मचारियों को नई नौकरी तलाशनेमें मदद करने के लिए 'टैलेंट डायरेक्टरी' की शुरूआत की है। कंपनी के संस्थापक और सीईओ दीपिंदर गोयल ने शनिवार को ट्वीट कर इसकी जानकारी दी है। कंपनी ने 'टैलेंट डायरेक्टरी' के लिए कई संस्थानों से रिव्यू मांगे हैं। दीपिंदर गोयल के मुताबिक, यह डायरेक्टरी छंटनी से प्रभावित कर्मचारियों को नई नौकरी तलाशने में मदद करेगी। बता दें कि कंपनी ने हाल ही में अपने कर्मचारियों की संख्या में 13 फीसदी की कमी की है। कई कंपनियां कर चुकी हैं छंटनी क...

BSNL ने लॉन्च किए दो नए प्लान, रोजाना 2 जीबी डाटा के साथ मिलेगी अनलिमिटेड कॉलिंग की सुविधा

Image
BSNL ने 1,599 रुपए और 899 रुपए के प्रीपेड प्लान वाउचर्स ऑफर लॉन्च किए हैं। कंपनी की ओर से नए प्लान केवल 31 मई तक मिल रहे स्पेशल ऑफर के तहत दिए जा रहे हैं। हालांकि कंपनी ने फिलहाल ये ऑफर सिर्फ ओडिशा सर्कल में लॉन्च किए हैं।BSNL ने इससे पहले 600 दिनों की वैलेडिटी वाला प्लान भी लॉन्च किया था। 1,599 रुपए का प्लान इसमें BSNL से BSNL नेटवर्क पर अनलिमिटेड कॉल्स के अलावा रोज 2 जीबी हाई-स्पीड डाटा मिलेगा। इसके अलावा अन्य नेटवर्क पर बात करने के लिए 1500 रुपए का टॉकटाइम भी इस प्लान में ऑफर किया जा रहा है। इसके बाद BSNL के अलावा बाकी नेटवर्क्स पर कॉल करने के लिए इस प्लान में यूजर्स को 20 पैसे प्रति मिनट चार्ज देना होगा। इस प्लान की वैलिडिटी 425 दिन की है। 899 रुपए का प्लान इस प्लान वाउचर में भी BSNL से BSNL पर अनलिमिटेड कॉलिंग दी गई है। यह भी रोज 2 जीबी हाई-स्पीड डाटा और बाकी नेटवर्क्स पर कॉलिंग के लिए 20 पैसे प्रति मिनट चार्ज लेता है। हालांकि, इस प्लान में 100 रुपए की टॉकटाइम वैल्यू मिलती है और इस प्लान की वैलिडिटी भी 365 दिन है। 1498 वाला डाटा भी किया लॉन्च BSNL के 1498 वाले वाले डाटा ...

मेट्रोपोलिस हेल्थकेयर का रेवेन्यू वित्त वर्ष 2020 में 12.6 प्रतिशत बढ़कर 856 करोड़ रुपए हुआ, शुद्ध लाभ 147 करोड़ रुपए

Image
अग्रणी डायग्नोस्टिक सेवा प्रदाता कंपनी मेट्रोपोलिस हेल्थकेयर का रेवेन्यू वित्त वर्ष 2020 में 856 करोड़ रुपए रहा है। एक साल पहले 760 करोड़ रुपए की तुलना में यह 12.6 प्रतिशत ज्यादा है। जबकि इसी दौरान शुद्ध लाभ 129 करोड़ से बढ़कर 147 करोड़ रुपए हो गया है। चौथी तिमाही में शुद्ध लाभ 29.3 करोड़ रुपए रहा है। बीटूसी का रेवेन्यू 56 प्रतिशत रहा है कंपनी ने बताया कि इसकीचौथी तिमाही का रेवेन्यू 2.7 प्रतिशत बढ़कर 206 करोड़ रुपए रहा है। जबकि बीटूसी से रेवेन्यू 56 प्रतिशत रहा है। इसमें 200 बीपीएस की वृद्धि देखी गई है। पूरे वर्ष के दौरान भी इसका शेयर 56 प्रतिशत ही रहा है और इसमें 400 बीपीएस की वृद्धि रही है। कंपनी ने पूरे वर्ष के दौरान कुल 19.62 मिलियन टेस्ट किए हैं जो 15.7 प्रतिशत की बढ़त दर्शाता है। जबकि तिमाही में 5.26 मिलियन का टेस्ट कंपनी ने किया। इसमें 7 प्रतिशत की वृद्धि रही है। प्रति मरीज रेवेन्यू 856 रुपए रहा कंपनी की प्रबंध निदेशक अमीरा शाह ने कहा कि कोविड-19 के दौरान टेस्ट करने में आगे रहे हैं। हमारी टीम ने जरूरी और प्रतिबद्धता को देखते हुए मरीजों के टेस्ट किए हैं। डॉक्टर्स ने जितना जल्दी हो सक...

अप्रैल में केंद्र सरकार को जीएसटी से मिला 5,934 करोड़ रुपए, पिछले साल की तुलना में 87 प्रतिशत कम

Image
लॉकडाउन की वजह से केंद्र सरकार को जीएसटी कलेक्शन के मोर्चे पर जबरदस्तझटका लगा है। चालू वित्त वर्ष के पहले महीने अप्रैल में वस्तु एवं सेवा कर (जीएसटी) के रूप में 5,934 करोड़ रुपए मिले हैं। पिछले साल में इसी महीने में मिले 46,848 करोड़ रुपए की तुलना में यह 87 प्रतिशत कम है। लॉकडाउन की वजह से जीएसटी कलेक्शन में कमी यह आंकड़े मार्च की आर्थिक गतिविधियों से संबंधित हैं। रेवेन्यू कलेक्शन में आई इस कमी को लॉक डाउन से जोड़कर देखा जा रहा है। देश में 24 मार्च से कोरोनावायरस को नियंत्रित करने के लिए लॉकडाउन शुरू किया गया था। इस वजह से रिटर्न्स फाइलिंग को जून तक के लिए टाल दिया गया है। शुक्रवार को ही जीडीपी के आंकड़े भी जारी किए गए थे जो सालाना आधार पर 4.2 प्रतिशत था। हालांकि उस पर भी असर देखा गया। चूंकि मार्च के अंतिम हफ्ते से लॉकडाउन शुरू हुआ था, इसलिए उस पर जीएसटी की तरह असर नहीं दिखा है। केंद्र के आंकड़ों से पूरे जीएसटी का परिणाम निकालना संभव नहीं आंकड़ों से, कुल जीएसटी कलेक्शन का परिणाम निकालना संभव नहीं है, क्योंकि राज्य जीएसटी (एसजीएसटी) आमतौर पर केंद्र की तुलना में अधिक होता है। मसलन, सीज...

कोविड-19 खत्म होने के बाद खुले खाद्य तेल की बिक्री पर लग सकता है बैन, स्वास्थ्य कारणों को लेकर सरकार ले सकती है फैसला

Image
कोविड-19 खत्म होने के बाद केंद्र सरकार खुले खाद्य तेलों की बिक्री को बैन कर सकती है। इन तेलों की शुद्धता और स्वास्थ्य पर पड़ने वाले प्रभावों को देखते हुए सरकार बैन लगाने पर विचार कर रही है। हालांकि, सरकार पहले भी इस पर विचार कर रही थी लेकिन कोविड-19 के सामने आने के बाद इस दिशा में तेजी से काम हो रहा है। पैकेज्ड और ब्रांडेड प्लेयर्स को होगा फायदा शुक्रवार को कोविड-19 के बाद खाद्य तेल इंडस्ट्री के सामने आने वाली चुनौतियों पर एक वेबीनार में बोलते हुए सॉल्वेंट एक्सट्रेक्टर्स एसोसिएशन (एसईए) के अध्यक्ष अतुल चतुर्वेदी ने कहा कि सरकार खुले खाद्य तेलों की बिक्री पर बैन पर विचार कर रही है। चतुर्वेदी ने कहा कि सरकार के इस कदम से पैकेज्ड और ब्रांडेड प्लेयर्स को अपनी बिक्री बढ़ाने का अवसर मिलेगा। गरीब राज्यों के लोग होंगे प्रभावित यदि खुले खाद्य तेलों की बिक्री पर बैन लगता है तो गरीब राज्यों खासकर ग्रामीण क्षेत्र के लोग इससे सबसे ज्यादा प्रभावित होंगे। ग्रामीण क्षेत्र में आज भी बड़ी संख्या में ग्राहक बेहद कम मात्रा यानी कुछ रुपए का खुला खाद्य तेल खरीदते हैं। इसका मतलब यह है कि ग्रामीण और रोजा...

लॉकडाउन और अर्थव्यवस्था में सुस्ती के बीच अच्छी खबर, जून तिमाही में बीमा कंपनियां करेंगी 5,000 लोगों की भर्ती

Image
संभावना है कि आप उन 5000 लोगों में से हैं जिन्हें पांच शीर्ष बीमा कंपनियाँ अपने यहाँ जून तिमाही में भर्ती करने वाली हैं। यह सभी को बराबर मौका देने वाली कंपनियां हैं। एक तरफ जब बाकी कंपनियां लोगों को नौकरी से निकाल रही हैं तो दूसरी तरफ जीवन बीमा और जनरल बीमा कंपनियां लॉक डाउन के खत्म होने के बाद लोगों को नौकरी देने के लिए तैयार बैठी हैं। पीएनबी मेटलाइफ करेगी 3,000 लोगों की भरती सूत्रों ने बताया कि पीएनबी मेटलाइफ इंश्योरेंस का लक्ष्य तिमाही के लिए 1,500 लोगों को भर्ती करने का है साल के अंत तक यह संख्या 3,000 तक बढ़ सकती है। केनरा एचएसबीसी ओरिएंटल बैंक ऑफ कॉमर्स लाइफ इंश्योरेंस जून के अंत तक 1,000 से अधिक लोगों की भर्ती करने के लिए तैयार है। इसका लक्ष्य उसकी पैरेंट कंपनी के रूप में सरकारी बैंकों के विलय के बाद प्राप्त ग्राहकों को अच्छी सेवा मुहैया करा सके। टाटा एआईजी1,000 लोगों की करेगी भर्ती इस बीच, टाटा एआईजी लगभग 1,000 लोगों की भर्ती करने की कोशिश कर रही है। इसकी लाइफ इंश्योरेंस कंपनी टाटा एआईए लाइफ ने इस तिमाही में 500 लोगों को रोजगार देने की योजना शुरू की है। रिलायंस निप्पॉन लाइ...

आज से बदल जाएगा जूम ऐप, प्राइवेसी सर्विस में किया गया सुधार, कंपनी ने कहा- अब कंटेंट सुरक्षित रहेगा और हैक नामुमकिन

Image
30 मई यानी आज से सभी जूम यूजर्स को मीटिंग में शामिल होने के लिए 5.0 नया अपडेट मिलेगा, जो गैलोइस काउंटर मोड, यानी जीसीएम एन्क्रिप्शन प्लैटफॉर्म पर सक्षम होगा। सिक्योरिटी और प्राइवेसी को लेकर लगातार उठ रहे सवालों के बाद जूम ने पिछले महीने बेहतर सिक्योरिटी फीचर के साथ इस ऐप का नया अपडेट जूम 5.0 लॉन्च किया था। बता दें कि अगर आगे जूम ऐप का इस्तेमाल करने के लिए यूजर्स को इसे अपडेट करना ही पड़ेगा। इसकी जानकारी कंपनी ने एक ब्लॉग पोस्ट के जरिए दी है। जूम का दावा अब डेटा हैक करना नामुमकिन ब्लॉग में कहा गया है कि मीटिंग, वेबिनार और क्लाउड रिकॉर्डिंग के लिए न्यूनतम डिफॉल्ट पासवर्ड की लंबाई छह अक्षरों की होनी चाहिए। इसका मतलब यह ​हुआ कि इसका कंटेंट काफी सुरक्षित होगा और इसे हैक करना आसान नहीं होगा। इसके जरिए ऐप में इंटरफेस और डिजाइन में भी बदलाव लाया गया है। इस ऐप में सिक्योरिटी फीचर को ऐक्सेस करने के लिए एक सिक्योरिटी आइकॉन दिया गया है। इसके साथ ही, पासवर्ड प्रोटेक्शन और अनऑथराइज्ड ऐक्सेस की पहचान के लिए कंट्रोल दिए गए हैं। नए यूजर इंटरफेस अपडेट की वजह से होस्ट अब मीटिंग को समाप्त करने या बीच ...

अप्रैल में बैंकों के लोन वितरण में 1.2 फीसदी की गिरावट, कुल 91.53 लाख करोड़ रुपए का लोन बांटा गया

Image
अप्रैल 2020 में बैंकों को लोन वितरण में 1.2 फीसदी की गिरावट रही है। लोन वितरण की यह गिरावट एग्रीकल्चर, इंडस्ट्री, सर्विस और रिटेल समेत अधिकांश सेक्टरों में दर्ज की गई है। 33 शेड्यूल्ड कमर्शियल बैंकों से प्राप्त आंकड़ों के आधार पर भारतीय रिजर्व बैंक की ओर से जारी रिपोर्ट में यह खुलासा हुआ है। अप्रैल में ग्रोस लोन 91.53 लाख करोड़ रुपए रहा आरबीआई की ओर से जारी रिपोर्ट के अनुसार, अप्रैल 2020 में ग्रोस बैंक क्रेडिट यानी कुल लोन वितरण 91.53 लाख करोड़ रुपए रहा। जबकि मार्च 2020 में कुल लोन वितरण 92.63 लाख करोड़ रुपए रहा था। यदि इंडस्ट्री की बात करें तो लार्ज, मीडियम, स्मॉल और माइक्रो यूनिट्स को दिए जाने वाले लोन में 0.7 फीसदी की गिरावट रही है और इन यूनिट्स को कुल 28.84 लाख करोड़ रुपए का लोन दिया गया है। बैंकर्स का कहना है कि नए वित्त वर्ष का पहला महीना लीन अवधि होता है। लेकिन इस बार कोरोनावायरस के चलते लागूलॉकडाउन के कारण लोन की मांग में कमी आई है। कुछ गतिविधियों के शुरू होने के कारण मई में लोन की मांग बढ़ सकती है। सर्विस सेक्टर में 0.8 फीसदी की गिरावट आरबीआई की रिपोर्ट के मुताबिक, होलसेल...