रिलायंस के फाइबर कारोबार में 7558 करोड़ रु. का निवेश करेंगे ADIA और सउदी का PIF
अबु धाबी इन्वेस्टमेंट अथॉरिटी (ADIA) और सउदी अरब का पब्लिक इन्वेस्टमेंट फंड (PIF) संयुक्त रूप से रिलायंस इंडस्ट्रीज लिमिटेड (RIL) के फाइबर कारोबार में 1.01 बिलियन डॉलर यानी 7558 करोड़ रुपए का निवेश करेंगे। यह निवेश फाइबर-ऑप्टिक असेट्स के इंफ्रास्ट्रक्चर इन्वेस्टमेंट ट्रस्ट (InvIT) के माध्यम से किया जाएगा। जियो डिजिटल फाइबर प्राइवेट लिमिटेड के पास पूरे देश में जियो के फाइबर नेटवर्क का स्वामित्व है। 3779-3779 करोड़ रुपए का निवेश करेंगे दोनों फंड रिलायंस की एक प्रजेंटेशन में बताया गया कि ADIA और PIF दोनों अलग-अलग InvIT के जरिए 3779-3779 करोड़ रुपए का निवेश करेंगे। रिलायंस ने कहा कि RIL की सब्सिडियरी रिलायंस इंडस्ट्रियल इन्वेस्टमेंट एंड होल्डिंग्स लिमिटेड (RIIHL) ने डिजिटल फाइबर इंफ्रास्ट्रक्चर ट्रस्ट (DFIT) के रि-कैपिटलाइजेशन का कार्य पूरा कर लिया है। रिलायंस ने कहा कि RIIHL, InvIT के स्पॉन्सर बनी रहेगी। हालांकि, रिलायंस ने यह जानकारी नहीं दी कि इस निवेश के बदले दोनों सॉवरेन वेल्थ फंड को InvIT की कितनी हिस्सेदारी मिलेगी। तीन महीने में आरआईएल का शेयर 17 पर्सेंट टूटा, पहली बार 2000 रुप...