इस हफ्ते बाजार में गिरावट से दिग्गज शेयरों ने निवेशकों को किया निराश, एम कैप भी 2.65 लाख करोड़ रुपए घटा

कमजोर ग्लोबल संकेतों के चलते इस हफ्ते बाजार में भारी बिकवाली देखने को मिली। इस दौरान बीएसई सेंसेक्स 1071 अंक और निफ्टी 283 अंक नीचे गिरा। इस गिरावट को बैंकिंग और आईटी सेक्टर ने लीड किया। कारोबारी हफ्ते में बीएसई आईटी इंडेक्स 3.12% नीचे फिसल गया है। बीएसई में लिस्टेड कंपनियों का मार्केट भी 2.65 लाख करोड़ रुपए कम हुआ है।

बाजार में गिरावट

इस कारोबारी हफ्ते में बीएसई सेंसेक्स इंडेक्स 2.63% और निफ्टी इंडेक्स 2.38% नीचे फिसल गया है। इस दौरान बाजार के दिग्गज शेयरों में भी गिरावट देखने को मिली है। इसमें एचडीएफसी बैंक के शेयर 6.87%, इंफोसिस के शेयर 5.45%, एचडीएफसी बैंक के शेयर 4.35% और आरआईएल के शेयर 2.27% नीचे गिरकर बंद हुए हैं। हालांकि, इंडसइंड बैंक के अधिग्रहण की खबर के चलते कोटक बैंक के शेयर ने निवेशकों को हफ्तेभर में 11.91% का रिटर्न दिया है।

बाजार में गिरावट के कारण

1. कोरोना वायरस - यूरोप और अमेरिका में कोरोना का मामले दोबारा बढ़ रहे हैं। फ्रांस और जर्मनी में वायरस के रोकथाम के लिए लॉकडाउन को दोबारा लागू किए जाने की योजना बना रही है। इसके अलावा भारत की राजधानी दिल्ली में भी कोरोना के मामले बढ़ रहे हैं। स्वास्थ्य मंत्रालय के मुताबिक भारत में कोरोना कुल मामले 81 लाख के पार पहुंच गया है।
2. ग्लोबल मार्केट- कोरोना की वापसी से वैश्विक बाजारों में इस हफ्ते भारी बिकवाली देखने को मिली। इसके अलावा हफ्तेभर अमेरिका में राहत पैकेज के ऐलान में देरी और बाद में चुनाव के बाद पैकेज के ऐलान की खबर से दुनियाभर के बाजार प्रभावित हुए। एशियाई बाजारों में भी गिरावट देखने को मिली। इसमें जापान का निक्केई इंडेक्स, चीन का शंघाई कंपोजिट और हांगकांग का हेंगसेंग इंडेक्स शामिल हैं।
3. बाजार के दिग्गज शेयरों में बिकवाली- घरेलू बाजार के दिग्गज शेयरों में गिरावट के चलते इंडेक्स पर भी दबाव देखने को मिला। हफ्ते में बाजार टॉप-5 कंपनियों के शेयरों में बिकवाली है। इसमें इंफोसिस, आरआईएल, एचडीएफसी बैंक और एचडीएफसी के शेयर शामिल हैं।

हफ्ते में बीएसई के टॉप लूजर स्टॉक्स

कंपनी बंद भाव गिरावट (%)
हिंदुस्तान जिंक 203.25 15.15
इंडियाबुल्स वेंचर्स 196.65 11.68
हीरो मोटोकॉर्प 2799.80 9.95
फेडरल बैंक 50.50 9.82
पीवीआर 1070.25 9.31

बाजार में गिरावट के बीच चुनिंदा शेयरों में निवेशकों को 24% तक का रिटर्न दिया है। बढ़त के लिहाज से बीएसई में अदानी ग्रुप के दो शेयर शामिल हैं। इसके अलावा सरकारी कंपनियों ने भी शानदार कारोबारी हफ्ते के आखिरी दिनों में शानदार रिटर्न दिया है।

हफ्ते में बीएसई के टॉप गेनर स्टॉक्स

कंपनी बंद भाव बढ़त (%)
रूट मोबाइल 996.25 23.83
कार्बोरंडम यूनि. 284.20 20.12
अदानी ग्रीन 856.25 19.11
ब्लू डार्ट 3700.55 13.96
अदानी गैस 220.45 12.36

इस हफ्ते बीएसई में लिस्टेड कंपनियों का मार्केट कैप 160.57 लाख करोड़ से 2.65 लाख करोड़ रुपए घटकर 157.92 लाख करोड़ रुपए पर आ गया है। बाजार के जानकारों ने अगले हफ्ते के लिए निवेशकों को क्वालिटी शेयरों में निवेश की सलाह दी है। इसमें रिलायंस इंडस्ट्रीज सहित बैंकिंग सेक्टर के शेयरों पर नजर रहेगी। आरआईएल ने शुक्रवार को बाजार बंद होने के बाद तिमाही नतीजे पेश किए थे। कंपनी को जियो से शानदार मुनाफा है।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
share market weekly update; top share down this week, Market cap also reduced


from Dainik Bhaskar https://ift.tt/2TGRzfe

https://ift.tt/34LGn7E

Comments

Popular posts from this blog

बीएसई मेटल, बैंक, ऑटो और बैंक सेक्टर में रही उछाल; IDBI बैंक के शेयर में 20% की बढ़त, पिरामल एंटरप्राइजेज के शेयर 14% ऊपर हुए

पांच साल पुराना बैंक स्टेटमेंट निकाला है? जानें क्या करना होगा