Gold Silver Price Today : सोना और चांदी खरीदने का बढ़िया मौका, जानिए आपके शहर का भाव https://ift.tt/3zGvWia नई दिल्ली। वैश्विक बाजार में सोना और चांदी (Gold Silver Price Today) में उतार-चढ़ाव देखा जा रहा है। कारोबार सप्ताह के तीसरे दिन बुधवार (28 जुलाई, 2021) सोने-चांदी की कीमतों में एक ठहराव आ गया है। आज सोना प्रति दस ग्राम 24 कैरेट की कीमत 48,600.00 रुपए और 22 कैरेट सोना 46,290.00 रुपए में मिल रहा है। वहीं चांदी की बात करें तो एक किलो चांदी 72,300.00 रुपए बिक रहा है। पिछले महीने जून में दस ग्राम 24 कैरेट सोना सबसे नीचे 47,710 रुपए पर था जबकि सबसे उपर 52,650 रुपए पर था। वहीं चांदी सबसे नीचे 67,600 रुपए पर थी और सबसे 73,400 रुपए पर पहुंची थी। 10 ग्राम सोने की कीमत की भाव प्रमुख शहरों में गोल्ड की कीमतों पर नजर डालें तो दिल्ली में 22 कैरेट के सोने की कीमत 46,290 और 24 कैरेट सोने की कीमत 48,600 चल रही है। मुंबई में 22 कैरेट सोना 46,330 और 24 कैरेट सोना 48,650 पर चल रहा है। कोलकाता में 22 कैरेट सोना 46,900 रुपए है, वहीं 24 कैरेट सोना 49,250 रुपए है। चेन्नई में 22 कैरेट सोने की कीम...