आईआरसीटीसी नई वेबसाइट और रेल कनेक्ट एप की जानिए खासियत, पहले से ज्यादा मिलेंगी सुविधाएं
आईआरसीटीसी नई वेबसाइट और रेल कनेक्ट एप की जानिए खासियत, पहले से ज्यादा मिलेंगी सुविधाएं https://ift.tt/3pxe2tc नई दिल्ली। रेल मंत्री पीयूष गोयल ने गुरुवार को रेल कनेक्ट एप के साथ पूरी तरह से नई आईआरसीटीसी वेबसाइट शुरू की। इस अवसर पर गोयल ने कहा कि रेलवे राष्ट्र की सेवा के लिए प्रतिबद्ध है और रेल यात्रा के अनुभव को और बेहतर बनाने के लिए अपनी सेवाओं को बढ़ाने के लिए लगातार काम कर रहा है।उन्होंने कहा कि ऑनलाइन रेलवे टिकटों की बुकिंग के लिए यह अपग्रेडेड ई-टिकटिंग प्लेटफॉर्म, यात्री सुविधाओं को बढ़ाएगा। उन्होंने कहा कि आईआरसीटीसी को निरंतर वेबसाइट में सुधार करने के लिए काम करना जारी रखना चाहिए और यह सुनिश्चित करना चाहिए कि यह वेबसाइट डिजिटल इंडिया मिशन और प्रधानमंत्री के विजन के अनुसार दुनिया में सबसे अव्वल हो। सभी सुविधाएं की गई शामिल अगली पीढ़ी की यह उन्नतम ई-टिकटिंग प्रणाली 2014 में शुरू की गई थी। इसका मकसद आईआरसीटीसी के माध्यम से टिकट बुकिंग सेवा को बाधा रहित और आसान बनाना है। रेलवे का उद्देश्य इस वेबसाइट और एप को उन्नत बनाकर रेल यात्रियों को और अधिक सुविधाएं उपलब्ध कराना है। रे...