नए साल के पहले दिन आम लोगों को गैस सिलेंडर पर बड़ी राहत, जानिए कितने चुकाने होंगे दाम
https://ift.tt/2JxHrnA
नई दिल्ली। आज देश के चारों महानगरों में गैस सिलेंडर को लेकर बड़ी राहत देखने को मिली है। प्रत्येक महीने की पहली तारीख को घरेलू गैस सिलेंडर की कीमत में बदलाव देखने को मिलता है। बीते महीने में गैस सिलेंडर की कीमत में दो बार इजाफा देखने को मिला था। जिसकी वजह घरेलू गैस सिलेंडर में 100 रुपए तक का इजाफा देखने को मिला था। ऐसे में नए साल के पहले दिन कीमतों को स्थिर रखा गया है। किसी तरह की कोई बढ़ोतरी देखने को नहीं मिली है। वहीं दूसरी ओर घरेलू गैस सिलेंडर की कीमत में मामूली तेजी देखने को मिली है। आइए आपको भी बताते हैं कि आखिर आपको पूरे महीने घरेलू गैस सिलेंडर के कितने रुपए चुकाने होंगे?
घरेलू गैस सिलेंडर के दाम में इजाफा नहीं
आईओसीएल से मिली जानकारी के अनुसार देश के चारों महानगरों में घरेलू गैस सिलेंडर की कीमत में कोई बदलाव देखने को नहीं मिला है। यानी दो दाम पिछले महीने तय हुए थे। इस महीने भी लागू होंगे। पिछले महीने देश के चारों महानगरों दिल्ली, कोलकाता, मुंबई और चेन्नई में 50 रुपए का इजाफा हुआ था। जिसके बाद दाम क्रमश: 694, 720.50, 694 और 710 रुपए प्रति सिलेंडर हो गए थे। इस महीने भी यही दाम चुकाने होंगे।
कमर्शियल गैस सिलेंडर की कीमत में इजाफा
वहीं दूसरी ओर कमर्शियल गैस सिलेंडर की कीमत में इजाफा देखने को मिला है। देश की राजधानी दिल्ली और मुंबई में कमर्शियल गैस सिलेंडर की कीमत में 17 रुपए की मामूली तेजी देखने को मिली है। जिसके बाद दोनों महानगरों में कमर्शियल गैस सिलेंडर की कीमत 1349और 1297.50 रुपए हो गई है। वहीं कोलकाता और चेन्नई में 23 रुपए का इजाफा देखने को मिला है। जिसके बाद दोनों महानगरों में दाम 1410 और 1463.50 रुपए हो गए हैं।
January 01, 2021 at 10:42AM
Patrika : India's Leading Hindi News Portal
http://www.patrika.com/
Comments
Post a Comment
https://draftingofgovernmentletters.blogspot.com/
https://gazabpostinindianblogger.blogspot.com