पेटीएम के बाद स्विगी और जोमैटो पर भी लगा स्पोर्ट्स बैटिंग का आरोप, गूगल ने थमाया नोटिस
डिजिटल पेमेंट ऐप कंपनी पेटीएम के बाद फूड डिलिवरी ऐप जोमैटो और स्विगी पर भी स्पोर्ट्स बैटिंग से जुड़ी गतिविधियों का आरोप लगा है। गूगल ने इन कंपनियों के इन-ऐप गेमिंग फीचर को प्ले स्टोर की गाइडलाइंस का उल्लंघन माना है। गूगल ने दोनों कंपनियों को नोटिस थमाया है। दोनों ही कंपनियों ने गूगल से नोटिस मिलने की पुष्टि की है। गूगल का नोटिस अनुचित: जोमैटो जोमैटो के प्रवक्ता ने नोटिस मिलने की पुष्टि करते हुए इसे अनुचित बताया है। प्रवक्ता का कहना है कि हम एक छोटी कंपनी हैं। हम पहले ही अपनी कारोबारी रणनीति को गूगल की गाइडलाइंस के मुताबिक बदल चुके हैं। प्रवक्ता के मुताबिक, कंपनी इस सप्ताह के अंत तक जोमैटो प्रीमियर लीग को दूसरे कार्यक्रम के साथ बदल देगी। इस मामले पर स्विगी ने कोई प्रतिक्रिया नहीं दी है। हालांकि, सूत्रों का कहना है कि गूगल से नोटिस मिलने के बाद कंपनी ने इन-ऐप फीचर को रोक दिया है। आईपीएल से कमाई करना चाहती हैं कंपनियां इस समय इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) का आयोजन हो रहा है। विभिन्न कंपनियां इससे कमाई करना चाहती हैं। ज्यादा से ज्यादा ग्राहकों को लुभाने और बिक्री बढ़ाने के लिए अधिकांश ...