Bank Holidays in October 2020: अक्टूबर में बैंकों में रहेगी लंबी छुट्टियां, जानें कब-कब बंद रहेंगे बैंक

Bank Holidays in October 2020: अक्टूबर में बैंकों में रहेगी लंबी छुट्टियां, जानें कब-कब बंद रहेंगे बैंक

https://ift.tt/2S8JRtJ

नई दिल्ली।
Bank Holidays in October 2020 Full List: अक्टूबर माह से त्योहारों ( Festivals 2020 ) की ब्यार बहने वाली है। ऐसे में बैंकों की लंबी छुट्टियां रहेगी। अक्टूबर माह में निजी और सार्वजनिक बैंक करीब 14 दिन तक बंद रहेंगे। इनमें हर महीने का दूसरा और चौथा शनिवार और रविवार भी शामिल है। ऐसे में आप भी बैंक से जुड़े सभी जरूरी काम समय पर निपटा लें। भारतीय रिजर्व बैंक ( RBI ) की गाइडलाइन के अनुसार, सभी सार्वजनिक अवकाशों ( Public Holidays ) पर बैंक बंद रहते हैं।

काम की खबर: Driving Licence, गाड़ी की RC को लेकर नये नियम 1 अक्टूबर से होंगे लागू

आरबीआई की वेबसाइट के अनुसार, अक्टूबर 2020 में बैंक की छुट्टियों में महात्मा गांधी जयंती ( Mahatma Gandhi Jayanti ), महाष्टमी, दशहरा, ईद-ए-मिलाद आदि जैसे त्यौहार शामिल हैं। हालांकि, कई धार्मिक त्योहार हैं जो हर एक राज्य में अलग-अलग होते हैं। ऐसे में हर एक राज्य के बैंकों की छुट्टियां भी अलग-अलग तारीख पर होती है। क्षेत्रीय छुट्टियां ( Regional holidays ) राज्य सरकारें तय करती हैं।

कब-कब बंद रहेंगे बैंक?

  • 2 अक्टूबर शुक्रवार - महात्मा गांधी जयंती (सभी राज्य)
  • 4 अक्टूबर रविवार - सार्वजनिक अवकाश (सभी राज्य)
  • 8 अक्टूबर गुरुवार - चेल्लम क्षेत्रीय अवकाश (क्षेत्रीय)
  • 10 अक्टूबर शनिवार-शनिवार (सभी राज्यों)
  • 11 अक्टूबर रविवार - सार्वजनिक अवकाश (सभी राज्य)
  • 17 अक्टूबर शनिवार - कटि बिहू (असम)
  • 18 अक्टूबर रविवार- सार्वजनिक अवकाश (सभी राज्य)
  • 23 अक्टूबर शुक्रवार - महाष्टमी क्षेत्रीय अवकाश (कई राज्य)
  • 24 अक्टूबर शनिवार - महाष्टमी क्षेत्रीय अवकाश (कई राज्य)
  • 25 अक्टूबर रविवार - सार्वजनिक अवकाश (सभी राज्य)
  • 26 अक्टूबर सोमवार - विजयादशमी (कई राज्य)
  • 29 अक्टूबर गुरुवार- मिलाद-ए-शरीफ, क्षेत्रीय अवकाश (क्षेत्रीय)
  • 30 अक्टूबर शुक्रवार - ईद-ए-मिलाद (कई राज्य)
  • 31 अक्टूबर शनिवार - महर्षि वाल्मीकि, सरदार पटेल जयंती, क्षेत्रीय अवकाश (क्षेत्रीय)

1 अक्टूबर से Bank, RC, DL, LPG-Gas से जुड़े नियमों में होगा बदलाव, आपके लिए जानना हैं जरूरी

ऑनलाइन सेवा रहेगी जारी
हालांकि, बैंक बंद रहने के दौरान बाकी सारी ऑनलाइन सेवा और एटीएम संबंधित सेवाएं जारी रहेंगी। इसके अलावा बताए गए अवकाशों को ध्यान में रख कर अपना बैंक से संबंधित कार्य समय रहते पूरा कर लें। जिससे परेशानी का सामना ना करना पड़े। अगर हमें कोई बैंकिंग कार्य बैंक ब्रांच में जाकर निपटाना है, तो हमें यह जरूर जान लेना चाहिए कि उस दिन बैंक की छुट्टी नहीं हो।





September 30, 2020 at 12:16PM

Patrika : India's Leading Hindi News Portal

http://www.patrika.com/

Comments

Popular posts from this blog

बीएसई मेटल, बैंक, ऑटो और बैंक सेक्टर में रही उछाल; IDBI बैंक के शेयर में 20% की बढ़त, पिरामल एंटरप्राइजेज के शेयर 14% ऊपर हुए

पांच साल पुराना बैंक स्टेटमेंट निकाला है? जानें क्या करना होगा