Posts

Showing posts from June, 2020

PMGKY : PM Modi के आंकड़ों में मुफ्त राशन बांटने का खर्च 50 हजार करोड़ रुपए ज्यादा

Image
PMGKY : PM Modi के आंकड़ों में मुफ्त राशन बांटने का खर्च 50 हजार करोड़ रुपए ज्यादा https://ift.tt/2NGXpKE नई दिल्ली। कोरोनावायरस लॉकडाउन ( Coronavirus Lockdown ) के दौर में प्रधानमंत्री गरीब कल्याण योजना ( Pradhanmantri Garib Kalyan Yojna ) का ऐलान हुआ था। जिसके तहत गरीबों और मजदूर वर्ग के लोगों को मुफ्त अनाज बांटने की बात कही गई थी। अब इस योजना को नवबर तक बढ़ाने की घोषणा हो चुकी है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ( PM Narendra Modi ) ने इसके विस्तार का ऐलान किया है। इस योजना के तहत देश के 80 करोड़ लोगों को 5 किलो चावल और उनके परिवार को 1 किलो दाल मुफ्त में बांटी जाएगी। इस योजना को नवंबर तक चलाने में 90 हजार करोड़ रुपए का खर्च आएगा। अगर इसमें अप्रैल से जून तक के ख्र्च को भ्ी जोड़ दिया जाए तो प्रधानमंत्री गरीब कल्याण योजना मुफ्त राशन बांटने की कुल लागत 1.5 लाख करोड़ पहुंच जाएगी। ताज्जुब की बात तो है कि फूड एंड पब्लिक डिस्ट्रिब्यूशन विभाग ( Food and Public Distribution Department ) केे आंकड़ों के अनुसार यह ख्र्च करीब एक लाख करोड़ रुपए तक ही पहुंचेगा। आइए आपको भी बतातेे हैं कैसे? Core ...

आज से Bank, ATM, PF, LPG-Gas से जुड़े नियमों में हुआ बदलाव, जिन्हें जानना आपके लिए हैं जरूरी

Image
आज से Bank, ATM, PF, LPG-Gas से जुड़े नियमों में हुआ बदलाव, जिन्हें जानना आपके लिए हैं जरूरी https://ift.tt/2Zpqpfp नई दिल्ली। देशभर में कोरोना वायरस ( Coronavirus ) का प्रकोप तेजी से बढ़ता जा रहा है। इसी बीच एक जुलाई यानी आज से पूरे देश में अनलॉक-2 ( Unlock 2.0 ) शुरू हो गया है। अनलॉक-2 की गाइडलाइंस ( Unlock 2.0 Guidelines ) के अनुसार 31 जुलाई तक सिनेमा हॉल, मेट्रो, जिम, स्वीमिंग पूल नहीं खुलेंगे। स्कूल, कॉलेज को भी 31 जुलाई तक बंद रखा जाएगा। वहीं, अंतरराष्ट्रीय उड़ानों ( International Flights ) पर भी रोक रहेगी। इनके अलावा आज से कई और बड़े बदलाव भी हुए हैं, जिनका असर सीधा आपकी जेब पर पड़ेगा। ये बदलाव बैंकिंग नियमों, एलपीजी की कीमतों, योजनाओं से जुड़े हुए हैं। आइए जानते हैं 10 बड़े बदलाव 01. एटीएम से पैसा निकालने का नियम ( ATM Withdrawal Rules ) आज से एटीएम से पैसा निकासी पर चार्ज देना होगा। बता दें कि लॉकडाउन ( Lockdown ) में सरकार ने ATM के कैश निकालने के नियम में बदलाव किया था। सरकार ने कैश निकालने के दौरान लगने वाले सर्विस शुल्क को खत्म कर दिया था। लेकिन, आज से फिर से ATM ...

बीएसई 68 अंक और निफ्टी 14 अंक ऊपर खुला, बीएसई 30 की 19 कंपनियों के शेयर्स में तेजी

Image
बुधवार को कारोबार के तीसरे दिन भारतीय बाजार बढ़त के साथ खुले। बीएसई 0.20 फीसदी यानी 68 अंक की बढ़त के साथ 34983 अंक पर खुला जबकि निफ्टी 0.15 फीसदी यानी 14.95 अंक की बढ़त के साथ 10317 अंक पर खुला। हालांकि मंगलवार को बिकवाली के कारण बीएसई 0.13 फीसदी यानी 45.72 अंक नीचे गिरकर 34915 अंक पर बंद हुआ। इस दौरान हेल्थकेयर सेक्टर में सबसे ज्यादा गिरावट देखने को मिली। भारत सरकार द्वारा 59 चीनी ऐप्स पर लगाए बैन का असर भी भारतीय बाजार पर देखने को मिला। दुनियाभर के बाजारों में अनिश्चित्ता का माहौल मंगलवार को दुनियाभर के बाजारों में अनिश्चित्ता का माहौल रहा। अमेरिका का डाउ जोंस 217 अंक की बढ़त के साथ 25812 अंक पर, नैस्डैक 184 अंक की बढ़त के साथ 10058 पर और एसएंडपी 47 अंक की बढ़त के साथ 3100 पर बंद हुआ। हालांकि, मंगलवार को भारतीय और जापान के निक्केई को छोड़कर चीन, हैंगसैंग और दक्षिण कोरिया के बाजार बढ़त के साथ बंद हुए। कोरोना से देश और दुनिया में मौतें देश में कोरोना संक्रमितों की संख्या 5 लाख 85 हजार 792 हो गई है। covid19india.org के मुताबिक, मंगलवार को 18 हजार 256 मामले सामने आए। वहीं, 12 हज...

पंजाब नेशनल बैंक के सेविंग अकाउंट पर मिलने वाले ब्याज में हुई .50% की कटौती, नई ब्याज दरें 1 जुलाई से लागू

Image
पंजाब नेशनल बैंक (पीएनबी) ने सेविंग अकाउंट पर मिलने वाली ब्याज दर में 0.50 फीसदी की कटौती की है ये कटौती 1 जुलाई से लागू हो गई है। इसके बाद बैंक के बचत खाते पर अधिकतम 3.25 फीसदी का सालाना ब्याज मिलेगा। पीएनबी के बचत खाते में 50 लाख रुपए तक के बैलेंस पर 3 फीसदी सालाना और 50 लाख से ज्यादा के बैलेंस पर 3.25 फीसदी सालाना की ब्याज दर के हिसाब से ब्याज मिलेगा। कौन सा बैंक सेविंग अकाउंट पर दे रहा कितना ब्याज? बैंक ब्याजदर (%) इलाहाबाद बैंक 3.50 बैंक ऑफ इंडिया 3.25- 3.50 बैंक ऑफ बड़ौदा 3.00- 3.25 ऐक्सिस बैंक 3.50- 4.00 आईडीबीआई बैंक 3.50- 4.00 एचडीएफसी बैंक 3.25- 3.75 आईसीआईसीआई बैंक 3- 3.50 पंजाब नैशनल बैंक 3- 3.25 बंधन बैंक 4.00- 7.15 यस बैंक 4- 6 इंडसइंड बैंक 4- 6 SBI 2.70 पंजाब नेशनल बैंक FD पर कितना ब्याज दे रहा? 1 से 2 साल से कम तक पर 5.10 फीसदी 2 से 3 साल से कम तक पर 5.10 फीसदी 3 से 5 साल से कम तक पर 5.30 फीसदी 5 साल की एफडी पर 5.40 फीसदी 5 से 10 साल तक पर 5.40 फीसदी Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi Ne...

Core Sector में राहत के संकेत, लगातार तीसरे महीने देखने को मिली गिरावट

Image
Core Sector में राहत के संकेत, लगातार तीसरे महीने देखने को मिली गिरावट https://ift.tt/2BXaInr नई दिल्ली। वाणिज्य एवं उद्योग मंत्रालय ( Ministry of Commerce and Industry ) की ओर से मई के कोर औद्योगिक उत्पादन ( Industrial Production Data ) के आंकड़ों को देखकर लगता है कि इकोनॉमी और घरेलू उद्योगों में सुधार ( Improvement in Economy and Domestic Industries ) देखने को मिल रहा है। भले ही मई के महीने में भी गिरावट देखने को मिली हो, लेकिन अप्रैल के महीन के मुकाबले करीब 14 फीसदी का सुधार देखने को मिला है। यह राहत भी एग्रीकल्चर सेक्टर ( Agriculture Sector ) की वजह से ही देखने को मिली है। मई के महीने में एग्रीकल्चर सेक्टर में 7 फीसदी से ज्यादा की तेजी देखने को मिली है। आइए आपको भी बताते हैं कि किस सेक्टर की क्या राहत रही। New York में 2011 के बाद पहली बार 1800 डॉलर से ऊपर गया Gold, New Delhi में भी Record Level पर सोना 23.4 फीसदी तक गिरा कोर सेक्टर भारत के आठ प्रमुख उद्योगों के उत्पादन की रफ्तार में मई 2020 में 23 प्रतिशत से अधिक की गिरावट दर्ज की गई। यह जानकारी मंगलवार को सरकारी आंकड़ों ...

बिना सब्सिडी वाला एलपीजी सिलेंडर हुआ महंगा, 1 जुलाई से लागू हुई नई कीमतें

Image
कोरोना काम में बढ़ती पेट्रोल-कीमतों के बीच जनता को महीने की पहली तारिख को झटका लगा है। 1 जुलाई को देश की ऑयल मार्केटिंग कंपनियों ने बिना सब्सिडी वाले एलपीजी रसोई गैस सिलेंडर की कीमतों में बढ़ोतरी की है। 14.2 किलोग्राम वाले गैर-सब्सिडाइज्‍ड एलपीजी सिलेंडर के दाम दिल्‍ली में 1 रुपएप्रति सिलेंडर महंगा हो गया। इसके साथ इसकी कीमत 594 रुपए पर पहुंच गई है अगर अन्य शहरों की बात करें तो कोलकाता में 4.5 रुपए, मुंबई में 3.50 रुपए और चेन्नई में 4 रुपए महंगा हो गया है। मेट्रो शहरों में इण्डेन के 14.2 किलो के सिलेंडर की कीमत शहर पुराने रेट नए रेट दिल्ली 593 594 कोलकाता 616 620.5 मुंबई 590.5 594 चेन्नई 606.5 610.5 पिछले महीने भी बढ़ी थी कीमतें रसोई गैस सिलेंडर की कीमत में 1 जून को भी बढ़ोतरी के गई थी। तब राजधानी दिल्ली में 14.2 किलोग्राम वाला बिना सब्सिडी का रसोई गैस सिलेंडर 11.50 रुपए महंगा किया गया था। कोलकाता में बिना सब्सिडी वाले रसोई गैस सिलेंडर में 31.5 रुपए की तेजी आई थी। इसी तरह मुंबई में 11.50 रुपए की और चेन्नई में बिना सब्सिडी वाले रसोई गैसे सिलेंडर की कीमत में...

New York में 2011 के बाद पहली बार 1800 डॉलर से ऊपर गया Gold, New Delhi में भी Record Level पर सोना

Image
New York में 2011 के बाद पहली बार 1800 डॉलर से ऊपर गया Gold, New Delhi में भी Record Level पर सोना https://ift.tt/2YPUwxD नई दिल्ली। कोरोना के गहराते कहर से बनी अनिश्चितता के माहौल में सोने-चांदी की चमक ( Gold And Silver Price Today ) बढ़ गई है। अंतर्राष्ट्रीय बाजार में 2011 के बाद पहली बार सोने का भाव ( Gold Price in International Market ) मंगलवार को 1800 डॉलर प्रति औंस के ऊपर गया है जबकि घरेलू बाजार में पीली धातु फिर नई उंचाई पर पहुंच चुकी है। कमोडिटी व सर्राफा बाजार के जानकार बताते हैं कि कोरोना वायरस का प्रकोप ( Coronvirus Pandemic ) पूरी दुनिया में गहराता जा रहा है जिससे सोने के प्रति निवेशकों की दिलचस्पी बढ़ गई है। विशेषज्ञों के अनुसार, अंतर्राष्ट्रीय बाजार में महंगी धातुओं में आई तेजी के कारण घरेलू बाजार में सोने और चांदी के दाम में उछाल ( Gold and Silver Price Hike ) आया है। July के पहले दिन Petrol और Diesel की कीमत में राहत, जानिए आज के दाम न्यूयॉर्क में सोने का भाव अंतर्राष्ट्रीय वायदा बाजार कॉमेक्स पर सोने के अगस्त अनुबंध में पिछले सत्र से 19.80 डॉलर यानी 1.11 फीसदी...

July के पहले दिन Petrol और Diesel की कीमत में राहत, जानिए आज के दाम

Image
July के पहले दिन Petrol और Diesel की कीमत में राहत, जानिए आज के दाम https://ift.tt/3dPr8vo नई दिल्ली। जुलाई महीने के पहले दिन पेट्रोल और डीजल के दाम ( Petrol Diesel Price Today ) में कोई बदलाव देखने को नहीं मिला है। आईओसीएल से मिली जानकारी के अनुसार लगातार दूसरे दिन भी पेट्रोल और डीजल की कीमत ( Petrol Diesel Price Unchanged ) को स्थिर रखा गया है। जबकि जून के महीने में देश की राजधानी दिल्ली में डीजल की कीमत ( Diesel Price Today ) में 11 रुपए प्रति लीटर से ज्यादा का इजाफा देखने को मिल चुका है। जबकि पेट्रोल की कीमत ( Petrol Price Today ) में 9 रुपए प्रति लीटर से ज्यादा की बढ़ोतरी हो चुकी है। जानकारों की मानें तो आने वाले दिनों में पेट्रोल और डीजल की कीमत ( Petrol Diesel Prices ) में कुछ दिन और स्थिरता देखने को मिल सकती है। 14 जुलाई से Bharat Bond ETF में फिर से निवेश करने का है मौका, बस करना होगा यह काम पेट्रोल के दाम में लगातार दूसरे दिन स्थिरता आईओसीएल से मिली जानकारी के अनुसार देश के चारों महनगरों में बुधवार को पेट्रोल की कीमत में लगातार दूसरे दिन कोई बदलाव देखने को नहीं मिल...

लाखों में कमाई करने वाले टिकटॉक स्टार्स अब देसी ऐप की तरफ कर रहे मूव, टिकटॉक बैन होने से दो हजार कर्मचारियों की नौकरी खतरे में

Image
चाइनीज ऐप टिकटॉक के बैन होने से दो हजार भारतीयों की नौकरी खतरे में आ गई है। भारत में टिकटॉक के डेवेलपर बाइटडांस में करीब 2000-2200 लोग काम करते हैं। वहीं, कई ऐसे टिकटॉक स्टार्स हैं, जो इस शॉर्ट वीडियो प्लेटफॉर्म के जरिए एक वीडियो से लाखों की कमाई करते हैं। हालांकि, टिकटॉक की तरफ से यह आश्वासन दिया गया है कि सरकार से बातचीत कर जल्द ही कुछ निष्कर्ष निकाला जाएगा। बता दें कि टिकटॉक के मजबूत बाजारों में से भारत एक है। एक रिपोर्ट के अनुसार, TikTok के देश में लगभग 11.9 करोड़ यूजर्स थे। टिकटॉक के एक कर्मचारी ने बताया कि हम सालों से टिकटॉक में काम करते हैं। अब नौकरी जाने का डर बना हुआ है। हालांकि, इस पर कंपनी की तरफ से अभी कोई जानकारी नहीं दी गई है। अब क्या करेंगे टिकटॉक के स्टार्स ? टिकटॉक के स्टार्स अब देसी शॉट वीडियो प्लेटफॉर्म रोपोसो (ROPOSO) और चिंगारी जैसे ऐप की तरफ मूव कर रहे हैं। रोपोसो के फाउंडर और InMobi Group के सीईओ नवीन तिवारी ने मनी भास्कर को बताया कि भारत-चीन विवाद के बाद से ही हमारे प्लेटफॉर्म रोपोसो पर यूजर्स की संख्या में लगातार इजाफा हुआ है। पिछले 10 दिनों में टिकटॉक के कई...

सैमसंग ने लॉन्च की नई QLED 8K टीवी रेंज, प्री-बुकिंग करने पर मिलेंगे दो गैलेक्सी S20+ स्मार्टफोन

Image
सैमसंग ने मंगलवार को भारत में प्रीमियम फीचर्स से लैस 2020 लाइफस्टाइल टेलीविजन का नया पोर्टफोलियो लॉन्च किया। इसमें 'द सेरिफ' और 2020 QLED 8K TV लाइन शामिल हैं। सेरिफ तीन साइज में उपलब्ध होगी। इसके 43-इंच मॉडल की कीमत 83900 रुपए, 49-इंच मॉडल की कीमत 1,16,900 रुपए जबकि 55-इंच मॉडल की कीमत 1,48,900 रुपए हैं। कंपनी ने बताया कि सेरिफ 8 जुलाई से 17 जुलाई तक अमेजन पर बिक्री के लिए उपलब्ध होगी। QLED 8K टीवी: भारत में कीमत कंपनी ने सैमसंग की हाई-एंड QLED 8K टीवी की नई रेंज भी लॉन्च की है। इसके 65 इंच मॉडल की कीमत 4.99 लाख रुपए, 75 इंच मॉडल की कीमत 9.99 लाख रुपए, 82 इंच मॉडल की कीमत 14.29 लाख रुपए जबकि 85 इंच मॉडल की कीमत 15.79 लाख रुपए है। 2020 QLED 8K टीवी रेंज इंडस्ट्री-लीडिंग पिक्चर क्वालिटी, ब्रीद टेकिंग डिजाइन और स्मार्ट कैपेबिलिटी के साथ आएगी। प्री बुक करने पर दो गैलेक्सी S20 प्लस स्मार्टफ़ोन मिलेंगे प्री-बुकिंग 1-10 जुलाई तक की जा सकेगी। QLED 8K टीवी की प्री-बुकिंग पर वाले ग्राहकों को अल्ट्रा-प्रीमियम टीवी के साथ दो गैलेक्सी S20 प्लस स्मार्टफ़ोन मिलेंगे। कंपनी ने कहा कि यूजर...

कल से बैंक ग्राहकों को लगेगा बड़ा झटका, इन नियमों में होगा बड़ा बदलाव, आप भी जान लें

Image
कल से बैंक ग्राहकों को लगेगा बड़ा झटका, इन नियमों में होगा बड़ा बदलाव, आप भी जान लें https://ift.tt/2VvUKrk नई दिल्ली। New Bank And ATM Rules: एक जुलाई यानी कल से बैंक और एटीएम ( ATM Withdrawal Rules ) से जुड़ नियमों में बदलाव होने जा रहे हैं, जिनका सीधा असर ग्राहकों पर पड़ेगा। एक जुलाई से एटीएम से कैश निकालना ( ATM Cash Withdrawal ) महंगा हो जाएगा, क्योंकि लॉकडाउन ( Lockdown ) में दी गई छूट समाप्त हो जाएगी। ऐसे में एटीएम निकासी पर पुराने नियमों को फिर से लागू किया जाएगा। हालांकि, एटीएम निकासी के नियम हर बैंक में अलग-अलग होते हैं। एक जुलाई से लगेगा चार्ज ( ATM Withdrawal Rules ) बता दें कि कोरोना महामारी और लॉकडाउन ( Lockdown ) के चलते सरकार ने ATM निकासी के नियम में बदलाव किया था। सरकार ने कैश निकालने के दौरान लगने वाले सर्विस शुल्क को खत्म कर दिया था, जिसके तहत एटीएम से पैसे निकलवाने पर कोई चार्ज नहीं लगता था। लेकिन, यह नियम 3 महीनों के लिए लागू किया गया था, जो 30 जून को समाप्त हो जाएगा। इसके साथ ही 1 जुलाई से फिर से ATM से तय सीमा के बाद कैश निकासी पर चार्ज देना होगा। 1 जुल...

अभी तक नहीं भरे हैं 15G या 15H फॉर्म तो आज ही भर दें, 30 जून तक ऐसा नहीं करने पर एफडी या सेविंग अकाउंट पर मिलने वाले ब्याज पर देना होगा टैक्स

Image
स्टेट बैंक ऑफ इंडिया (SBI) ने अपने ग्राहकों को 30 जून तक फॉर्म 15G और फॉर्म 15H कहा था। 30 जून तक यह फार्म जमा नहीं करने पर एफडी या सेविंग अकाउंट पर मिलने वाले ब्याज पर टीडीएस के रूप में टैक्स कट सकता है। अगर आपने अब तक ये फॉर्म जमा नहीं किया है तो आज ही कर दे क्योंकि आज इसकी आख़िरी तारीख है। हाल ही में SBI इंटरनेट बैंकिंग के जरिए फॉर्म 15G और फॉर्म 15H को ऑनलाइन जमा करने की अनुमति दी है। हम आपको बता रहे हैं कि आप कैसे ऑनलाइन फॉर्म जमा कर सकते हैं। ऐसे भर सकते हैं ऑनलाइन फॉर्म सबसे पहले एसबीआई खाताधारकों को ऑनलाइन अपने खातों में लॉग इन करना होगा। इसके बाद ई-सेवाओं के तहत फॉर्म जमा किया जा सकता है। लॉग इन करने के बाद ‘E-services’ के ’15G / H’ ऑप्शन को चुनना होगा। इसके बाद फॉर्म 15G या फॉर्म 15H को चुनना होगा। Customer Information File (CIF) Number पर क्लिक कर ‘Submit’ पर क्लिक कर दें। इतना करते ही आपके सामने एक नया इंटरफेस खुलकर आएगा जहां अन्य जानकारियां मांगी जाएंगी। इन जानकारियों को भरने के बाद इसे सबमिट कर दें। इसके बाद एक नया टैब खुल जाएगा जहां आपको एक बार फिर से जानकारिया...

अब इंटरनेशनल स्टैंडर्ड के हिसाब से होंगे भारतीय वाहन, सरकार ने बस, ट्रेलर, ट्रक के आकार को बढ़ाने की दी मंजूरी

Image
भारतीय सड़कों पर जल्द ही इंटरनेशनल स्टैंडर्ड के आधार पर वाहन दिखेंगे। इसके लिए ट्रकों, ट्रेलरों और बसों के अलावा दोपहिया वाहनों की लंबाई बढ़ाई जाएगी। मौजूदा कोरोना महामारी ने भले ही सब को परेशानी में डाल कर रखा हो परंतु भारत सरकार आर्थिक सुधारों को सही रास्ते पर लाने की लगातार कोशिशें कर रही है। वाहनों की लंबाई और उंचाई दोनों बढ़ेगी जानकारी के मुताबिक अब बसों, ट्रेलरों के साथ-साथ अच्छे वाहनों की संख्या बढ़ाई जाएगी। इससे संबंधित मोटर वाहन अधिनियम, 1989 के नियम-93 में सुधार करने की योजना सरकार की है। इस सुधार के पीछे विचार यह है कि अधिक यात्रियों या सामानों को एक ही वेट कटेगरी में ले जाने की अनुमति दी जाए। सरकार का मानना है कि लॉजिस्टिक में सुधार होगा। प्रस्तावित सुधार के मुताबिक एक टू-व्हीलर की अधिकतम लंबाई चार मीटर हो सकती है। ऊंचाई ढाई मीटर हो सकती है। यूरोपीय देशों के जितनी लंबी होंगी गाड़ियां प्रस्तावित सुधार के मुताबिक तिपहिया वाहनों की अधिकतम ऊंचाई ढाई मीटर हो सकती है। एक ट्रेलर की लंबाई अब एक मॉड्यूलर हाइड्रोलिक यूनिट के बराबर होगी। चुनिंदा रास्तों (सबसे अधिक संभावना वाले हाइवेज)...

रिटायरमेंट को सिक्योर करेगा Reverse Mortgage Loan, हर महीने Bank देगा पैसा, जानें पूरी स्कीम

Image
रिटायरमेंट को सिक्योर करेगा Reverse Mortgage Loan, हर महीने Bank देगा पैसा, जानें पूरी स्कीम https://ift.tt/31trXaX नई दिल्ली : हर इंसान चाहता है कि उसकी लाइफ अच्छी बीते खासकर वो दौर जब वो काम करने में थोड़ा असहाय होता है । हम बात कर रहे हैं बुढ़ापे की यानि रिटायरमेंट ( Retirement Plan ) की। दरअसल उम्र बढ़ने के साथ इंसान की काम करने की कैपासिटी भी कम होती जाती है। ऐसे में रिटायरमेंट के बाद आपको एक अच्छी खासी रकम चाहिए होती है ताकि आप अपनी जिंदगी सुकून से निकाल सके, लेकिन हर इंसान के पास इतना पैसा नहीं होता कि वो अपने प्रजेंट के साथ फ्यूचर की भी प्लानिंग कर सकें ऐसे ही लोगों के लिए Reverse Mortgage Loan होता है । Digital Strike : सरकार ने बैन किये Tik Tok और UC Browser जैसे 59 Apps, चीन करता था मोटी कमाई इस लोन ( loan ) को लेने की सबसे बड़ी शर्त ही ये है कि लोन लेने वाले की उमर 60 से ज्यादा होनी चाहिए, और आपको पास आपका खुद का घर होना चाहिए क्योंकि अगर आपने अपना घर बनाया है तो बुढ़ापे में वो आपके काम आ सकते हैं। कौन-कौन बैक देते हैं लोन- आपके पास घर है तो Reverse Mortgage Loa...

Europe और London के मुकाबले India में लोगों को मिल रही है ज्यादा Jobs, रिपोर्ट में हुआ खुलासा

Image
Europe और London के मुकाबले India में लोगों को मिल रही है ज्यादा Jobs, रिपोर्ट में हुआ खुलासा https://ift.tt/38eXVci नई दिल्ली। कोरोना वायरस लॉकडाउन ( Coronavirus Lockdown ) की वजह दुनियाभर में काफी नकारात्मक असर देखने को मिला। कई कंपनियों में ताला लगने की नौबत आ गई, करोड़ों लोगों को अपनी नौकरी गंवानी पड़ी। यह सिलसिला यहीं नहीं रुका, नई जॉब यानी रिक्रूटमेंट पर भी रोक लग दी गई। जून आते-आते हालात थोड़े सामान्य होते नजर आ रहे हैं। दुनियाभर में लोगों को नौकरियों पर रखा जा रहा है। खुशखबरी की बात तो ये है कि भारत इस मामले में लंदन और यूरोपीय देशों के मुकाबले लोगों को ज्यादा नौकरी दे रहा है। ग्‍लोबल जॉब सर्च इंजन इनडीड ( Global Job Search Engine Indeed ) की रिपोर्ट के अनुसार मार्च के फस्र्ट हाफ तक जॉब पोस्टिंग का ट्रेंड ( Job Posting Trend ) पिछले साल की तरह ही था। जबकि मार्च के दूसरे हाफ में सुस्ती सुस्‍ती आ गई। जबकि अप्रैल से जून के बीच यह सुस्ती बढ़ गई। Google और Apple Store से हटने के बाद Tiktok ने दी सफाई, China के साथ नहीं कर रहे हैं Data Share इनडीड के आंकड़ें - जून के मध्‍य त...

अपने वर्कर्स को 37768 करोड़ रुपए का बोनस देगी अमेजन, जून महीने में कंपनी से जुड़े रहने वालों को मिलेगा फायदा

Image
ई-कॉमर्स कंपनीअमेजन अपने फ्रंड लाइन वर्कर्स को बोनस के रूप में 500 मिलियन डॉलर (37768 करोड़ रुपए) बांटेगी। ये वो वर्कर होंगे जिन्होंने जून में पूरे महीने कंपनी के साथ काम किया है। इस बोनस को "थैंक यू बोनस" का नामदिया गया है। अमेजन के सीनियर वाइस प्रेजिडेंट डेव क्लार्क ने कहा कि "हमारी फ्रंट-लाइन ऑपरेशन टीमें पिछले कुछ महीनों से विपरीत परिस्थितियों में काम कर रहे हैं। ये बोनस इन वर्कर्स को हमारा धन्यवाद है। किसे कितना मिलेगा बोनस कंपनी द्वारा दी गई जानकारी के अनुसार कंपनी फुल टाइम गोदाम, होलसेल फूड और डिलीवरी वर्कर्स को 500 डॉलर का बोनस देगी। पार्ट टाइम वर्कर्स को 250 डॉलर का बोनस मिलेगा, जबकि फ्लेक्स चालक जो अमेजन के लिए पैकेज वितरित करते हैं, उन्हें 150 डॉलर मिलेगा (यदि उन्होंने जून में 10 घंटे से अधिक काम किया)। इसके अलावा पूरे फूड्स स्टोर के प्रबंधकों को 1,000 डॉलर का बोनस मिलेगा और अमेज़न की डिलीवरी सर्विस केथर्ड पार्टी मालिकों को 3,000 डॉलर का बोनस मिलेगा। अमेजन इंडिया ने बंद किया सिंगल यूज प्लास्टिक का इस्तेमाल अमेजन इंडिया ने सोमवार को कहा कि उसने देश में अप...

चीनी ऐप्स पर प्रतिबंध लगने के बाद चिंगारी ऐप को लगभग एक लाख लोगों ने डाउनलोड्स किया, हर घंटे मिल रहे 20 लाख व्यूज; आनंद महिंद्रा भी हुए फैन

Image
सोमवार को भारत सरकार ने टिकटॉक समेत 59 चीनी ऐप पर बैन लगा दिया है। जिसके बाद अब यूजर्स के बीच टिकटॉक के इंडियन वर्जन चिंगारी ऐप को डाउनलोड करने की होड़ सी मच गई है। टिकटॉक पर बैन लगने के कुछ समय बाद ही चिंगारी को लगभग एक लाख लोगों ने डाउनलोड किया और हर घंटे ऐप पर 20 लाख व्यूज मिल रहे हैं। भारत-चीन सीमा पर हुई झड़प के बाद भड़की चीनी विरोधी भावनाओं के कारण इसकी लोकप्रियताबढ़ती चली गई। पहले ही इसे 30 लाख लोग डाउनलोड कर चुके हैं। ऐप को बेंगलुरु स्थित प्रोग्रामर बिस्वत्मा नायक और सिद्धार्थ गौतम ने पिछले साल तैयार किया था, जो अब गूगल प्ले स्टोर पर टॉप पर चल रही है। इसने टिकटॉक की क्लोन कही जाने वाली मित्रों ऐप को भी पीछे छोड़ दिया है। उम्मीद से अधिक ट्रैफिक मिल रहा है- नायक नायक ने कहा, चूंकि यह बात अब लोगों को पता चल गई है कि भारतीयों के पास अब टिकटॉक का एक देसी और अधिक मनोरंजक विकल्प है, इसलिए हम अपने ऐप पर उम्मीद से अधिक ट्रैफिक दर्ज कर रहे हैं।" नायक ने आगे बताया कि- चिंगारी नए बेंचमार्क सेट कर रहा है, बहुत सारे निवेशक हमारे ऐप में रुचि दिखा रहे हैं। हम अपने फ्री-ऑफ-कॉस्ट सोशल...

स्विगी ने आईसीआईसीआई बैंक के साथ मिलकर लॉन्च किया डिजिटल वॉलेट स्विगी मनी, एक क्लिक में कर सकेंगे भुगतान

Image
फूड डिलिवरी प्लेटफॉर्म स्विगी ने फूडऑर्डर के दौरान कम समय में भुगतान के लिए मंगलवार को अपना डिजिटल वॉलेट 'स्विगी मनी' लॉन्च कर दिया। इस वॉलेट के जरिए ग्राहक सिर्फ एक क्लिक में भुगतान कर सकेंगे। इस डिजिटल वॉलेट को स्विगी ने आईसीआईसीआई बैंक के साथ मिलकर लॉन्च किया है। स्विगी मनी में रिफंड भी मंगा सकेंगे यूजर कंपनी की ओर से जारी बयान में कहा गया है कि यूजर स्विगी मनी का इस्तेमाल करके इंस्टेंट रिफंड भी ले सकेंगे और इस मनी को आसान चेकआउट के लिए इस्तेमाल कर सकेंगे। कंपनी का कहना है कि यूजर रिफंड राशि का भविष्य में किए जाने वाले ऑर्डर के लिए भी इस्तेमाल कर सकते हैं। स्विगी के वाइस प्रेसीडेंट प्रोडक्ट्स आनंद अग्रवाल का कहना है कि स्विगी मनी फूड ऑर्डर के दौरान यूजर्स को तेज और आसान भुगतान का विकल्प प्रदान करेगा। आईसीआईसीआई बैंक के ग्राहक तुरंत इस्तेमाल कर सकेंगे बयान के मुताबिक, आईसीआईसीआई बैंक के ग्राहक डिजिटल वॉलेट स्विगी मनी का इस्तेमाल तुरंत कर सकते हैं। नॉन-आईसीआईसीआई बैंक यूजर्स को पहले बैंक के पास अपनी आईडी की जानकारी देनी होगी। इसके बाद ही वे स्विगी मनी वॉलेट का इस्तेमाल कर...

बुढापे को सिक्योर करती है Pradhan Mantri Vaya Vandan Yojana, मिलती है 10000 रूपए की पेंशन

Image
बुढापे को सिक्योर करती है Pradhan Mantri Vaya Vandan Yojana, मिलती है 10000 रूपए की पेंशन https://ift.tt/2YK9EfN नई दिल्ली : अगर आप भी अपने मां-बाप के बुढ़ापे को रिटायरमेंट प्लान में निवेश के जरिए सिक्योर करना चाहते हैं, तो ये आर्टिकल आपके बेहद काम आ सकता है। दरअसल हम आज आपको एक ऐसी स्कीम के बारे में बताएंगे जिसमें निवेश के बाद रिटायरमेंट पर 10000 रूपए की मंथली पेंशन ( monthly pension ) पक्की । हम बात कर रहे है पीएम वय वंदन योजना ( PM Vaya Vandana Yojana ) की । ये स्कीम पहले 30 मार्च को बंद होने थी लेकिन इसकी पॉपुलैरिटी और देश के हालात के चलते LIC ने इसे दोबारा लॉन्च किया और अब अगले 3 साल तक इस स्कीम में फिर से निवेश कर सकते हैं । क्या है ये स्कीम- प्रधानमंत्री वय वंदना योजना (PMVVY) सीनियर सिटीजन्स के स्थाई पेंशन की योजना ( Pension Scheme ) है यानि इस स्कीम में इंवेस्ट करके आप हर महीने पेंशन ( monthly pension ) पा सकते हैं। यह पेंशन स्कीम 60 साल या इससे ऊपर के लोगों के लिए है । इस स्कीम में इंवेस्ट करने की कोई आयु सीमा नहीं है। इस स्कीम में सलाना रिटर्न 8% से 8.30% है। 2017-18 ...

Google और Apple Store से हटने के बाद Tiktok ने दी सफाई, China के साथ नहीं कर रहे हैं Data Share

Image
Google और Apple Store से हटने के बाद Tiktok ने दी सफाई, China के साथ नहीं कर रहे हैं Data Share https://ift.tt/31qykfb नई दिल्ली। भारत ही नही पूरी दुनिया में मशहूर हो चुके शॉर्ट वीडियो शेयरिंग ऐप Tiktok को भारत में गूगल प्ले स्टोर ( Google Play Store ) और एपल स्टोर ( Apple Store ) से हटा दिया गया है। इस बैन के बाद टिकटॉक ( Tiktok Clarification ) की ओर से सफाई भी पेश की गई है। टिकटॉक इंडिया ( Tiktok India ) के हेड ने ट्वीटर हैंडल पर पोस्ट करते हुए कहा है कि टिकटॉक यूजर का डाटा ( Tiktok User Data ) चीन समेत किसी भी देश के शेयर नहीं करता है। वो हमेशा यूजर की गोपनीयता और सुरक्षा ( User Privacy and Security ) का ख्याल रखता है। कुछ दिनों पहले ऐपल ने टिकटॉक पर जासूसी करने का भी आरोप ( Tiktok accused of Spying ) लगाया था। Chinese App को Search और Replace करने में यह App करेगा मदद, बस पांच स्टेप्स में हो जाएगा काम करते हैं भारत सरकार के आदेश का समान टिकटॉक इंडिया के हेड निखिल गांधी ने सोशल मीडिया पर पोस्ट करते हुए कहा कि भारत सरकार ने टिकटॉक सहित कुल 59 ऐप को बैन करने के लिए अंतरिम आदे...

पिछले 19 महीने में वोडा-आइडिया ने 11.613 करोड़ ग्राहकों को खोया, 32.907 करोड़ सब्सक्राइबर्स के साथ एयरटेल दूसरी सबसे बड़ी टेलीकॉम कंपनी बनी

Image
दो साल से भी कम समय में वोडाफोन आइडिया ने 11.613 करोड़ ग्राहकों को खो दिया है और 32.5 करोड़ यूजर बेस के साथ कंपनी तीसरे स्थान पर पहुंच गई है। इसी अवधि के दौरान, रिलायंस जियो ने अपने यूजर बेस को मजबूत किया और भारती एयरटेल ने अपनी बाजार हिस्सेदारी को बनाए रखने में कामयाबी हासिल की। रिपोर्ट के मुताबिक, वोडाफोन आइडिया ने 19 महीने में बीएसएनएल के वायरलेस यूजर बेस की तुलना में अधिक ग्राहकों को खो दिया है। 2018 में वोडा-आइडिया का संयुक्त यूजर बेस 44.165 करोड़ था भारतीय दूरसंचार नियामक प्राधिकरण (ट्राई) के आंकड़ों के अनुसार, बीएसएनएल का वायरलेस सब्सक्राइबर बेस अगस्त 2018 के अंत में 11.358 करोड़ था। वोडाफोन इंडिया और आइडिया सेल्युलर का 31 अगस्त, 2018 को विलय हो गया था और विलय के बाद इनका संयुक्त यूजर बेस 44.165 करोड़ हो गया। इसी दौरान, भारती एयरटेल का यूजर बेस 34.588 करोड़ था, जबकि रिलायंस जियो का 23.923 करोड़ था। अगस्त 2018 तक वोडाफोन आइडिया 37.85% शेयर के साथ बाजार में आगे था, इसके बाद एयरटेल 29.64% और रिलायंस जियो 20.50% पर था। बीएसएनएल का वायरलेस शेयर 9.73% था। 19 महीने में बदल गई बाज...

आधार-पैन लिंक और इनकम टैक्स रिटर्न भरने सहित कई कामों की आखिरी तारीख बढ़ी आगे

Image
कोरोना महामारी के कारणलोगों को हो रही परेशानी को देखते हुए सरकार ने कई जरूरी काम करने की आखिरी तारीख को आगे बढ़ाया है। इसमें आधार-पैन लिंक, आईटीआर और फार्म-16 भरने सहित अन्य जरूरी काम शामिल हैं। अगर आपने ये आप अब तक नहीं निपटाए हैं तो आप को इसके लिए एक और मौका मिला है। पैन को आधार से लिंक करना सरकार ने पैन को आधार से जोड़ने की आखिरी तारीख 31 मार्च रखी थी लेकिन लॉकडाउन को देखते हुए इसे 30 जून 2020 तक बढ़ा दिया था। इसे एक बार फिर बढ़ाकर 31 मार्च 2021 बढ़ाया गया है। 2018-19 का आईटीआर वित्त वर्ष 2018-19 के लिए आयकर रिटर्न 30 नवंबर तक फाइल कर सकते हैं। साथ ही रिवाइज्ड आईटीआर भी 31 जुलाई तक दाखिल किया जा सकता है। इन्हें फाइल करने की अंतिम तिथि 30 जून थी। टैक्स छूट के लिए निवेश टैक्स बचाने को आयकर की धारा 80सी, 80डी, 80ई में निवेश करने की समय सीमा को 30 जून से बढ़ाकर 31 जुलाई कर दिया गया है। ऐसे में अगर आप टैक्स छूट पाने के लिए निवेश करना चाहते हैं तो 30 जुलाई तक निवेश कर सकते हैं। फॉर्म-16 भरना कर्मचारियों को उनकी कंपनी से फॉर्म 16 आमतौर पर मई के महीने में मिल जाता था, लेकिन इस बार ...

SBI घर बैठे दे रहा Personal Loan, मोबाइल के जरिए ऐसे कर सकते हैं आवेदन

Image
SBI घर बैठे दे रहा Personal Loan, मोबाइल के जरिए ऐसे कर सकते हैं आवेदन https://ift.tt/2BmKQBF नई दिल्ली। How to Get Personal Loan From SBI: कोरोना वायरस और लॉकडाउन ( Coronavirus Lockdown ) में अगर आपको भी आर्थिक संकट से जूझना पड़ रहा है, तो आपके लिए पर्सनल लोन ( Personal Loan Details ) एक अच्छा विकल्प हो सकता है। देश का सबसे बड़ा बैंक भारतीय स्टेट बैंक ( SBI Personal Loan ) अपने ग्राहकों को घर बैठे पर्सनल लोन की सुविधा उपलब्ध कराता है। यानी की आप घर बैठे पर्सनल लोन के लिए आवेदन ( Apply For Personal Loan in SBI ) कर सकते हैं। इस सुविधा का लाभ उठाने के लिए आपको एसबीआई का ग्राहक होना जरूरी है। इसके बाद आप घर बैठे ऑनलाइन प्री-अप्रूव्ड पर्सनल लोन ले सकते हैं। इसके लिए आपको एसबीआई के मोबाइल ऐप से आवेदन करना होगा। मोबाइल ऐप से लोन की सुविधा ( SBI YONO App ) बता दें कि एसबीआई केवल 4 आसान स्टेप्स में आपको लोन की सुविधा देता है। आप अपनी सहूलियत के अनुसार 24X7 में कभी भी लोन ले सकते हैं। इसके लिए ग्राहक SBI के YONO ऐप का इस्तेमाल कर सकते हैं। SMS से पता करें लोन की योग्यता SBI ने ट्वीट...