बिना सब्सिडी वाला एलपीजी सिलेंडर हुआ महंगा, 1 जुलाई से लागू हुई नई कीमतें

कोरोना काम में बढ़ती पेट्रोल-कीमतों के बीच जनता को महीने की पहली तारिख को झटका लगा है। 1 जुलाई को देश की ऑयल मार्केटिंग कंपनियों ने बिना सब्सिडी वाले एलपीजी रसोई गैस सिलेंडर की कीमतों में बढ़ोतरी की है। 14.2 किलोग्राम वाले गैर-सब्सिडाइज्‍ड एलपीजी सिलेंडर के दाम दिल्‍ली में 1 रुपएप्रति सिलेंडर महंगा हो गया। इसके साथ इसकी कीमत 594 रुपए पर पहुंच गई है अगर अन्य शहरों की बात करें तो कोलकाता में 4.5 रुपए, मुंबई में 3.50 रुपए और चेन्नई में 4 रुपए महंगा हो गया है।

मेट्रो शहरों में इण्डेन के 14.2 किलो के सिलेंडर की कीमत

शहर पुराने रेट नए रेट
दिल्ली 593 594
कोलकाता 616 620.5
मुंबई 590.5 594
चेन्नई 606.5 610.5

पिछले महीने भी बढ़ी थी कीमतें
रसोई गैस सिलेंडर की कीमत में 1 जून को भी बढ़ोतरी के गई थी। तब राजधानी दिल्ली में 14.2 किलोग्राम वाला बिना सब्सिडी का रसोई गैस सिलेंडर 11.50 रुपए महंगा किया गया था। कोलकाता में बिना सब्सिडी वाले रसोई गैस सिलेंडर में 31.5 रुपए की तेजी आई थी। इसी तरह मुंबई में 11.50 रुपए की और चेन्नई में बिना सब्सिडी वाले रसोई गैसे सिलेंडर की कीमत में 37 रुपएका इजाफा हुआ था।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
राजधानी दिल्ली में गैस सिलेंडर की कीमत 594 रुपए पर पहुंच गई है


from Dainik Bhaskar https://ift.tt/3dPnHVM

https://ift.tt/2ZtnT85

Comments

Popular posts from this blog

बीएसई मेटल, बैंक, ऑटो और बैंक सेक्टर में रही उछाल; IDBI बैंक के शेयर में 20% की बढ़त, पिरामल एंटरप्राइजेज के शेयर 14% ऊपर हुए

पांच साल पुराना बैंक स्टेटमेंट निकाला है? जानें क्या करना होगा