लगातार तीसरे महीने दिल्लीवासियों को घरेलू गैस सिलेंडर पर राहत, इतने चुकाने होंगे दाम

लगातार तीसरे महीने दिल्लीवासियों को घरेलू गैस सिलेंडर पर राहत, इतने चुकाने होंगे दाम

https://ift.tt/2Gmmom3

नई दिल्ली। लगातार तीसरा महीना है जब घरेलू गैस सिलेंडर पर आम लोगों की जेब पर राहत दिखाई दी है। वैसे एक पक्ष यह भी है कि गैस कंपनियों ने लगातार तीसरे महीने में घरेलू गैस सिलेंडर के दाम में कटौती ना करते हुए कीमतों को स्थिर रखा है। वहीं दूसरी ओर अनलॉक 5 में रेस्त्रा और होटल खुलने की परमीशन मिलते ही कमर्शियल गैस सिलेंडर में मामूली ही सही लेकिन कीमतों में तेजी देखने को मिली है। आइए आपको भी बताते हैं कि देश के चारों महानगरों में आपको घरेलू और कर्मशियल गैस सिलेंडर के कितने दाम चुकानें होंगे।

घरेलू गैस सिलेंडर पर नहीं बढ़ें दाम
आईओसीएल से मिली जानकारी के अनुसार देश के चारों महानगरों में घरेलू गैस सिलेंडर में देश की राजधानी दिल्ली और मुंबई में कोई बदलाव नहीं हुआ है। दोनों महानगरों में घरेलू गैस सिलेंडर के दाम क्रमश: 594 रुपए प्रति गैस सिलेंडर हैं। वहीं दूसरी ओर कोलकाता में पहली बार है जब दाम को स्थिर रखा गया है। इस महीने भी आपको सितंबर महीने वाले दाम 620.50 रुपए चुकाने होंगे। वहीं चेन्नई में भी आपको सितंबर वाले दाम 610 रुपए प्रति सिलेंडर के दाम चुकानें होंग। आपको बता दें कि बीते कुछ महीनों में कोलकाता और चेन्नई में मामूली ही सही लेकिन कटौती देखने को मिल रही थी।

यह भी पढ़ेंः- Today Petrol-Diesel Price : महीने के पहले दिन Diesel में राहत, कितने चुकाने होंगे Petrol के दाम

कमर्शियल गैस सिलेंडर की कीमत में इजाफा
वहीं अनलॉक 5 की गाइडलाइंस के तहत अक्टूबर में होटल और रेस्त्रा को नियमों के तहत खोलने की इजाजत दी गई है। जिसके कारण कर्मशियल गैस सिलेंडर की कीमत में इजाफा देखने को मिला है। कमर्शियल गैस सिलेंडर में करीब 6 महीने के बाद इजाफा देखने को मिला है। देश की राजधानी दिल्ली में 32.50 रुपए के इजाफे के साथ दाम 1166 रुपए हो गए हैं। वहीं कोलकाता में 23.50 रुपए का इजाफा हुआ है, जिसके बाद दाम 1220 रुपए प्रति गैस सिलेंडर हो चुके हैं। वहीं कोलकाता में 24.50 रुपए का इजाफा देखने को मिला है, जिसके बाद दाम 1113.50 रुपए प्रति गैस सिलेंडर हो चुके हैं। वहीं चेन्नई में कमर्शियल गैस सिलेंडर की कीमत में 26 रुपए की बढ़ोतरी देखने को मिली है। जिसके बाद दाम 1276 रुपए प्रति गैस सिलेंडर हो गए हैं।





October 01, 2020 at 07:33AM

Patrika : India's Leading Hindi News Portal

http://www.patrika.com/

Comments

Popular posts from this blog

बीएसई मेटल, बैंक, ऑटो और बैंक सेक्टर में रही उछाल; IDBI बैंक के शेयर में 20% की बढ़त, पिरामल एंटरप्राइजेज के शेयर 14% ऊपर हुए

पांच साल पुराना बैंक स्टेटमेंट निकाला है? जानें क्या करना होगा