बिटकॉइन ने पहली बार 29,000 डॉलर का स्तर पार किया, 300% रिटर्न के साथ साल 2020 को विदा किया

दुनिया की सबसे बड़ी क्रिप्टोकरेंसी बिटकॉइन ने इस साल के आखिरी दिन गुरुवार को पहली बार 29,000 डॉलर का स्तर पार कर इस साल को विदा किया। गुरुवार के अपने टॉप लेवल पर इस क्रिप्टोकरेंसी ने गत एक साल में निवेशकों को 300 फीसदी से ज्यादा का रिटर्न दिया। मार्च के निचले स्तर के मुकाबले इसने 600 फीसदी से ज्यादा का और सिर्फ एक महीने में 50.37 फीसदी का रिटर्न दिया।

कॉइनमार्केटकैप डॉट कॉम के मुताबिक बिटकॉइन ने पिछले 24 घंटे में 29,228.38 डॉलर का ऊपरी और 27,495.64 डॉलर का निचला स्तर छुआ। भारतीय समय के अनुसार दोपहर करीब 1.20 बजे बिटकॉइन 29,190.38 डॉलर पर ट्रेड कर रहा था। इस दौरान इस क्रिप्टोकरेंसी का MCAP 541,823,071,752 (541 अरब, 82 करोड़, 30 लाख, 71 हजार 752 डॉलर) था।

शनिवार को इसने पहली बार 25,000 डॉलर का लेवल पर किया था

शनिवार 26 दिसंबर को इस क्रिप्टोकरेंसी ने 25,000 डॉलर का स्तर पार किया था। रविवार 27 दिसंबर को इसने एक ही दिन में 26,000 डॉलर, 27,000 और 28,000 डॉलर का स्तर पार कर लिया था। 27,000 डॉलर के लेवल पर ही बिटकॉइन ने 500 अरब डॉलर का मार्केट कैपिटलाइजेशन (MCAP) हासिल कर लिया था।

मार्च के मध्य के स्तर से 7 गुना हो चुका है प्राइस

इस साल 13 मार्च को बिटकॉइन ने 4,106.98 डॉलर का निचला स्तर छुआ था। उस स्तर के मुकाबले गुरुवार के अपने टॉप लेवल पर बिटकॉइन का प्राइस 7.1 गुना ज्यादा (600 फीसदी से ज्यादा रिटर्न) था। कोरोनावायरस महामारी फैलने के बाद दुनियाभर में मध्य मार्च में कई असेट्स में अचानक भारी गिरावट आई थी। अक्टूबर में यह करीब 10,500 डॉलर पर ट्रेड कर रहा था।

इस साल 4 गना बढ़ा भाव

31 दिसंबर 2019 को बिटकॉइन 7,212 डॉलर पर बंद हुआ था। उस स्तर के मुकाबले गुरुवार के अपने टॉप लेवल पर इस क्रिप्टोकरेंसी ने 300 फीसदी से ज्यादा का रिटर्न (4 गुना बढ़ा भाव) दिया है। गुरुवार के टॉप लेवल पर दिसंबर में बिटकॉइन ने निवेशकों को 50.37 फीसदी का रिटर्न दिया है। 30 नवंबर 2020 को इसका प्राइस 19,438 डॉलर था।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
​​​​​​​बिटकॉइन ने पिछले 24 घंटे में 29,228.38 डॉलर का ऊपरी और 27,495.64 डॉलर का निचला स्तर छुआ


from Dainik Bhaskar https://ift.tt/34ZXbY3

https://ift.tt/3pAcwqc

Comments

Popular posts from this blog

बीएसई मेटल, बैंक, ऑटो और बैंक सेक्टर में रही उछाल; IDBI बैंक के शेयर में 20% की बढ़त, पिरामल एंटरप्राइजेज के शेयर 14% ऊपर हुए

पांच साल पुराना बैंक स्टेटमेंट निकाला है? जानें क्या करना होगा