Petrol-Diesel Price Today: लगातार 11वें दिन नहीं बढ़े पेट्रोल-डीजल के दाम, जानिए आपके शहर में कितनी है कीमत

Petrol-Diesel Price Today: लगातार 11वें दिन नहीं बढ़े पेट्रोल-डीजल के दाम, जानिए आपके शहर में कितनी है कीमत

https://ift.tt/3l7lZGq

Petrol-Diesel Price today on 28 July 2021. सरकारी तेल कंपनियों ने बुधवार के लिए पेट्रोल-डीजल के नए रेट (Petrol-Diesel Price Today) जारी कर दिए हैं। आज (28 जुलाई, 2021) को भी तेल कंपनियों ने पेट्रोल-डीजल की कीमत में कोई बदलाव नहीं किया है। पिछले 11 दिन से तेल के दाम स्थिर हैं। आज भी देशभर के अलग-अलग पंपों पर पेट्रोल और डीजल पुराने रेट पर ही मिल रहा है। ईंधन की कीमतों में अंतिम बार 17 जुलाई को बढ़ोतरी हुई थी। आज राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में पेट्रोल 101.84 रुपए और डीजल 89.87 रुपए प्रति लीटर पर स्थिर बना हुआ है। वहीं मुंबई में पेट्रोल 107.83 रुपए और डीजल 97.45 रुपए प्रति लीटर है।

जानिए महानगरों के लेटेस्ट भाव
महानगरों में तेल के कीमतों की बात करे तो बुधवार को दिल्ली में पेट्रोल का दाम 101.84 रुपए जबकि डीजल 89.87 रुपए प्रति लीटर मिल रहा है। वहीं मुंबई की बात करें तो यहां पेट्रोल की कीमत 107.83 रुपए व डीजल की कीमत 97.45 रुपए प्रति लीटर है। चेन्नई में पेट्रोल 102.49 रुपए प्रति लीटर है और डीजल 94.39 रुपए प्रति लीटर में बिक रहा है। कोलकाता में पेट्रोल 102.08 रुपए प्रति लीटर है और डीजल 93.02 रुपए प्रति लीटर है।

इस महीने पेट्रोल में 9 बार और डीजल में 5 बार हुई बढ़ोतरी
जुलाई के महीने में अब तक पेट्रोल की कीमत में 9 बार और डीजल में 5 बार बढ़ोतरी हुई है। एक दिन डीजल की कीमत में गिरावट भी आई है। इसके पहले मई और जून महीने में ईंधन की कीमतों में 16-16 दिन की बढ़ोतरी हुई है। उम्मीद की जा रही है कि जल्द ही पेट्रोल डीजल की कीमतों में कमी आने वाली है। रविवार को ओपेक समूह के साथ हुई बैठक के बाद उम्मीद है कि पेट्रोल जल्द ही सस्ता हो सकता है। बताया जा रहा है कि अगस्त में इनके दाम कम हो सकते है।

यह भी पढ़ें : सिर्फ 55 रुपए में मिलेगी 36 हजार रुपए की पेंशन, यहां से कराएं पंजीकरण

 

शहर का नाम पेट्रोल रुपए/लीटर डीजल रुपए/लीटर
दिल्ली 101.84 89.87
मुंबई 107.83 97.45
चेन्नई 102.49 94.39
कोलकाता 102.08 93.02
बेंगलुरु 105.25 95.26
लखनऊ 98.69 90.26
पटना 104.57 95.81
जयपुर 108.71 99.02
गुरुग्राम 99.46 90.47

इन शहरों में 100 रुपए के पार है पेट्रोल
अब तक कई शहरों में पेट्रोल का दाम 100 रुपए प्रति लीटर के पार जा चुका है। सबसे महंगा पेट्रोल और डीजल राजस्‍थान के गंगानगर में है। रत्‍नागिरी, प्रभनीद, औरंगाबाद, जैसलमेर, गंगानगर, लेह, बंसवाड़ा, इंदौर, जयपुर, दिल्ली, कोलकाता, पटना, चेन्‍नई, भोपाल, ग्‍वालियर, गुंटुर, ककिनाडा, चिकमंगलुर, शिवमोग्‍गा और लेह भी शामिल है। इसके अलावा महानगरों में मुंबई, हैदराबाद और बेंगलुरु में पेट्रोल पहले ही 100 रुपये प्रति लीटर के आंकड़े को पार कर चुका है।

हर रोज सुबह 6 बजे तय होते हैं रेट
सभी ऑयल मार्केटिंग कंपनियों IOC, BPCL और HPCL के पेट्रोल-डीजल की कीमत हर दिन घटती-बढ़ती रहती हैं। पेट्रोल-डीजल का नया दाम रोजाना सुबह 6 बजे अपडेट होता है। सुबह छह बजे से नई दरें लागू हो जाती हैं। जिसमें एक्साइज ड्यूटी, डीलर कमीशन और अन्य चीजें जोड़कर पेट्रोल डीजल का दाम लगभग दोगुना हो जाता है।

Read More: Mutual Fund: इन स्कीमों में करें निवेश, जिंदगी भर सुरक्षित रहेंगे आपके बच्चे


ऐसे जानें अपने शहर में पेट्रोल-डीजल के दाम
आप घर बैठे SMS के जरिए ही अपने नजदीकी पेट्रोल पंप पर पेट्रोल-डीजल की कीमत का पता लगा सकते है। इंडियन ऑयल के कस्‍टमर अपने मोबाइल से RSP के साथ शहर का कोड डालकर 9224992249 पर मैसेज भेजना होगा। इसी प्रकार BPCL के ग्राहक अपने मोबाइल से RSP टाइप कर 9223112222 SMS भेज सकते हैं। HPCL के ग्राहक HPPrice लिखकर 9222201122 लिखकर SMS भेज सकते हैं।





July 28, 2021 at 07:49AM

Patrika : India's Leading Hindi News Portal

http://www.patrika.com/

Comments

Popular posts from this blog

बीएसई मेटल, बैंक, ऑटो और बैंक सेक्टर में रही उछाल; IDBI बैंक के शेयर में 20% की बढ़त, पिरामल एंटरप्राइजेज के शेयर 14% ऊपर हुए

पांच साल पुराना बैंक स्टेटमेंट निकाला है? जानें क्या करना होगा