नैफेड ने 15,000 टन लाल प्याज के लिए बोली आमंत्रित की, आयातकों को 20 नवंबर तक करनी होगी आपूर्ति

प्याज की आपूर्ति बढ़ाने और महंगाई को रोकने के लिए नैफेड ने शनिवार को आयातकों से 20 नवंबर तक 15,000 टन लाल प्याज की आपूर्ति करने का टेंडर जारी किया। टेंडर की शर्तों के तहत आयातकों को 50 रुपए प्रति किलोग्राम के भाव पर 40 से 60 MM साइज के लाल प्याज की आपूर्ति करनी है। यह प्याज किसी भी देश का हो सकता है और इसकी आपूर्ति 20 नवंबर तक करनी होगी।

आयातक कम से कम 2,000 टन के लिए बोली जमा कर सकते हैं। प्याज की आपूर्ति 500 टन के मल्टीपल लॉट्स में करनी होगी। बिडिंग की प्रक्रिया 4 नवंबर को क्लोज होगी और उसी दिन टेंडर को खोला जाएगा।

जवाहरलाल नेहरू पोर्ट आौर कांदला पोर्ट पर उतरेगा प्याज

आयातकों को प्याज की आपूर्ति जवाहरलाल नेहरू पोर्ट आौर कांदला पोर्ट पर करनी होगी। नैफेड के MD एसके सिंह ने कहा कि 15,000 टन के आयातित प्याज की आपूर्ति के लिए टेंडर निकाला गया है। इससे घरेलू बाजार में आपूर्ति बढ़ाने में मदद मिलेगी।

जल्द आपूर्ति करने वाले बिडर को मिलेगी तवज्जो

सिंह ने कहा कि बोली का मूल्यांकन वॉल्यूम्स, क्वालिटी और जल्द से जल्द आपूर्ति के आधार पर किया जाएगा। बिडर्स को फ्रेश, अच्छी तरह सूखे हुए और क्योर्ड ओनियन की आपूर्ति करनी होगी। पिछले साल नैफेड ने बड़े प्याज का आयात किया था, जिसे घरेलू बाजार में बहुत अधिक पसंद नहीं किया गया था।

प्याज के बफर स्टॉक को मैनेज करता है नैफेड

नैफेड सरकार की और से प्याज के बफर स्टॉक को मैनेज करता है। स्टॉक में काफी गिरावट आई है। इसे देखते हुए नैफेड से कहा गया है कि वह आयातित प्याज की आपूर्ति बढ़ाए। पिछले साल नैफेड ने खुद तो प्याज का आयात किया ही था, साथ ही सरकारी कंपनी MMTC द्वारा आयातित प्याज भी घरेलू बाजार में उतारा था।

बारिश के कारण फसल नष्ट होने से 80 रुपए से ऊपर बिक रहा प्याज

प्रमुख प्याज उत्पादक क्षेत्रों में भारी बारिश के कारण खरीफ फसल नष्ट हो गई है। इसके कारण देश के कुछ हिस्सों में प्याज की खुदरा कीमत 80 रुपए प्रति किलोग्राम से ऊपर पहुंच गई है। इसे देखते हुए नैफेड ने करीब 1 लाख टन के बफर स्टॉक में से करीब 37,000 टन विभिन्न मंडियों और खुदरा बाजारों में उतारे हैं।

सरकार ने प्याज के निर्यात पर रोक और व्यापारियों पर स्टॉक लिमिट लगा दी है

शुक्रवार को वाणिज्य और उपभोक्ता मामलों के मंत्री पीयूष गोयल ने कहा था कि निजी व्यापारियों ने 7,000 टन प्याज का पहले ही आयात कर लिया है और दिवाली से पहले अन्य 25,000 टन का आयात होने की उम्मीद है। त्योहारी सीजन में प्राइस बढ़ने से रोकने के लिए सरकार ने प्याज के निर्यात पर रोक व्यापारियों पर स्टॉक लिमिट लगा दी है।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
बिडिंग की प्रक्रिया 4 नवंबर को क्लोज होगी और उसी दिन टेंडर को खोला जाएगा


from Dainik Bhaskar https://ift.tt/3kL61ii

https://ift.tt/3kMUAXj

Comments

Popular posts from this blog

बीएसई मेटल, बैंक, ऑटो और बैंक सेक्टर में रही उछाल; IDBI बैंक के शेयर में 20% की बढ़त, पिरामल एंटरप्राइजेज के शेयर 14% ऊपर हुए

पांच साल पुराना बैंक स्टेटमेंट निकाला है? जानें क्या करना होगा