मेट्रोपोलिस हेल्थकेयर का रेवेन्यू वित्त वर्ष 2020 में 12.6 प्रतिशत बढ़कर 856 करोड़ रुपए हुआ, शुद्ध लाभ 147 करोड़ रुपए
अग्रणी डायग्नोस्टिक सेवा प्रदाता कंपनी मेट्रोपोलिस हेल्थकेयर का रेवेन्यू वित्त वर्ष 2020 में 856 करोड़ रुपए रहा है। एक साल पहले 760 करोड़ रुपए की तुलना में यह 12.6 प्रतिशत ज्यादा है। जबकि इसी दौरान शुद्ध लाभ 129 करोड़ से बढ़कर 147 करोड़ रुपए हो गया है। चौथी तिमाही में शुद्ध लाभ 29.3 करोड़ रुपए रहा है।
बीटूसी का रेवेन्यू 56 प्रतिशत रहा है
कंपनी ने बताया कि इसकीचौथी तिमाही का रेवेन्यू 2.7 प्रतिशत बढ़कर 206 करोड़ रुपए रहा है। जबकि बीटूसी से रेवेन्यू 56 प्रतिशत रहा है। इसमें 200 बीपीएस की वृद्धि देखी गई है। पूरे वर्ष के दौरान भी इसका शेयर 56 प्रतिशत ही रहा है और इसमें 400 बीपीएस की वृद्धि रही है। कंपनी ने पूरे वर्ष के दौरान कुल 19.62 मिलियन टेस्ट किए हैं जो 15.7 प्रतिशत की बढ़त दर्शाता है। जबकि तिमाही में 5.26 मिलियन का टेस्ट कंपनी ने किया। इसमें 7 प्रतिशत की वृद्धि रही है।
प्रति मरीज रेवेन्यू 856 रुपए रहा
कंपनी की प्रबंध निदेशक अमीरा शाह ने कहा कि कोविड-19 के दौरान टेस्ट करने में आगे रहे हैं। हमारी टीम ने जरूरी और प्रतिबद्धता को देखते हुए मरीजों के टेस्ट किए हैं। डॉक्टर्स ने जितना जल्दी हो सके, इस काम को पूरा किया है। कोविड-19 ने डायग्नोस्टिक उद्योग को एक अवसर दिया है। मेट्रोपोलिस प्राइवेट लैब है जो कोविड-19 का टेस्ट करता है। वित्त वर्ष 2020 के दौरान प्रति मरीज रेवेन्यू 856 रुपए रहा है। 2019 में यह 854 रुपए था। कंपनी कर्जमुक्त है और इसका हाई कैश रिजर्व 2,23 करोड़ रुपए रहा है।
Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
from Dainik Bhaskar https://ift.tt/2BgWcqy
https://ift.tt/3djgIVp
Comments
Post a Comment
https://draftingofgovernmentletters.blogspot.com/
https://gazabpostinindianblogger.blogspot.com