घरेलू गैस सिलेंडर की कीमत में लगातार पांचवे महीने राहत, कमर्शियल सिलेंडर कीमत में इजाफा
https://ift.tt/3fQZ7X0
नई दिल्ली। जैसा कि उम्मीद की जा रही थी कि घरेलू गैस सिलेंडर की कीमत में इजाफा होगा, ऐसा नहीं हुआ। राहत की बात तो यह है कि लगातार पांचवें महीने में घरेलू गैस सिलेंडर की कीमत में कोई बदलाव नहीं हुआ है। देश के चारों महानगरों में वो दाम चुकानें होंगे, जो नवंबर के महीने में चुकाए थे। इसके विपरीत अनलॉक की प्रक्रिया शुरू होने के बाद कमर्शियल गैस सिलेंडर की कीमत में लगातार इजाफा हुआ है। लगातार तीसरे महीने में दाम बढ़े हैं। ऐसा इसलिए हुआ है क्योंकि देश में होटल और रेस्त्रां खुल गए हैं। जिसकी वजह से कंजंप्शन बढ़ गया है।
यह भी पढ़ेंः- नवंबर में दो रुपए प्रति लीटर महंगा हुआ डीजल, जानिए पेट्रोल पर कितने बढ़े दाम
घरेलू गैस सिलेंडर के दाम में कोई बदलाव नहीं
आईओसीएल की वेबसाइट के अनुसार दिसंबर के महीने में घरेलू गैस सिलेंडर के दाम में कोई इजाफा देखने को नहीं मिला है। देश के चारों महानगरों के लोगों को वो ही दाम चुकाने होंगे जो उन्होंने नवंबर के महीने में चुकाए थे। नवंबर के महीने में देश की राजधानी दिल्ली और मुंबई में गैस सिलेंडर के दाम क्रमश: 594 रुपए थे। जबकि कोलकाता में 620.50 रुपए और चेन्नई में 610 रुपए हैं।
यह भी पढ़ेंः- कैट ने कहा, बैंक और ई-कॉमर्स कंपनियां बनी व्यापारियों लिए खलनायक, वित्तमंत्री को शिकायत
कमर्शियल गैस सिलेंडर के दाम में इजाफा
आईओसीएल की वेबसाइट के अनुसार दिसंबर के महीने में कमर्शियल गैस सिलेंडर के दाम में लगातार तीसरे महीने इजाफा देखने को मिला है। देश की राजधानी दिल्ली और मुंबई में 54.50 रुपए की बढ़ोतरी देखने को मिली है। जिसके बाद दोनों महानगरों में गैस सिलेंडर के दाम क्रमश: 1296 और 1244 रुपए हो गए हैं। जबकि कोलकाता में 55.50 रुपए और चेन्नई में 56.50 रुपए की बढ़ोतरी देखने को मिली है। जिसके बाद दोनों महानगरों में दाम क्रमश: 1351.50 रुपए और 1410.50 रुपए प्रति सिलेंडर हो गए हैं।
December 01, 2020 at 07:19AM
Patrika : India's Leading Hindi News Portal
http://www.patrika.com/
Comments
Post a Comment
https://draftingofgovernmentletters.blogspot.com/
https://gazabpostinindianblogger.blogspot.com