बीएसई मेटल, बैंक, ऑटो और बैंक सेक्टर में रही उछाल; IDBI बैंक के शेयर में 20% की बढ़त, पिरामल एंटरप्राइजेज के शेयर 14% ऊपर हुए

मई के पहले सप्ताह में आज शेयर बाजार मजबूत बढ़त के साथ बंद हुआ। बीएसई 879.42 अंक ऊपर 33,303.52 पर और निफ्टी 245.85 पॉइंट ऊपर 9,826.15 पर बंद हुआ। मार्केट को ऊपर पहुंचाने में कंज्यूमर डुराबेल्स सेक्टर का सबसे बड़ा योगदान रहा। इसके साथ मेटल, बैंक, ऑटो और फाइनेंस ने भी अहम रोल प्ले किया। बीएसई कंज्यूमर डुराबेल्स में आज 6.56 फीसदी उछाल रहा।

बीएसई के सभी सेक्टर में बढ़त

आज बीएसई के सभी सेक्टर ग्रीन रहे। मेटल और एनर्जी, फाइनेंस, प्राइवेट बैंक, ऑटो, बैंकेक्स के साथ इंडिया इन्फ्रास्ट्रक्चर इंडेक्स, इंडिया मैन्युफैक्चरिंग इंडेक्स, फास्ट मूविंग कंज्यूमर गुड्स, सीपीएसई, पीएसयू, इंडस्ट्रीयल, इन्फॉर्मेशन टेक्नोलॉजी, टेलीकॉम, यूटिलिटीज, कैपिटल गुड्स, कंज्यूमर डुराबेल्स, ऑयल एंड गैस, पावर, रियल्टी, हेल्थकेयर और टेक में भी बढ़त के साथ बंद हुए।

आईडीबीए बैंक के शेयर में 20 फीसदी बढ़त

आज जिन टॉप-10 कंपनियों के शेयरों में सबसे ज्यादा बढ़त रही, उनमें आईडीबीआई सबसे ऊपर रही। इसके शेयर में 19.95 फीसदी उछाल देखने को मिला। इसके साथ, पिरामल एंटरप्राइजेज लिमिडेट के शेयरों में 14.74 फीसदी बढ़त रही। वोल्टास, फिनोलेक्स इंडस्ट्रीज, इंडियन होटल्स कंपनी लिमिटेड, सीईएससी लिमिटेड, ईआईडी पैरी, बजाज फाइनेंस और एबीबी इंडिया के शेयरों में भी 10 फीसदी से ज्यादा का उछाल रहा।

अशोक लेलैंड के शेयर में 9.29% का उछाल

आज बीएसई ऑटो सेक्टर में शामिल 16 में से 14 कंपनियों के शेयर में उछाल रहा। अशोक लेलैंड के शेयर में सबसे ज्यादा 9.29% उछाल रहा। इसके साथ, अपोलो टायर्स, बालकृष्ण इंडस्ट्रीज, बॉश लिमिटेड, अमरा राजा बैटरी, एक्साइड इंडिया, महिंद्रा एंड महिंद्रा, टीवीएस मोटर्स, एमआरएफ जैसी कंपनियों के शेयरों में बढ़त रही।

दूसरी तरफ, बीएसई बैंकेक्स सेक्टर में शामिल सभी कंपनियों के शेयरों में बढ़त रही। आरबीएल बैंक के शेयर में सबसे ज्यादा 7.82% की बढ़त रही। वहीं, स्टेट बैंक ऑफ इंडिया, सिटी यूनियन बैंक, इंडसइंड बैंक, फेडरल बैंक के शेयरों में भी बढ़त रही।

बीएसई पर करीब 22 फीसदी कंपनियों के शेयरों में गिरावट रही

  • बीएसई का मार्केट कैप 130 लाख करोड़ रुपए रहा
  • 2,629 कंपनियों के शेयरों में ट्रेडिंग हुई। इसमें 1,885 कंपनियों के शेयर बढ़त में 597 कंपनियों के शेयर में गिरावट रही
  • 50 कंपनियों के शेयर 1 साल के उच्च स्तर और 68 कंपनियों के शेयर एक साल के निम्न स्तर पर रहे
  • 432 कंपनियों के शेयर में अपर सर्किट और 182 कंपनियों के शेयर में लोअर सर्किट लगा


Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
आज जिन टॉप-10 कंपनियों के शेयरों में सबसे ज्यादा बढ़त रही, उनमें आईडीबीआई सबसे ऊपर रही


from Dainik Bhaskar https://ift.tt/3eDg3OT

https://ift.tt/2MjH2TO

Comments

Popular posts from this blog

पांच साल पुराना बैंक स्टेटमेंट निकाला है? जानें क्या करना होगा