आधे पाकिस्तान के बराबर है रिलायंस की नेटवर्थ, अगर एक देश होता रिलायंस तो 134 देशों से ऊपर होती उसकी जीडीपी

कोविड-19 महामारी ने जहां देशभर के बिजनेस को गहरी चोट पहुंचाई है, तो दूसरी तरफ एक कंपनी ऐसी भी है जिसके प्रॉफिट पर खासा असर नहीं हुआ। लॉकडाउन में दौरान उस कंपनी ने कई बड़ी कंपनियों के साथ डील से जमकर सुर्खियां बटोरी। हम बात कर रहे हैं RIL यानी रिलायंस इंडस्ट्रीज लिमिटेड की। इस कंपनी की नेटवर्थ अब 150 बिलियन डॉलर (करीब 11 लाख करोड़) हो चुकी है।

हम रिलायंस की नेटवर्थ की बात इसलिए कर रहे हैं, क्योंकि दुनियाभर के 134 देशों की ग्रॉस डोमेस्टिक प्रोडक्ट (GDP) रिलायंस की नेटवर्थ के सामने नहीं टिकती। इस बात को यूं भी समझ सकते हैं कि अगर रिलायंस एक देश होता, तो वो दुनिया के 134 देशों से ऊपर होता।

6 नेपाल के बराबर है रिलायंस की नेटवर्थ

रिलायंस की नेटवर्थ के सामने हमारे कई पड़ोसी देश भी नहीं टिकते। 1996 में क्रिकेट वर्ल्ड कप जीतने वाले श्रीलंका की जीडीपी 87.36 बिलियन डॉलर (करीब 6.5 लाख करोड़ रुपए) है। नेपाल की जीपीपी 24.88 बिलियन डॉलर (करीब 1.8 लाख करोड़ रुपए) है। यानी रिलायंस की नेटवर्थ 6 नेपाल के बराबर है। अब बात करें अफगानिस्तान की, तो उसकी जीडीपी 19.54 बिलियन डॉलर (करीब 1.4 लाख करोड़ रुपए) है। यानी रिलायंस की नेटवर्थ 7 अफगानिस्तान से भी ज्यादा है। हमारे पड़ोसी देश भूटान की जीडीपी सिर्फ 2.53 बिलियन डॉलर (18 हजार करोड़ रुपए) है। यानी रिलायंस की नेटवर्थ 59 भूटान के बराबर है।

RIL की नेटवर्थ से बहुत पीछे इन देशों की जीडीपी

देश देश की जीडीपी
श्रीलंका 6.5 लाख करोड़ रुपए
नेपाल 1.8 लाख करोड़ रुपए
अफगानिस्तान 1.4 लाख करोड़ रुपए
भूटान 18 हजार करोड़ रुपए

आधे पाकिस्तान के बराबर रिलायंस की नेटवर्थ

रिलायंस इंडस्ट्रीज लिमिटेड (RIL) की नेटवर्थ 134 देशों की जीडीपी से ऊपर है। वहीं, कुछ देश ऐसे भी हैं जिनकी जीडीपी रिलायंस की नेटवर्थ की दोगुना या उससे थोड़ी कम है। पाकिस्तान की जीडीपी 305 बिलियन डॉलर (करीब 22 लाख करोड़ रुपए) है। यानी रिलायंस की नेटवर्थ आधे पाकिस्तान के बराबर है। इसी तरह फिलीपींस, कोलंबिया, मलेशिया ऐसे देश हैं जिनकी जीडीपी रिलायंस की नेटवर्थ से दोगुना है।

इन देशों की जीडीपी RIL की नेटवर्थ से दोगुना

देश जीडीपी (लाख करोड़ रुपए में)
मलेशिया 23
कोलंबिया 23
फिलीपींस 23
पाकिस्तान 22

दूसरी तरफ, पुर्तगाल, वियतनाम, मिस्र, बांग्लादेश, फिनलैंड, चिली ऐसे देश हैं जिनकी जीडीपी रियायंस की नेटवर्थ से डेढ़ गुना या उससे थोड़ी ज्यादा है, लेकिन दोगुना से कम है।

इन देशों की जीडीपी RIL की नेटवर्थ से डेढ़ गुना

देश जीडीपी (लाख करोड़ रुपए में)
चिली 20
फिनलैंड 19
बांग्लादेश 18
मिस्र 17
वियतनाम 16
पुर्तगाल 16

रिलायंस इंडस्ट्रीज लिमिटेड की नेटवर्थ से इन 134 देशों की जीडीपी कम

क्रमांक

देश

देश की जीडीपी

1

हंगरी

140 बिलियन डॉलर

2

अंगोला

122 बिलियन डॉलर

3

कुवैत

120 बिलियन डॉलर

4

सूडान

117 बिलियन डॉलर

5

यूक्रेन

112 बिलियन डॉलर

6

मोरक्को

110 बिलियन डॉलर

7

इक्वाडोर

104 बिलियन डॉलर

8

क्यूबा

96.85 बिलियन डॉलर

9

स्लोवाकिया

95.62 बिलियन डॉलर

10

श्रीलंका

87.36 बिलियन डॉलर

11

इथियोपिया

80.56 बिलियन डॉलर

12

केन्या

79.26 बिलियन डॉलर

13

डोमिनिकन गणराज्य

75.93 बिलियन डॉलर

14

ग्वाटेमाला

75.62 बिलियन डॉलर

15

ओमान

70.78 बिलियन डॉलर

16

म्यांमार

67.07 बिलियन डॉलर

17

लक्समबर्ग

62.32 बिलियन डॉलर

18

पनामा

62.28 बिलियन डॉलर

19

घाना

59.00 बिलियन डॉलर

20

बुल्गारिया

58.22 बिलियन डॉलर

21

कोस्टा रिका

57.29 बिलियन डॉलर

22

उरुग्वे

56.16 बिलियन डॉलर

23

क्रोएशिया

55.21 बिलियन डॉलर

24

बेलोरूस

54.46 बिलियन डॉलर

25

लेबनान

53.58 बिलियन डॉलर

26

तंजानिया

53.32 बिलियन डॉलर

27

मकाओ

50.36 बिलियन डॉलर

28

उज़्बेकिस्तान

49.68 बिलियन डॉलर

29

स्लोवेनिया

48.77 बिलियन डॉलर

30

लिथुआनिया

47.54 बिलियन डॉलर

31

सर्बिया

41.43 बिलियन डॉलर

32

आज़रबाइजान

40.75 बिलियन डॉलर

33

जॉर्डन

40.07 बिलियन डॉलर

34

ट्यूनीशिया

39.95 बिलियन डॉलर

35

परागुआ

39.67 बिलियन डॉलर

36

लीबिया

38.11 बिलियन डॉलर

37

तुर्कमेनिस्तान

37.93 बिलियन डॉलर

38

डॉ कांगो

37.64 बिलियन डॉलर

39

बोलीविया

37.51 बिलियन डॉलर

40

कोटे डी आइवर

37.35 बिलियन डॉलर

41

बहरीन

35.43 बिलियन डॉलर

42

कैमरून

34.92 बिलियन डॉलर

43

यमन

31.27 बिलियन डॉलर

44

लातविया

30.46 बिलियन डॉलर

45

एस्तोनिया

26.61 बिलियन डॉलर

46

युगांडा

26.00 बिलियन डॉलर

47

जाम्बिया

25.87 बिलियन डॉलर

48

नेपाल

24.88 बिलियन डॉलर

49

एल साल्वाडोर

24.81 बिलियन डॉलर

50

आइसलैंड

24.49 बिलियन डॉलर

51

होंडुरस

22.98 बिलियन डॉलर

52

कंबोडिया

22.16 बिलियन डॉलर

53

त्रिनिदाद और टोबैगो

22.08 बिलियन डॉलर

54

साइप्रस

22.05 बिलियन डॉलर

55

जिम्बाब्वे

22.04 बिलियन डॉलर

56

सेनेगल

21.07 बिलियन डॉलर

57

पापुआ न्यू गिनी

20.54 बिलियन डॉलर

58

अफ़ग़ानिस्तान

19.54 बिलियन डॉलर

59

बोस्निया और हर्जेगोविना

18.05 बिलियन डॉलर

60

बोत्सवाना

17.41 बिलियन डॉलर

61

लाओस

16.85 बिलियन डॉलर

62

माली

15.33 बिलियन डॉलर

63

जॉर्जिया

15.08 बिलियन डॉलर

64

गैबॉन

15.01 बिलियन डॉलर

65

जमैका

14.78 बिलियन डॉलर

66

फिलिस्तीन का राज्य

14.50 बिलियन डॉलर

67

निकारागुआ

13.81 बिलियन डॉलर

68

मॉरीशस

13.27 बिलियन डॉलर

69

नामीबिया

13.25 बिलियन डॉलर

70

अल्बानिया

13.04 बिलियन डॉलर

71

मोजाम्बिक

12.65 बिलियन डॉलर

72

माल्टा

12.52 बिलियन डॉलर

73

बुर्किना फासो

12.32 बिलियन डॉलर

74

भूमध्यवर्ती गिनी

12.29 बिलियन डॉलर

75

बहामा

12.16 बिलियन डॉलर

76

ब्रुनेई

12.13 बिलियन डॉलर

77

आर्मीनिया

11.54 बिलियन डॉलर

78

मेडागास्कर

11.50 बिलियन डॉलर

79

मंगोलिया

11.43 बिलियन डॉलर

80

उत्तर मैसेडोनिया

11.28 बिलियन डॉलर

81

गिन्नी

10.47 बिलियन डॉलर

82

चड

9.87 बिलियन डॉलर

83

बेनिन

9.25 बिलियन डॉलर

84

रवांडा

9.14 बिलियन डॉलर

85

कांगो

8.70 बिलियन डॉलर

86

हैती

8.41 बिलियन डॉलर

87

मोलदोवा

8.13 बिलियन डॉलर

88

नाइजर

8.12 बिलियन डॉलर

89

किर्गिज़स्तान

7.56 बिलियन डॉलर

90

तजाकिस्तान

7.15 बिलियन डॉलर

91

मलावी

6.30 बिलियन डॉलर

92

गुआम

5.86 बिलियन डॉलर

93

फ़िजी

5.06 बिलियन डॉलर

94

मॉरिटानिया

5.02 बिलियन डॉलर

95

मालदीव

4.87 बिलियन डॉलर

96

मोंटेनेग्रो

4.84 बिलियन डॉलर

97

जाना

4.76 बिलियन डॉलर

98

बारबाडोस

4.67 बिलियन डॉलर

99

स्वाजीलैंड

4.43 बिलियन डॉलर

100

सियरा लिओन

3.78 बिलियन डॉलर

101

गुयाना

3.62 बिलियन डॉलर

102

लाइबेरिया

3.29 बिलियन डॉलर

103

बुरुंडी

3.17 बिलियन डॉलर

104

अंडोरा

3.01 बिलियन डॉलर

105

सूरीनाम

3.00 बिलियन डॉलर

106

तिमोर-लेस्ते

2.95 बिलियन डॉलर

107

अरूबा

2.70 बिलियन डॉलर

108

लिसोटो

2.58 बिलियन डॉलर

109

भूटान

2.53 बिलियन डॉलर

110

केंद्रीय अफ्रीकन गणराज्य

1.95 बिलियन डॉलर

111

बेलीज

1.86 बिलियन डॉलर

112

काबो वर्डे

1.77 बिलियन डॉलर

113

सेंट लूसिया

1.74 बिलियन डॉलर

114

सैन मैरीनो

1.63 बिलियन डॉलर

115

उत्तरी मरीयाना द्वीप समूह

1.59 बिलियन डॉलर

116

अंतिगुया और बार्बूडा

1.51 बिलियन डॉलर

117

सेशेल्स

1.50 बिलियन डॉलर

118

गाम्बिया

1.49 बिलियन डॉलर

119

गिनी-बिसाऊ

1.35 बिलियन डॉलर

120

सोलोमन इस्लैंडस

1.30 बिलियन डॉलर

121

ग्रेनेडा

1.13 बिलियन डॉलर

122

कोमोरोस

1.07 बिलियन डॉलर

123

सेंट किट्स एंड नेविस

992 मिलियन डॉलर

124

वनुआटू

863 मिलियन डॉलर

125

समोआ

841 मिलियन डॉलर

126

सेंट विंसेट एंड ग्रेनेजियन्स 785 मिलियन डॉलर

127

अमेरिकन समोआ

634 मिलियन डॉलर

128

डोमिनिका

497 मिलियन डॉलर

129

टोंगा

428 मिलियन डॉलर

130

साओ तोमे और प्रिन्सिपी 393 मिलियन डॉलर

131

पलाऊ

290 मिलियन डॉलर

132

मार्शल द्वीप समूह

204 मिलियन डॉलर

133

किरिबाती

186 मिलियन डॉलर

134

तुवालू

40 मिलियन डॉलर



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
Mukesh Ambani Net Worth | Mukesh Ambani Reliance (RIL) and Net Worth Today Latest News Updates: Pakistan Sri Lanka, Nepal, Bhutan


from Dainik Bhaskar https://ift.tt/312BpQJ

https://ift.tt/3jXnnbS

Comments

Popular posts from this blog

बीएसई मेटल, बैंक, ऑटो और बैंक सेक्टर में रही उछाल; IDBI बैंक के शेयर में 20% की बढ़त, पिरामल एंटरप्राइजेज के शेयर 14% ऊपर हुए

पांच साल पुराना बैंक स्टेटमेंट निकाला है? जानें क्या करना होगा