बाजार ने लगाई 5 शतकों की बढ़त, सेंसेक्स 40 हजार के पार, मार्केट कैप 159.48 लाख करोड़ रुपए, रिलायंस की डील के बाद फ्यूचर रिटेल का शेयर 17 प्रतिशत बढ़ा

लगातार बढ़ रहे शेयर बाजार ने सोमवार की सुबह एक और रिकॉर्ड बनाया। फरवरी के बाद यह पहली बार 40 हजार के पार पहुंचा। आज सुबह सेंसेक्स हालांकि 480 अंक बढ़कर खुला लेकिन पहले ही मिनट में 40 हजार के अंक को पार कर गया। इसमें 500 अंकों की बढ़त देखी गई। उधर नेशनल स्टॉक एक्सेंचज का निफ्टी भी 105 अंक ऊपर 11,753 अंक पर कारोबार कर रहा था। शुरुआती सत्र में रिकॉर्ड तेजी के बाद बाजार में गिरावट देखी जा रही है। बीएसई 243 अंक नीचे 39,224.04 अंकों पर और निफ्टी 97 अंक नीचे 11,550.40 अकों पर कारोबार कर रहा है।

इंडसइंड बैंक, इंफ्राटेल और एक्सिस बैंक प्रमुख बढ़त वाले शेयर

आज सुबह बढ़त वाले प्रमुख शेयरों में निफ्टी पर इंडसइंडस बैंक 4 प्रतिशत बढ़कर 693 रुपए पर कारोबार कर रहा था। इंफ्राटेल 3.37 प्रतिशत, एक्सिस बैंक 3 प्रतिशत, अदानी पोर्ट 2.6 प्रतिशत, टाटा मोटर्स 2.52 प्रतिशत की वृद्धि के साथ कारोबार कर रहा था। गिरावट वाले सेयरों में भारती एयरटेल, जेएसडबल्यू, हिंदुस्तान यूनिलीवर, सन फार्मा और ब्रिटानिया का समावेश था।

बैंक ऑफ इंडिया, केपीआर मिल भी बढ़े

बीएसई पर प्रमुख बढ़त वाले शेयरों में फ्यूचर रिटेल का शेयर 17.35 प्रतिशत के साथ कारोबार कर रहा था। बैंक ऑफ इंडिया का शेयर 3.65, केपीआरमिल 5.74 प्रतिशत की बढ़त के साथ कारोबार कर रहा था। इसी तरह एचडीएफसी बैंक, रिलायंस इंडस्ट्रीज और बजाज फाइनेंस भी बढ़त के साथ कारोबार कर रहे थे।

दुनियाभर के बाजारों में रही बढ़त

शुक्रवार को दुनियाभर के बाजारों बढ़त के साथ बंद हुआ था। हालांकि अमेरिकी बाजार डाउ जोंस 0.57 फीसदी की बढ़त के साथ 161.60 अंक ऊपर 28,653.90 पर बंद हुआ था। वहीं, अमेरिका के दूसरे बाजार नैस्डैक 0.58 फीसदी भी बढ़त के साथ 69.69 अंक ऊपर 11,995.90 पर बंद हुआ था। दूसरी तरफ, एसएंडपी 0.67 फीसदी बढ़त के साथ 23.46 पॉइंट ऊपर 3,508.01 पर बंद हुआ था।

इधर, चीन का शंघाई कंपोजिट 0.80 फीसदी बढ़त के साथ 27.07 अंक ऊपर 3,430.88 पर बंद हुआ था। वहीं यूके, जर्मनी और फ्रांस के बाजार गिरावट के साथ बंद हुआ था।

कोरोना से देश और दुनिया में मौतें

देश में कोरोना संक्रमितों की संख्या 36,19,169 हो गई है। इनमें 7,81,030 की रिपोर्ट पॉजीटिव है। वहीं 27,72,928 संक्रमित ठीक हो गए हैं। देश में अब तक कोरोना से मरने वालों की संख्या 64,617 हो चुकी है। ये आंकड़े covid19india.org के अनुसार हैं। दूसरी तरफ, दुनियाभर में कोरोनावायरस से संक्रमित लोगों की संख्या 25,384,547 हो चुकी है। इनमें 850,591 की मौत हो चुकी है। अमेरिका में कोरोना से मरने वालों की संख्या 187,224 हो चुकी है।

12:08 AM बीएसई 243 अंक नीचे 39,224.04 अंकों पर और निफ्टी 97 अंक नीचे 11,550.40 अकों पर कारोबार कर रहा है।

10:17 AM बीएसई सेंसेक्स में शामिल 30 कंपनियों के स्टॉक्स में से 21 में बढ़त और 9 में गिरावट है। ओएनजीसी के शेयर में 5 फीसदी की बढ़त है।

सभी टेलीकॉम कंपनियां अपने ग्राहकों को लिए कई तरह के प्लान ऑफर करती हैं। इनमें 56 दिन वाले प्लान भी शामिल हैं। इनमें ग्राहकों को डाटा और अनलिमिटेड कॉलिंग के साथ ही कई अन्य सुविधाएं भी मिलती हैं। हम आपको एयरटेल, जियो और आइडिया-वोडाफोन के प्रीपेड प्लान्स के बारे में बता रहे हैं।

10:14 AM फ्यूचर रिटेल के शेयर में 19 फीसदी तक की बढ़त है।

10:11 AM बीएसई ऑटो सेक्टर में शामिल 15 कंपनियों में से 14 में गिरावट और सिर्फ टाटा मोटर्स के शेयर में 3 फीसदी तक की बढ़त है।

अगर आपने किसान क्रेडिट कार्ड (KCC) बनवा रखा है तो आज ही इस पर बकाया लोन चुका दें। अगर KCC धारकों ने 31 अगस्त तक पैसे नहीं लौटाए तो उन्हें 4 की जगह 7 फीसदी ब्याज देना पड़ेगा। इसीलिए ब्याज की मार से बचने के लिए आज ही अपना बकाया कर्ज चुका दें।

10.02 AM निफ्टी-50 के टॉप-5 गेनर में सबसे ऊपर ओएनजीसी का शेयर है। शेयर में 5 फीसदी से ज्यादा की बढ़त है।

कंपनी बढ़त (%)
ओएनजीसी 5.29
अदानी पोर्ट 4.58
आईओसी 3.47
इंफ्राटेल 3.40
विप्रो 3.34

09:53 AM बीएसई बैंकिंग में शामिल 10 में से 8 बैंक शेयरों में बढ़त और 2 में गिरावट है। सिटी यूनियन बैंक के शेयर में 2 फीसदी से ज्यादा की बढ़त है।

09:41 AM बीएसई में शामिल 23 सेक्टर में से 21 में बढ़त और 2 में गिरावट है।

09:33 AM बीएसई के 32 इंडेक्स में से 28 में बढ़त और 4 में गिरावट है।

09:28 AM बीएसई सेंसेक्स 430 अकं ऊपर 39,897.31 पर और निफ्टी 138 अंक ऊपर 11,785.60 पर कारोबार कर रहा है।

यूपीआई आधारित डिजिटल पेमेंट पर कोई शुल्क नहीं लगेगा। केंद्रीय प्रत्यक्ष कर बोर्ड (सीबीडीटी) ने एक बयान में यह बात कही। सीबीडीटी ने बैंकों को यह भी आदेश दिया है कि उन्होंने एक जनवरी 2020 से अब तक यूपीआई या अन्य डिजिटल पेमेंट पर जो भी शुल्क वसूला है, उसे वापस कर दें।

09:15 AM बीएसई 421 अंक ऊपर 39,888.15 अंकों पर और निफ्टी 122 पॉइंट ऊपर 11,777.55 पर खुला है।

शुक्रवार को दुनियाभर के बाजारों का हाल



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
चीन का शंघाई कंपोजिट 0.80 फीसदी बढ़त के साथ 27.07 अंक ऊपर 3,430.88 पर बंद हुआ था।


from Dainik Bhaskar https://ift.tt/3lvhymx

https://ift.tt/3gJn69i

Comments

Popular posts from this blog

बीएसई मेटल, बैंक, ऑटो और बैंक सेक्टर में रही उछाल; IDBI बैंक के शेयर में 20% की बढ़त, पिरामल एंटरप्राइजेज के शेयर 14% ऊपर हुए

पांच साल पुराना बैंक स्टेटमेंट निकाला है? जानें क्या करना होगा