दिन के सर्वोच्च स्तर से सेंसेक्स में 900 अंकों की भारी गिरावट, चीन के मूवमेंट से बाजार की बढ़त गायब, बैंकिंग शेयरों की जमकर पिटाई
सोमवार की सुबह भारतीय शेयर बाजार खुलते ही 40 हजार के आंकड़े को पार तो कर गया, लेकिन कुछ ही घंटों में यह बढ़त गायब हो गई। दोपहर 12 बजे तक बॉम्बे स्टॉक एक्सचेंज (बीएसई) का सेंसेक्स शुक्रवार को बंद की तुलना में 200 अंकों की गिरावट के साथ कारोबार कर रहा था। हालांकि दिन के सर्वोच्च स्तर 40 हजार से यह 900 अंक नीचे था।
चीन की सेना के मूवमेंट से बाजार पर दबाव
जानकारी के मुताबिक चीन की सेना पूर्वी लद्दाख में अपने मूवमेंट को बढ़ा रही है। इसी के कारण बाजार में बिकवाली दिखी है। सेंसेक्स शुक्रवार की बंद की तुलना में सोमवार की दोपहर तक 200 अंक से ज्यादा गिरकर 39,111 अंक पर कारोबार कर रहा था। सुबह यह 40 हजार के आंकड़े को पार किया था। इस तरह से उस स्तर से सेंसेक्स में 900 अंकों से ज्यादा की गिरावट दिखी है।
एसबीआई, इंडसइंड बैंक में गिरावट, ओएनजीसी में बढ़त
हालांकि सेंसेक्स में थोड़ी रिकवरी जरूर दिखी और यह 39,240 अंक पर कारोबार कर रहा
था। सुबह यह 39,888 पर खुला था और 40,010 अंक तक गया था। सुबह में बैंकिंग शेयरों में अच्छी खासी वृद्धि दिखी थी जिसमें इंडसइंड बैंक, एसबीआई आदि ने 3 प्रतिशत की बढ़त हासिल की थी।दोपहर के समय ओएनजीसी, एचडीएफसी बैंक, टीसीएस, आइडिया और इंफ्राटेल के साथ इँफोसिस जैसे शेयरों ने बढ़त जारी रखी थी। इन शेयरों में 2 से लेकर 5 प्रतिशत तक की बढ़त है।
सन फार्मा और बजाज फिनसर्व के भी शेयर गिरे
एसबीआई 3.36 प्रतिशत गिरकर 217 रुपए पर, इंडसइंड बैंक 3.59 प्रतिशत गिरकर 633 रुपए पर कारोबार कर रहा था। कोटक बैंक में 2.63, सन फार्मा में 3.74 और बजाज फिनसर्व तथा आईसीआईसीआई बैंक में 2-2 प्रतिशत की गिरावट है। उधर बाजार का पूंजीकरण (मार्केट कैप) 159.48 लाख करोड़ रुपए से गिरकर 156 लाख करोड़ रुपए पर आ गया है। यानी बाजार पूंजीकरण में कुछ मिनट्स में ही 3 लाख करोड़ रुपए की गिरावट आई है।
निफ्टी उच्च स्तर से 250 अंक गिरा
दूसरी ओर नेशनल स्टॉक एक्सचेंज का निफ्टी 79 अंक गिरकर 11,568 के अंक पर कारोबार कर रहा है। हालांकि आज सुबह यह 11,790 के ऊपर चला गया था, लेकिन गिरावट की वजह से इसमें भी सर्वोच्च स्तर से 250 अंकों के करीब गिरावट आई है। शुक्रवार की तुलना में यह 79 अंक नीचे है। निफ्टी बैंक, ऑटो और निफ्टी मिडकैप में अच्छी खासी गिरावट दिख रही है। निफ्टी पर विप्रो और अदानी पोर्टस जैसे शेयर बढ़त के साथ कारोबार कर रहे थे।
Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
from Dainik Bhaskar https://ift.tt/2QDEx0v
https://ift.tt/32IOBer
Comments
Post a Comment
https://draftingofgovernmentletters.blogspot.com/
https://gazabpostinindianblogger.blogspot.com