बदलाव: एक मार्च से बदल जाएंगे कुछ और नियम, पड़ेगी आप पर असर

बदलाव: एक मार्च से बदल जाएंगे कुछ और नियम, पड़ेगी आप पर असर

https://ift.tt/3r4IlZb

नई दिल्ली । एक मार्च, 2021 से कुछ बदलाव होने जा रहे हैं। इनका आपकी जिंदगी पर सीधा असर पड़ेगा। इन नए नियमों से एक ओर जहां आपको राहत मिलेगी, वहीं अगर आपने कुछ बातों का ध्यान नहीं रखा तो आपको आर्थिक नुकसान भी हो सकता है। सोमवार से होने जा रहे बदलावों में सरकार की विवाद से विश्वास योजना की आखिरी तारीख के साथ ही बैंक ग्राहकों के आइएफएससी कोड में बदलाव आदि शामिल हैं।

उठा सकेंगे लाभ: केंद्र ने विवाद से विश्वास योजना की आखिरी तारीख बढ़ा दी है। प्रत्यक्ष कर विवाद समाधान योजना के तहत कर संबंधी घोषणा दाखिल करने की समय सीमा 31 मार्च तक के लिए बढ़ा दी है। भुगतान के लिए समय 30 अप्रेल तक बढ़ाया गया है। पहले घोषणा करने की समय सीमा 28 फरवरी थी यानी अब मार्च में भी इसका लाभ उठा सकते हैं।

बदलेगा आइएफएससी कोड-
एक अप्रेल, 2019 से विजया बैंक और देना बैंक का बैंक ऑफ बड़ौदा के साथ विलय प्रभावी हो गया था। अब बैंक ने आगाह किया है कि एक मार्च, 2021 से विजया बैंक और देना बैंक के आइएफएससी कोड काम नहीं करेंगे। एक मार्च से नए कोड का इस्तेमाल करना होगा। नए कोड से जुड़ी जानकारी के लिए बैंक की वेबसाइट पर जाना हो गा।





March 01, 2021 at 11:43AM

Patrika : India's Leading Hindi News Portal

http://www.patrika.com/

Comments

Popular posts from this blog

बीएसई मेटल, बैंक, ऑटो और बैंक सेक्टर में रही उछाल; IDBI बैंक के शेयर में 20% की बढ़त, पिरामल एंटरप्राइजेज के शेयर 14% ऊपर हुए

पांच साल पुराना बैंक स्टेटमेंट निकाला है? जानें क्या करना होगा