11 महीने के बाद घरेलू गैस सिलेंडर हुआ सस्ता, अब इतनी हो गई है कीमत
https://ift.tt/3rASSuV
नई दिल्ली। पूरे 11 महीने के बाद देश के लोगों को घरेलू गैस सिलेंडर कीमत में राहत मिली है। देश के चारों महानगरों में घरेलू गैस सिलेंडर 10 रुपए सस्ता हुआ है। मई के बाद से घरेलू गैस सिलेंडर की कीमत में 200 रुपए से ज्यादा का इजाफा हो गया था। जिसकी वजह से देश के चारों महानगरों में घरेलू गैस सिलेंडर के दाम 800 रुपए से ज्यादा हो गए थे। दिपावली के बाद तो गैस सिलेंडर के दाम में कुछ ज्यादा ही तेजी देखने को मिल रही थी। आइए आपको भी बताते हैं कि देश के चारों महानगरों में घरेलू गैस सिलेंडर के दाम कितने हो गए हैं।
देश के चारों महानगरों में घरेलू गैस सिलेंडर के दाम
आईओसीएल से मिली जानकारी के अनुसार देश के चारों महानगरों में घरेलू गैस सिलेंडर के दाम में 10 रुपए की गिरावट देखने को मिली है। जिसके बाद चारों महानगरों नई दिल्ली, कोलकाता, मुंबई और चेन्नई में घरेलू गैस सिलेंडर की कीमत क्रमश: 809 रुपए, 835.50 रुपए, 809 रुपए और 835 रुपए हो गए हैं। इससे पहले मई 2020 में घरेलू गैस सिलेंडर की कीमत में गिरावट देखने को मिली थी।
यह भी पढ़ेंः- Petrol Diesel Price Today : फटाफट जानिए अपने शहर में पेट्रोल और डीजल की कीमत
200 रुपए से ज्यादा की तेजी के बाद गिरावट
मई 2020 के बाद घरेलू गैस सिलेंडर की कीमत में देश की राजधानी दिल्ली में घरेलू गैस सिलेंडी की कीमत में 238 रुपए की तेजी देखने को मिल चुकी थी। जिसके बाद ऑयल कंपनियों की ओर से मात्र 10 रुपए कम किए हैं। जबकि दिसंबर से मार्च तक के बीच में घरेलू गैस सिलेंडर के दाम में 225 रुपए की तेजी देखने को मिल चुकी थी। जिसकी वजह से आम आदमी की कमर टूट गई थी।
जारी रह सकती है गिरावट
जानकारों की मानें तो इंटरनेशनल मार्केट में क्रूड ऑयल की कीमत में गिरावट आई है। जिसकी वजह से आने वाले कुछ महीनों में घरेलू गैस सिलेंडर की कीमत में गिरावट देखने को मिल सकती है। जानकारों की मानें तो घरेलू गैस सिलेंडर 600 रुपए से 700 रुपए की रेंज में आ सकते हैं।
April 01, 2021 at 08:56AM
Patrika : India's Leading Hindi News Portal
http://www.patrika.com/
Comments
Post a Comment
https://draftingofgovernmentletters.blogspot.com/
https://gazabpostinindianblogger.blogspot.com