Petrol Diesel Price Today: चार दिन के बाद पेट्रोल और डीजल हुआ सस्ता, कितने हो गए हैं आपके शहर में दाम

Petrol Diesel Price Today: चार दिन के बाद पेट्रोल और डीजल हुआ सस्ता, कितने हो गए हैं आपके शहर में दाम

https://ift.tt/2PlkpTZ

Petrol Diesel Price Today। कच्चे तेल में आई गिरावट का असर धीरे-धीरे ही सही देखने को मिल रहा है। चार दिन की स्थिर के बाद आज पेट्रोल और डीजल की कीमत ( Petrol Diesel Price Today ) में अच्छी गिरावट देखने को मिली है। देश के चारों महानगरों में जहां पेट्रोल के दाम 19 पैसे से लेकर 22 पैसे तक सस्ता हुआ है। जबकि एनसीआर शहरों में यह गिरावट 23 पैसे प्रति लीटर तक देखने को मिली है। जबकि डीजल की कीमत में 16 पैसे प्रति लीटर से 23 पैसे प्रति लीटर तक की गिरावट देखने को मिली है। आइए आपको भी बताते हैं कि आखिर आज पेट्रोल और डीजल की कीमत कितनी हो गई है।

महानगरों में पेट्रोल की कीमत
आईओसीएल से मिली जानकारी के अनुसार देश के चारों महानगरों में पेट्रोल की कीमत में 19 पैसे से लेकर 22 पैसे प्रति लीटर की गिरावट देखने को मिली है। देश की राजधानी दिल्ली में 22 पैसे प्रति लीटर सस्ता हुआ है। जिसके बाद यहां पर दाम 90.56 रुपए प्रति लीटर हो गए हैं। जबकि कोलकाता और मुंबई में 21 पैसे प्रति लीटर की गिरावट देखने को मिली है। जिसके बाद दोनों महानगरों में दाम क्रमश: 90.77 रुपए और 96.98 रुपए प्रति लीटर हो गए हैं। जबकि चेन्नई में 19 पैसे प्रति की गिरावट के बाद दाम 92.58 रुपए प्रति लीटर हो गए हैं।

यह भी पढ़ेंः- Gold And Silver Price में बड़ी गिरावट, एक साल के निचले स्तर पर पहुंचे दाम

महानगरों में डीजल की कीमत
आईओसीएल से मिली जानकारी के अनुसार देश के चारों महानगरों में डीजल की कीमत में चार दिन की स्थिरता के बाद गिरावट देखने को मिली है। देश की राजधानी दिल्ली और कोलकाता में 23 पैसे प्रति लीटर की गिरावट देखने को मिली है। जिसके बाद दोनों महानगरों में डीजल की कीमत क्रमश: 80.87 रुपए और 83.75 रुपए प्रति लीटर हो गए हैं। मुंबई में 24 पैसे और चेन्नई में 22 पैसे प्रति लीटर की कटौती देखने को मिली हैै। जिसके बाद दोनों महानगरों में डीजल के दाम 87.96 और 85.88 रुपए प्रति लीटर हो गए हैं।

एनसीआर में पेट्रोल और डीजल के दाम
आईओसीएल से मिली जानकारी के अनुसार एनसीआर के शहरों में पेट्रोल और डीजल की कीमत में गिरावट देखने को मिली है। पहले बात नोएडा और गाजियाबाद की करें तो दोनों में पेट्रोल की कीमत में 17 और 16 पैसे प्रति लीटर की गिरावट देखने को मिली है। जिसके बाद दोनों महानगरों में पेट्रोल की कीमत क्रमश: 88.91 रुपए और 88.77 रुपए प्रति लीटर हो गए हैं। जबकि गुरुग्राम और फरीदाबाद में 21 पैसे प्रति लीटर सस्ता हुआ है। जिसके बाद दोनों महानगरों में पेट्रोल की कीमत क्रमश: 88.52 रुपए और 88.79 रुपए प्रति लीटर हो गए हैं। जबकि एनसीआर के समान शहरों में डीजल के दाम में 23 पैसे प्रति लीटर की गिरावट देखने को मिली है। जिसके बाद नोएडा, गाजियाबाद, गुरुग्राम और फरीदाबाद में डीजल की कीमत क्रमश: 81.33 रुपए, 81.16 रुपए, 81.45 रुपए और 81.69 रुपए प्रति लीटर हो गए हैं।





March 30, 2021 at 09:53AM

Patrika : India's Leading Hindi News Portal

http://www.patrika.com/

Comments

Popular posts from this blog

बीएसई मेटल, बैंक, ऑटो और बैंक सेक्टर में रही उछाल; IDBI बैंक के शेयर में 20% की बढ़त, पिरामल एंटरप्राइजेज के शेयर 14% ऊपर हुए

पांच साल पुराना बैंक स्टेटमेंट निकाला है? जानें क्या करना होगा