Petrol Diesel Price Today: लगातार दूसरे साल फ्यूल की कीमत में देखने को मिला ऐसा, चुकाने होंगे इतने दाम
https://ift.tt/3fsCdqJ
Petrol Diesel Price Today। एक दिन की गिरावट के बाद 31 मार्च 2021 यानी वित्त वर्ष के आखिरी दिन पेट्रोल और डीजल की कीमत ( Petrol Diesel Price Today ) में कोई बदलाव देखने को नहीं मिला है। यह लगातार दूसरा साल है जब वित्त वर्ष के आखिरी दिन पेट्रोल और डीजल की कीमत में कोई बदलाव नहीं हुआ है। जबकि 2018 और 2019 में इस पेट्रोल और डीजल की कीमत में बढ़ोतरी देखने को मिली थी। वास्तव में जून 2017 से पेट्रोल और डीजल की कीमत में रोजाना पेट्रोल और डीजल के दाम अपडेट हो रहे हैं। अगर बात मार्च 2021 की करें तो पेट्रोल और डीजल के दाम तीन दिन पेट्रोल और डीजल की कीमत में कटौती देखने को मिली है। 24 मार्च, 25 मार्च और 30 मार्च को पेट्रोल और डीजल की कीमत में गिरावट आई है।
महानगरों में पेट्रोल की कीमत स्थिर
आईओसीएल से मिली जानकारी के अनुसार देश के चारों महानगरों में पेट्रोल की कीमत में स्थिरता देखने को मिली है। जबकि 30 मार्च को देश की राजधानी दिल्ली में 22 पैसे प्रति लीटर सस्ता हुआ था। जिसके बाद यहां पर दाम 90.56 रुपए प्रति लीटर हो गए थे। कोलकाता और मुंबई में 21 पैसे प्रति लीटर की गिरावट देखने को मिली थी। जिसके बाद दोनों महानगरों में दाम क्रमश: 90.77 रुपए और 96.98 रुपए प्रति लीटर हो गए थे। चेन्नई में 19 पैसे प्रति की गिरावट के बाद दाम 92.58 रुपए प्रति लीटर हो गए थे।
महानगरों में डीजल की कीमत में कोई बदलाव नहीं
आईओसीएल से मिली जानकारी के अनुसार देश के चारों महानगरों में डीजल की कीमत में एक दिन की गिरावट के बाद फिर से स्थिरता देखने को नहीं मिली है। देश की राजधानी दिल्ली और कोलकाता में 23 पैसे प्रति लीटर की गिरावट देखने को मिली थी। जिसके बाद दोनों महानगरों में डीजल की कीमत क्रमश: 80.87 रुपए और 83.75 रुपए प्रति लीटर हो गए थे। मुंबई में 24 पैसे और चेन्नई में 22 पैसे प्रति लीटर की कटौती देखने को मिली थी। जिसके बाद दोनों महानगरों में डीजल के दाम 87.96 और 85.88 रुपए प्रति लीटर हो गए थे।
एनसीआर में पेट्रोल और डीजल के दाम
आईओसीएल से मिली जानकारी के अनुसार एनसीआर के शहरों में पेट्रोल और डीजल की कीमत में आज स्थिरता देखने को मिली है। पहले बात नोएडा और गाजियाबाद की करें तो दोनों में एक दिन पहले पेट्रोल की कीमत में 17 और 16 पैसे प्रति लीटर की गिरावट देखने को मिली थी। जिसके बाद दोनों महानगरों में पेट्रोल की कीमत क्रमश: 88.91 रुपए और 88.77 रुपए प्रति लीटर हो गए थे। गुरुग्राम और फरीदाबाद में 21 पैसे प्रति लीटर सस्ता हुआ था। जिसके बाद दोनों महानगरों में पेट्रोल की कीमत क्रमश: 88.52 रुपए और 88.79 रुपए प्रति लीटर हो गए थे। जबकि एनसीआर के समान शहरों में डीजल के दाम में 23 पैसे प्रति लीटर की गिरावट देखने को मिली थी। जिसके बाद नोएडा, गाजियाबाद, गुरुग्राम और फरीदाबाद में डीजल की कीमत क्रमश: 81.33 रुपए, 81.16 रुपए, 81.45 रुपए और 81.69 रुपए प्रति लीटर हो गए थे।
March 31, 2021 at 07:52AM
Patrika : India's Leading Hindi News Portal
http://www.patrika.com/
Comments
Post a Comment
https://draftingofgovernmentletters.blogspot.com/
https://gazabpostinindianblogger.blogspot.com