Petrol Diesel Price Today : फटाफट जानिए अपने शहर में पेट्रोल और डीजल की कीमत

Petrol Diesel Price Today : फटाफट जानिए अपने शहर में पेट्रोल और डीजल की कीमत

https://ift.tt/3rF4c9o

Petrol Diesel Price Today। आज से नए वित्त वर्ष का पहला दिन शुरू हो चुका है। आज के दिन पेट्रोल और डीजल की कीमत ( Petrol Diesel Price Today ) में किसी तरह का बदलाव देखने को नहीं मिला है। यह लगातार दूसरा दिन है जब पेट्रोल और डीजल की कीमत में स्थिरता देखने को मिली है। उससे पहले मंगलवार को पेट्रोल और डीजल की कीमत में गिरावट देखने को मिली थी। ऐसे में आज देश के चारों महानगरों में पेट्रोल और डीजल की कीमत में मंगलवार वाले दाम ही लागू रहेंगे। वहीं दूसरी ओर ब्रेंट क्रूड ऑयल में एक फीसदी की गिरावट देखने को मिल रही है। जबकि डब्ल्यूटीआई क्रूड ऑयल तेजी के साथ कारोबार कर रहा है। आइए आपको भी बताते हैं कि देश के चारों महानगरों में पेट्रोल और डीजल के दाम कितने हो गए हैं।

महानगरों में पेट्रोल की कीमत स्थिर
आईओसीएल से मिली जानकारी के अनुसार देश के चारों महानगरों में पेट्रोल की कीमत में लगातार दूसरे दिन स्थिरता देखने को मिली है। जबकि 30 मार्च को देश की राजधानी दिल्ली में 22 पैसे प्रति लीटर सस्ता हुआ था। जिसके बाद यहां पर दाम 90.56 रुपए प्रति लीटर हो गए थे। कोलकाता और मुंबई में 21 पैसे प्रति लीटर की गिरावट देखने को मिली थी। जिसके बाद दोनों महानगरों में दाम क्रमश: 90.77 रुपए और 96.98 रुपए प्रति लीटर हो गए थे। चेन्नई में 19 पैसे प्रति की गिरावट के बाद दाम 92.58 रुपए प्रति लीटर हो गए थे।

महानगरों में डीजल की कीमत में कोई बदलाव नहीं
आईओसीएल से मिली जानकारी के अनुसार देश के चारों महानगरों में डीजल की कीमत में लगातार दूसरे दिन स्थिरता देखने को मिली है। देश की राजधानी दिल्ली और कोलकाता में 23 पैसे प्रति लीटर की गिरावट देखने को मिली थी। जिसके बाद दोनों महानगरों में डीजल की कीमत क्रमश: 80.87 रुपए और 83.75 रुपए प्रति लीटर हो गए थे। मुंबई में 24 पैसे और चेन्नई में 22 पैसे प्रति लीटर की कटौती देखने को मिली थी। जिसके बाद दोनों महानगरों में डीजल के दाम 87.96 और 85.88 रुपए प्रति लीटर हो गए थे।

एनसीआर में पेट्रोल और डीजल के दाम
आईओसीएल से मिली जानकारी के अनुसार एनसीआर के शहरों में पेट्रोल और डीजल की कीमत में आज स्थिरता देखने को मिली है। पहले बात नोएडा और गाजियाबाद की करें तो दोनों में एक दिन पहले पेट्रोल की कीमत में 17 और 16 पैसे प्रति लीटर की गिरावट देखने को मिली थी। जिसके बाद दोनों महानगरों में पेट्रोल की कीमत क्रमश: 88.91 रुपए और 88.77 रुपए प्रति लीटर हो गए थे। गुरुग्राम और फरीदाबाद में 21 पैसे प्रति लीटर सस्ता हुआ था। जिसके बाद दोनों महानगरों में पेट्रोल की कीमत क्रमश: 88.52 रुपए और 88.79 रुपए प्रति लीटर हो गए थे। जबकि एनसीआर के समान शहरों में डीजल के दाम में 23 पैसे प्रति लीटर की गिरावट देखने को मिली थी। जिसके बाद नोएडा, गाजियाबाद, गुरुग्राम और फरीदाबाद में डीजल की कीमत क्रमश: 81.33 रुपए, 81.16 रुपए, 81.45 रुपए और 81.69 रुपए प्रति लीटर हो गए थे।





April 01, 2021 at 07:47AM

Patrika : India's Leading Hindi News Portal

http://www.patrika.com/

Comments

Popular posts from this blog

बीएसई मेटल, बैंक, ऑटो और बैंक सेक्टर में रही उछाल; IDBI बैंक के शेयर में 20% की बढ़त, पिरामल एंटरप्राइजेज के शेयर 14% ऊपर हुए

पांच साल पुराना बैंक स्टेटमेंट निकाला है? जानें क्या करना होगा