अडानी की मदद से सऊदी अरब से आएगी 80 मीट्रिक टन ऑक्सीजन

अडानी की मदद से सऊदी अरब से आएगी 80 मीट्रिक टन ऑक्सीजन

https://ift.tt/3vmDZia

नई दिल्ली। भारत में कोविड 19 अपने चरम पर दुनिया में सबसे ज्यादा खराब स्थिति भारत की है। यहां सिर्फ कोविड मरीजों की संख्या में ही इजाफा नहीं हो रहा है, बल्कि ऑक्सीजन की भी कमी हो रही है। हालात यह पैदा हो गए हैं कि अब देश को ऑक्सीजन तक इंपोर्ट करनी पड़ रही है। ऑक्सीजन की कमी को पूरा करने के लिए सऊदी अरब से 80 मीट्रिक टन जीवन रक्षक गैस लाई जा रही है। ऑक्सीजन को भेजने का काम अडानी समूह और लिंडे कंपनी के सहयोग किया जा रहा है।

गौतम अडानी का ट्वीट
अडानी ग्रुप के प्रमुख गौतम अडानी ने ट्वीट करते हुए कहा कि धन्यवाद भारतीय दूतावास, शब्दों से अधिक काम बोलता है। हम दुनिया भर से ऑक्सीजन लाने के आपात मिशन पर हैं। यह जहाज से भेजी जा रही पहली खेप है, जिसमें चार आईएसओ क्रायोजेनिक टैंक में 80 टन तरल ऑक्सीजन दम्मान से मुंद्रा के रास्ते में है।

ऑपरेशन 'ऑक्सीजन मैत्री'
आपको बता दें कि देश में ऑक्सीजन की डिमांड को देखते हुए भारत ने 'ऑक्सीजन मैत्री' ऑपरेशन की शुरूआत की है। इस ऑपरेशन के तहत ऑक्सीजन कंटेनर और ऑक्सीजन सिलेंडर के लिए विभिन्न देशों के साथ संपर्क किया गया है। इंडियन एयरफोर्स शनिवार को चार क्रायोजेनिक टैंक सिंगापुर से लेकर आई थी।





April 26, 2021 at 03:31PM

Patrika : India's Leading Hindi News Portal

http://www.patrika.com/

Comments

Popular posts from this blog

बीएसई मेटल, बैंक, ऑटो और बैंक सेक्टर में रही उछाल; IDBI बैंक के शेयर में 20% की बढ़त, पिरामल एंटरप्राइजेज के शेयर 14% ऊपर हुए

पांच साल पुराना बैंक स्टेटमेंट निकाला है? जानें क्या करना होगा