Gold Silver Price Today: सोने-चांदी की ​कीमत में गिरावट जारी, जानिए जून में इतना सस्ता हुआ गोल्ड

Gold Silver Price Today: सोने-चांदी की ​कीमत में गिरावट जारी, जानिए जून में इतना सस्ता हुआ गोल्ड

https://ift.tt/3qEYLYX

नई दिल्ली। सोना और चांदी की कीमतों पिछले दिनों से उतार चढ़ाव देखा जा रहा है। कोरोना वायरस के संकट के बीच भारतीय सर्राफा बाजार में दोनों कीमती धातु में गिरावट दर्ज की गई है। जून के महीने के अंतिम दिन बुधवार को 10 ग्राम सोना 48,030 रुपए पर है। चांदी की बात करे तो एक किलो चांदी 69,620 रुपए मिल रही है। भारत में डिस्काउंट 9 महीने में सबसे ज्यादा है। अंतरराष्ट्रीय बुलियन वायदा बाजार में सोना घटकर ऊपर में 1778 नीचे में 1767 डालर प्रति ओंस रह गया। वहीं चांदी ऊपर में 26.11 नीचे में 25.90 डालर प्रति ओंस रह गई।

 

यह भी पढ़ें :— क्रिप्टो करेंसी फ्रॉड के बाद बिटक्वाइन में उछाल, 24 घंटे में 2 लाख रुपए बढ़े रेट


सोने के रेट में गिरावट जारी
कमजोर वैश्विक संकेतों के बाद दिल्ली सर्राफा बाजार में मंगलवार को सोना 89 रुपए की गिरावट के साथ 46,167 रुपए प्रति 10 ग्राम रह गया। इससे पिछले कारोबारी सत्र में सोना 46,256 रुपए प्रति दस ग्राम पर बंद हुआ था। वहीं चांदी की बात करें तो इसकी कीमत भी 222 रुपए की गिरावट के साथ 67,926 रुपए प्रति किलोग्राम रह गई।

 

 

शहर 22 कैरेट सोने का भाव 24 कैरेट सोने का भाव
दिल्ली 46,150 50,250
मुंबई 46,200 47,200
चेन्नई 44,350 48,400
कोलकाता 46,670 49,220
कोलकाता 46,670 49,220
लखऩऊ 46,150 50,250
बेंगलुरु 44,110 48,110
हैदराबाद 44,110 48,110

चांदी के भाव
चांदी की कीमत 68,000 रुपए प्रति किलो है। दिल्ली में चांदी 68,800 रुपए प्रति किलो बिक रही है। मुंबई और कोलकाता में भी चांदी की कीमत यही है। चेन्नई में चांदी की कीमत 73,300 रुपए प्रति किलो है।

 

यह भी पढ़ें:— SBI एटीएम और ब्रांच से कैश निकालना पड़ेगा महंगा


मई में इतना सस्ती हुआ सोना
पिछले एक महीने में सोना 500 रुपए सस्ता हो गया है। एक मई को सोने का भाव 44,170 रुपए था, जो की मई के अंत कर बढ़ कर 46700 रुपए (22 कैरेट) हो गया। वहीं एक महीने मे यानि 30 जून तक सोने का भाव 46200 रुपए हो गया। ऐसे में 30 मई से 30 जून तक सोने के दामों में उतार चढ़ाव के बाद 500 रुपए की कमी आई।





June 30, 2021 at 10:31AM

Patrika : India's Leading Hindi News Portal

http://www.patrika.com/

Comments

Popular posts from this blog

बीएसई मेटल, बैंक, ऑटो और बैंक सेक्टर में रही उछाल; IDBI बैंक के शेयर में 20% की बढ़त, पिरामल एंटरप्राइजेज के शेयर 14% ऊपर हुए

पांच साल पुराना बैंक स्टेटमेंट निकाला है? जानें क्या करना होगा