Petrol-Diesel Price Today: पेट्रोल-डीजल की कीमतों में आज राहत, जानिए अपने शहर में प्रति लीटर के दाम

Petrol-Diesel Price Today: पेट्रोल-डीजल की कीमतों में आज राहत, जानिए अपने शहर में प्रति लीटर के दाम

https://ift.tt/3jxRSHF

नई दिल्ली। तेल कंपनियों ने लगातार दो दिन तक बढ़ोतरी के बाद आज पेट्रोल-डीजल की कीमतों को स्थिर रखा है। आज (सोमवार, 28 जून 2021) पेट्रोल और डीज़ल के भाव में कोई बदलाव नहीं किया गया है। आज दिल्ली के बाजार में पेट्रोल 98.52 रुपए प्रति लीटर मिल रहा है। वहीं, डीजल 88.95 रुपए प्रति लीटर पर है। इससे पहले रविवार को पेट्रोल 35 पैसे महंगा हुआ था और डीजल के भाव में भी 25 पैसे का इजाफा हुआ था। अंतरराष्ट्रीय बाजार में कच्चे तेल की कीमत में नरमी आने के बाद भी भारत में डीजल पेट्रोल के भाव बढ़ रहे हैं।

जानिए महानगरों के लेटेस्ट भाव
महानगरों में तेल के कीमतों की बात करे तो सोमवार को दिल्ली में पेट्रोल का दाम 98.52 रुपए जबकि डीजल 88.95 रुपए प्रति लीटर मिल रहा है। वहीं मुंबई की बात करें तो यहां पेट्रोल की कीमत 104.62 रुपए व डीजल की कीमत 96.48 रुपए प्रति लीटर है। चेन्नई में पेट्रोल 99.55 रुपए प्रति लीटर है और डीजल 93.51 रुपए प्रति लीटर में बिक रहा है। कोलकाता की बात करें तो यहां पर पेट्रोल 98.36 रुपए लीटर और डीजल एक लीटर 91.80 रुपए पहुंच गया हैं।

यह भी पढ़ें :— क्रिप्टो करेंसी फ्रॉड के बाद बिटक्वाइन में उछाल, 24 घंटे में 2 लाख रुपए बढ़े रेट

शहर पेट्रोल (रुपये/लीटर डीजल (रुपये/लीटर)
दिल्ली 98.52 88.95
मुंबई 104.62 96.48
चेन्नई 99.55 93.51
कोलकाता 98.36 91.80
नोएडा 95.74 89.39
बेंगलुरु 101.75 94.25
हैदराबाद 101.32 96.90
पटना 100.47 94.24
जयपुर 105.18 97.99
लखनऊ 95.63 89.31
गुरुग्राम 96.18 89.49

इन शहरों में 100 रुपए के पार है पेट्रोल
अब तक कई शहरों में पेट्रोल का दाम 100 रुपए प्रति लीटर के पार जा चुका है। सबसे महंगा पेट्रोल और डीजल राजस्‍थान के गंगानगर में है। रत्‍नागिरी, प्रभनीद, औरंगाबाद, जैसलमेर, गंगानगर, लेह, बंसवाड़ा, इंदौर, जयपुर, पटना, भोपाल, ग्‍वालियर, गुंटुर, ककिनाडा, चिकमंगलुर, शिवमोग्‍गा और लेह भी शामिल है। इसके अलावा महानगरों में मुंबई, हैदराबाद और बेंगलुरु में पेट्रोल पहले ही 100 रुपये प्रति लीटर के आंकड़े को पार कर चुका है।


हर रोज सुबह 6 बजे तय होते हैं रेट
सभी ऑयल मार्केटिंग कंपनियों IOC, BPCL और HPCL के पेट्रोल-डीजल की कीमत हर दिन घटती-बढ़ती रहती हैं। पेट्रोल-डीजल का नया दाम रोजाना सुबह 6 बजे अपडेट होता है। सुबह छह बजे से नई दरें लागू हो जाती हैं। जिसमें एक्साइज ड्यूटी, डीलर कमीशन और अन्य चीजें जोड़कर पेट्रोल डीजल का दाम लगभग दोगुना हो जाता है।

ऐसे जानें अपने शहर में पेट्रोल-डीजल के दाम
रोजाना सुबह 6 बजे पेट्रोल और डीजल की कीमत अपडेट की जाती है। आप घर बैठे SMS के जरिए ही अपने नजदीकी पेट्रोल पंप पर पेट्रोल-डीजल की कीमत का पता लगा सकते है। इंडियन ऑयल के कस्‍टमर अपने मोबाइल से RSP के साथ शहर का कोड डालकर 9224992249 पर मैसेज भेजना होगा। इसी प्रकार BPCL के ग्राहक अपने मोबाइल से RSP टाइप कर 9223112222 SMS भेज सकते हैं। HPCL के ग्राहक HPPrice लिखकर 9222201122 लिखकर SMS भेज सकते हैं।





June 28, 2021 at 07:55AM

Patrika : India's Leading Hindi News Portal

http://www.patrika.com/

Comments

Popular posts from this blog

बीएसई मेटल, बैंक, ऑटो और बैंक सेक्टर में रही उछाल; IDBI बैंक के शेयर में 20% की बढ़त, पिरामल एंटरप्राइजेज के शेयर 14% ऊपर हुए

पांच साल पुराना बैंक स्टेटमेंट निकाला है? जानें क्या करना होगा