Petrol Diesel Price Today : महंगाई की मार, आज फिर बढ़े डीजल के दाम, 4 दिन में 3 बार बढ़ी कीमतें

Petrol Diesel Price Today : महंगाई की मार, आज फिर बढ़े डीजल के दाम, 4 दिन में 3 बार बढ़ी कीमतें

https://ift.tt/3AJYdFD

Petrol-Diesel Price Today on 28 September 2021. सरकारी तेल कंपनियों ने सोमवार के लिए पेट्रोल-डीजल के नए रेट (Petrol-Diesel Price Today) जारी कर दिए हैं। आज (27 सितंबर, 2021) तेल कंपनियों ने आम आदमी को झटका देते हुए डीजल के दाम में बढ़ोतरी की है। डीजल की कीमत में 25 पैसे की बढ़ोतरी हुई है जबकि पेट्रोल की कीमतें स्थिर हैं। पिछले चार दिन में डीजल की कीमतें 70 पैसे बढ़ गई हैं। दिल्ली में आज पेट्रोल लगातार 22वें दिन 101.19 रुपए प्रति लीटर पर स्थिर है। जबकि डीजल का रेट 25 पैसे प्रति लीटर की तेजी के साथ 89.32 रुपए प्रति लीटर पहुंच गया है।

 

जानिए महानगरों के लेटेस्ट भाव (Know the latest prices of petrol and diesel in metros)
महानगरों में तेल के कीमतों की बात करे तो आज दिल्ली में (Petrol Diesel Price in Delhi) पेट्रोल का दाम 101.19 रुपए जबकि डीजल 89.33 रुपए प्रति लीटर मिल रहा है। वहीं मुंबई (Petrol Diesel Price in Mumbai) की बात करें तो यहां पेट्रोल की कीमत 107.51 रुपए व डीजल की कीमत 96.64 रुपए प्रति लीटर है। चेन्नई (Petrol Diesel Price in Chennai) में पेट्रोल 98.96 रुपए प्रति लीटर है और डीजल 93.93 रुपए प्रति लीटर में बिक रहा है। कोलकाता (Petrol Diesel Price in Kolkata) में पेट्रोल 101.62 रुपए प्रति लीटर है और डीजल 92.42 रुपए प्रति लीटर है।

शहर का नाम पेट्रोल रुपए/लीटर डीजल रुपए/लीटर
दिल्ली 101.19 89.32
मुंबई 107.26 96.94
चेन्नई 98.96 93.93
कोलकाता 101.62 92.42
भोपाल 109.63 98.17
जयपुर 108.17 98.29
जम्मू 100.53 89.26
रांची 96.21 94.27
नोएडा 104.7 94.62

इन शहरों में 100 रुपए के पार है पेट्रोल
अब तक कई शहरों में पेट्रोल का दाम 100 रुपए प्रति लीटर के पार जा चुका है। सबसे महंगा पेट्रोल और डीजल राजस्‍थान के गंगानगर में है। रत्‍नागिरी, प्रभनीद, औरंगाबाद, जैसलमेर, गंगानगर, लेह, बंसवाड़ा, इंदौर, जयपुर, दिल्ली, कोलकाता, पटना, चेन्‍नई, भोपाल, ग्‍वालियर, गुंटुर, ककिनाडा, चिकमंगलुर, शिवमोग्‍गा और लेह भी शामिल है। इसके अलावा महानगरों में मुंबई, हैदराबाद और बेंगलुरु में पेट्रोल पहले ही 100 रुपए प्रति लीटर के आंकड़े को पार कर चुका है।

यह भी पढ़ें : Aadhaar Card : अब स्थानीय भाषा में आधार कार्ड में नाम, पता, मोबाइल नंबर ऐसे करें अपडेट

 

हर रोज सुबह 6 बजे तय होते हैं रेट
सभी ऑयल मार्केटिंग कंपनियों IOC, BPCL और HPCL के पेट्रोल-डीजल की कीमत हर दिन घटती-बढ़ती रहती हैं। पेट्रोल-डीजल का नया दाम रोजाना सुबह 6 बजे अपडेट होता है। सुबह छह बजे से नई दरें लागू हो जाती हैं। जिसमें एक्साइज ड्यूटी, डीलर कमीशन और अन्य चीजें जोड़कर पेट्रोल डीजल का दाम लगभग दोगुना हो जाता है।

 

ऐसे जानें अपने शहर में पेट्रोल-डीजल के दाम
आप घर बैठे SMS के जरिए ही अपने नजदीकी पेट्रोल पंप पर पेट्रोल-डीजल की कीमत का पता लगा सकते है। इंडियन ऑयल के कस्‍टमर अपने मोबाइल से RSP के साथ शहर का कोड डालकर 9224992249 पर मैसेज भेजना होगा। इसी प्रकार BPCL के ग्राहक अपने मोबाइल से RSP टाइप कर 9223112222 SMS भेज सकते हैं। HPCL के ग्राहक HPPrice लिखकर 9222201122 लिखकर SMS भेज सकते हैं।





September 27, 2021 at 08:41AM

Patrika : India's Leading Hindi News Portal

http://www.patrika.com/

Comments

Popular posts from this blog

बीएसई मेटल, बैंक, ऑटो और बैंक सेक्टर में रही उछाल; IDBI बैंक के शेयर में 20% की बढ़त, पिरामल एंटरप्राइजेज के शेयर 14% ऊपर हुए

पांच साल पुराना बैंक स्टेटमेंट निकाला है? जानें क्या करना होगा