Gold Silver Price Today: सस्ता हुआ सोना, चांदी में भी गिरावट, जानिए आज का ताजा भाव

Gold Silver Price Today: सस्ता हुआ सोना, चांदी में भी गिरावट, जानिए आज का ताजा भाव

https://ift.tt/3oRDHxU

Gold Silver Price Today: वैश्विक बाजार में सोना और चांदी (Gold Silver Price) में उतार चढ़ाव देखा जा रहा है। कारोबार सप्ताह के पहले दिन यानी सोमवार को (22 नवंबर, 2021) सोना (Gold Price) और चांदी (Silver Price) के भाव में गिरावट दर्ज की गई है। आज सोना (Gold Price) 0.45 प्रतिशत की गिरावट के साथ 50,070.00 रुपए पर है। वहीं चांदी की चमक भी फिकी पड़ी है। एक किलो चांदी (Silver Price) 0.62 प्रतिशत की गिरावट के साथ 67,220.00 रुपए पर है। राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में आज 24 कैरेट का 10 ग्राम सोना 49,890.00 रुपए में बिक रहा है और एक किलो चांदी 66,980.00 रुपए में मिल रही है।


10 ग्राम सोने (10 Grams gold) की कीमत की भाव
प्रमुख शहरों में गोल्ड की कीमतों पर नजर डालें तो दिल्ली में 22 कैरेट के (22 Carat Gold) सोने की कीमत 45,733 और 24 कैरेट सोने (24 Carat Gold) की कीमत 49,890 चल रही है। मुंबई में 22 कैरेट सोना 45,806 और 24 कैरेट सोना 49,970 पर चल रहा है। कोलकाता में 22 कैरेट सोना 45,751 रुपए है, वहीं 24 कैरेट सोना 49,910 रुपए है। चेन्नई में 22 कैरेट सोने की कीमत 45,934 और 24 कैरेट 50,110 रुपए पर है। ये कीमतें प्रति 10 ग्राम सोने (10 Grams gold) पर हैं।

 

शहर का नाम 22 कैरेट सोने का भाव 24 कैरेट सोने का भाव
दिल्ली 45,733 49,890
मुंबई 45,806 49,970
कोलकाता 45,751 49,910
चेन्नई 45,934 50,110
बेंगलुरू 45,843 50,010
हैदराबाद 45,879 50,050
जयपुर 45,806 49,970
लखनऊ 45,824 49,990
भोपाल 45,852 50,020

सोना उच्चतम स्तर से करीब 6,130 रुपए सस्ता
सोना अभी भी अपने अब तक के रिकॉर्ड स्तर से करीब 6,130 रुपए प्रति दस ग्राम रुपए सस्ता बिक रहा है। पिछले कई दिनों से सोने के दाम लगातार बढ़ रहे हैं। सोना अगस्त 2020 में ऑलटाइम हाई पर पहुंच गया था। उस वक्त सोना 56,200 रुपए प्रति दस ग्राम के स्तर पर पहुंच गया था।

यह भी पढ़ें :— Aadhaar Card: आधार में एड्रेस अपडेट करना हुआ कठिन, UIDAI ने नियमों में किया ये बदलाव

निवेश के लिए करना होगा थोड़ा इंतजार
जानकारों के कहना है कि चांदी 26 डॉलर से 26.50 डॉलर प्रति औंस आ सकता है। इसका असर भारतीय बाजार में भी देखने को मिल सकता है। सोना एक बार फिर से 45,000 हजार प्रति दस ग्राम और चांदी 68 हजार प्रति किलो के आसपास आ सकती है। ऐसे में जो सोना-चांदी में निवेश करने की तैयारी कर रहे हैं, उनको थोड़ा इंतजार करना बेहतर होगा।


हॉलमार्क देखकर ही खरीदे सोना
सोना खरीदते समय उसकी क्वॉलिटी का ध्यान जरूर रखें। हॉलमार्क देखकर ही सोने के गहनों की खरीदना चाहिए। हॉलमार्क सोने की सरकारी गारंटी है और भारत की एकमात्र एजेंसी ब्यूरो ऑफ इंडियन स्टैंडर्ड (बीआईएस) हॉलमार्क का निर्धारण करती है। हॉलमार्किंग योजना भारतीय मानक ब्यूरो अधिनियम के तहत संचालन, नियम और रेग्युलेशन का काम करती है।

यह भी पढ़ें :— सावधान! Aadhaar Card का गलत इस्तेमाल पड़ेगा महंगा, UIDAI लगा सकता है 1 करोड़ तक का जुर्माना

60,000 रुपए तक पहुंचेगा सोना
जानकारों का मानना है कि साल के अंत तक सोने के दाम अपने पिछले रिकॉर्ड स्तर पर पहुंच सकता है। मार्केट एक्सपर्ट्स का कहना है कि इस साल के अंत तक सोना 60,000 रुपए तक पहुंच सकता है।





November 22, 2021 at 09:52AM

Patrika : India's Leading Hindi News Portal

http://www.patrika.com/

Comments

Popular posts from this blog

बीएसई मेटल, बैंक, ऑटो और बैंक सेक्टर में रही उछाल; IDBI बैंक के शेयर में 20% की बढ़त, पिरामल एंटरप्राइजेज के शेयर 14% ऊपर हुए

पांच साल पुराना बैंक स्टेटमेंट निकाला है? जानें क्या करना होगा