Gold Silver Price Today: सोने-चांदी के दाम में उछाल, जानिए आज कितना हुआ महंगा

Gold Silver Price Today: सोने-चांदी के दाम में उछाल, जानिए आज कितना हुआ महंगा

https://ift.tt/3Dhwo88

Gold Silver Price Today: वैश्विक बाजार में सोना और चांदी (Gold Silver Price) में उतार चढ़ाव देखा जा रहा है। कारोबार सप्ताह के तीसरे दिन यानी बुधवार को (01 दिसंबर, 2021) सोना (Gold Price) और चांदी (Silver Price) की कीमतों में तेजी जर्ज की गई है। आज सोना (Gold Price) 0.04 प्रतिशत की बढ़ोतरी के साथ 48,810.00 रुपए पर है। वहीं चांदी की चमक में तेजी आई है। एक किलो चांदी (Silver Price) 0.02 प्रतिशत की गिरावट के साथ 63,210.00 रुपए पर है। राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में आज 24 कैरेट का 10 ग्राम सोना 48,640.00 रुपए में बिक रहा है और एक किलो चांदी 62,990.00 रुपए में मिल रही है।

 

10 ग्राम सोने (10 Grams gold) की कीमत की भाव
प्रमुख शहरों में गोल्ड की कीमतों पर नजर डालें तो दिल्ली में 22 कैरेट के (22 Carat Gold) सोने की कीमत 44,587 और 24 कैरेट सोने (24 Carat Gold) की कीमत 48,640 चल रही है। मुंबई में 22 कैरेट सोना 44,660 और 24 कैरेट सोना 48,720 पर चल रहा है। कोलकाता में 22 कैरेट सोना 44,605 रुपए है, वहीं 24 कैरेट सोना 48,660 रुपए है। चेन्नई में 22 कैरेट सोने की कीमत 44,770 और 24 कैरेट 48,860 रुपए पर है। ये कीमतें प्रति 10 ग्राम सोने (10 Grams gold) पर हैं।

शहर का नाम 22 कैरेट सोने का भाव 24 कैरेट सोने का भाव
दिल्ली 44,587 48,640
मुंबई 44,660 48,720
कोलकाता 44,605 48,660
चेन्नई 44,788 48,860
बेंगलुरू 44,697 48,760
हैदराबाद 44,733 48,800
जयपुर 44,660 48,720
लखनऊ 44,669 48,730
भोपाल 44,706 48,770

सोना उच्चतम स्तर से करीब 7,41 रुपए सस्ता
सोना अभी भी अपने अब तक के रिकॉर्ड स्तर से करीब 7,410 रुपए प्रति दस ग्राम रुपए सस्ता बिक रहा है। पिछले कई दिनों से सोने के दाम लगातार बढ़ रहे हैं। सोना अगस्त 2020 में ऑलटाइम हाई पर पहुंच गया था। उस वक्त सोना 56,200 रुपए प्रति दस ग्राम के स्तर पर पहुंच गया था।

यह भी पढ़ें:— Aadhaar Card : UIDAI ने जनता की दी बड़ी राहत, अब कहीं पर भी डाउनलोड करें आधार कार्ड

निवेश के लिए करना होगा थोड़ा इंतजार
जानकारों के कहना है कि चांदी 26 डॉलर से 26.50 डॉलर प्रति औंस आ सकता है। इसका असर भारतीय बाजार में भी देखने को मिल सकता है। सोना एक बार फिर से 45,000 हजार प्रति दस ग्राम और चांदी 68 हजार प्रति किलो के आसपास आ सकती है। ऐसे में जो सोना-चांदी में निवेश करने की तैयारी कर रहे हैं, उनको थोड़ा इंतजार करना बेहतर होगा।

यह भी पढ़ें :— Aadhaar Card : आधार से होने वाले फ्रॉड से बचना है, तो भूल से भी ना करें ये गलतियां

हॉलमार्क देखकर ही खरीदे सोना
सोना खरीदते समय उसकी क्वॉलिटी का ध्यान जरूर रखें। हॉलमार्क देखकर ही सोने के गहनों की खरीदना चाहिए। हॉलमार्क सोने की सरकारी गारंटी है और भारत की एकमात्र एजेंसी ब्यूरो ऑफ इंडियन स्टैंडर्ड (बीआईएस) हॉलमार्क का निर्धारण करती है। हॉलमार्किंग योजना भारतीय मानक ब्यूरो अधिनियम के तहत संचालन, नियम और रेग्युलेशन का काम करती है।





December 01, 2021 at 10:53AM

Patrika : India's Leading Hindi News Portal

http://www.patrika.com/

Comments

Popular posts from this blog

बीएसई मेटल, बैंक, ऑटो और बैंक सेक्टर में रही उछाल; IDBI बैंक के शेयर में 20% की बढ़त, पिरामल एंटरप्राइजेज के शेयर 14% ऊपर हुए

पांच साल पुराना बैंक स्टेटमेंट निकाला है? जानें क्या करना होगा