Petrol Diesel Price Today: सरकार ने लिया बड़ा फैसला, सस्ता हो सकता है पेट्रोल-डीजल, जानिए आपके शहर में आज क्या है एक लीटर तेल का भाव

Petrol Diesel Price Today: सरकार ने लिया बड़ा फैसला, सस्ता हो सकता है पेट्रोल-डीजल, जानिए आपके शहर में आज क्या है एक लीटर तेल का भाव

https://ift.tt/3xjvgiA

Petrol-Diesel Price Today on 24 November 2021. सरकारी तेल कंपनियों ने बुधवार के लिए पेट्रोल-डीजल के नए रेट (Petrol-Diesel Price Today) जारी कर दिए हैं। अंतरराष्ट्रीय स्तर पर कच्चे तेल की कीमतों में उतार-चढ़ाव के बीच राष्ट्रीय स्तर पर पेट्रोल-डीजल के दाम लगातार स्थिर हैं। तेल कंपनियों की ओर से आज लगातार 20वें दिन भी पेट्रोल-डीजल के दामों में कोई बदलाव नहीं हुआ है। नवंबर के पहले सप्ताह पेट्रोल के दाम 7 रुपए से 8 रुपए तो वहीं डीजल के दाम 11 रुपए से 13 रुपए तक घटे थे। केंद्र के फैसले के बाद विभिन्न राज्यों ने वैट पर भी कटौती की है। राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में आज दिल्ली में पेट्रोल का दाम (Petrol Price) 104.01 रुपए प्रति लीटर है, वहीं डीजल 86.71 रुपए प्रति लीटर पर बिक रहा है।

जल्द सस्ता होगा पेट्रोल और डीजल
महंगाई से जूझ रहे आम लोगों के लिए खुशखबरी है। केंद्र सरकार जनता को राहत देने के लिए एक योजना बना रही है जिसके तहत पेट्रोल और डीजल सस्ता हो जाएगा। सरकार ने त्योहारी सीजन पर एक्साइज ड्यूटी में कटौती कर लोगों को राहत दी थी। इसके बाद अब एक बार फिर सरकार तेल के दाम कम करने जा रही है।

 

जानिए महानगरों के लेटेस्ट भाव (Know the latest prices of petrol and diesel in metros)
महानगरों में तेल के कीमतों की बात करे तो आज दिल्ली में (Petrol Diesel Price in Delhi) पेट्रोल का दाम 104.01 रुपए जबकि डीजल 86.71 रुपए प्रति लीटर मिल रहा है। वहीं मुंबई (Petrol Diesel Price in Mumbai) की बात करें तो यहां पेट्रोल की कीमत 109.98 रुपए व डीजल की कीमत 94.14 रुपए प्रति लीटर है। चेन्नई (Petrol Diesel Price in Chennai) में पेट्रोल 101.40 रुपए प्रति लीटर है और डीजल 91.42 रुपए प्रति लीटर में बिक रहा है। कोलकाता (Petrol Diesel Price in Kolkata) में पेट्रोल 104.67 रुपए प्रति लीटर है और डीजल 89.79 रुपए प्रति लीटर है।


शहर का नाम पेट्रोल रुपए/लीटर डीजल रुपए/लीटर
दिल्ली में पेट्रोल 104.01 रुपए और डीजल 86.71 रुपए प्रति लीटर
मुंबई में पेट्रोल 109.98 रुपए और डीजल 94.14 रुपए प्रति लीटर
कोलकाता में पेट्रोल 104.67 रुपए और डीजल 89.79 रुपए पति लीटर
चेन्‍नई में पेट्रोल 101.40 रुपए और डीजल 91.42 रुपए पति लीटर
भोपाल में पेट्रोल 107.23 रुपए और डीजल 90.87 रुपए प्रति लीटर
हैदराबाद में पेट्रोल 108.20 रुपए और डीजल 94.62 रुपए प्रति लीटर
बैंगलुरू में पेट्रोल 100.58 रुपए और डीजल 85.01 रुपए प्रति लीटर
लखनऊ में पेट्रोल 95.28 रुपए और डीजल 86.80 रुपए पति लीटर
जयपुर में पेट्रोल 107.04 रुपए और डीजल 90.69 रुपए पति लीटर


इन शहरों में 100 रुपए के पार है पेट्रोल
अब तक कई शहरों में पेट्रोल का दाम 100 रुपए प्रति लीटर के पार जा चुका है। सबसे महंगा पेट्रोल और डीजल राजस्‍थान के श्रीगंगानगर में है। रत्‍नागिरी, प्रभनीद, औरंगाबाद, जैसलमेर, गंगानगर, लेह, बंसवाड़ा, इंदौर, जयपुर, दिल्ली, गुजरात, कोलकाता, पटना, चेन्‍नई, भोपाल, ग्‍वालियर, गुंटुर, ककिनाडा, चिकमंगलुर, शिवमोग्‍गा और लेह भी शामिल है। इसके अलावा महानगरों में मुंबई, हैदराबाद और बेंगलुरु में पेट्रोल पहले ही 100 रुपए प्रति लीटर के आंकड़े को पार कर चुका है।

यह भी पढ़ें :— Aadhaar Card : आधार से होने वाले फ्रॉड से बचना है, तो भूल से भी ना करें ये गलतियां

हर रोज सुबह 6 बजे तय होते हैं रेट
सभी ऑयल मार्केटिंग कंपनियों IOC, BPCL और HPCL के पेट्रोल-डीजल की कीमत हर दिन घटती-बढ़ती रहती हैं। पेट्रोल-डीजल का नया दाम रोजाना सुबह 6 बजे अपडेट होता है। सुबह छह बजे से नई दरें लागू हो जाती हैं। जिसमें एक्साइज ड्यूटी, डीलर कमीशन और अन्य चीजें जोड़कर पेट्रोल डीजल का दाम लगभग दोगुना हो जाता है।

यह भी पढ़ें :— सावधान! Aadhaar Card का गलत इस्तेमाल पड़ेगा महंगा, UIDAI लगा सकता है 1 करोड़ तक का जुर्माना

 





November 24, 2021 at 08:03AM

Patrika : India's Leading Hindi News Portal

http://www.patrika.com/

Comments

Popular posts from this blog

बीएसई मेटल, बैंक, ऑटो और बैंक सेक्टर में रही उछाल; IDBI बैंक के शेयर में 20% की बढ़त, पिरामल एंटरप्राइजेज के शेयर 14% ऊपर हुए

पांच साल पुराना बैंक स्टेटमेंट निकाला है? जानें क्या करना होगा