Forbes Most Powerful Women: भारत की सबसे ताकतवर महिला बनी वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण, जानिए किसको पीछे छोड़ा

Forbes Most Powerful Women: भारत की सबसे ताकतवर महिला बनी वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण, जानिए किसको पीछे छोड़ा

https://ift.tt/3lLLFYK

नई दिल्ली। मोदी सरकार में वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ( Nirmala Sitharaman ) भारत की सबसे सबसे ताकतवर महिला बन गई हैं। अंतरराष्ट्रीय मैगजीन Forbes ने उन्हें दुनिया की 100 सबसे ताकतवर महिलाओं ( Forbes Most Powerful Women ) में शुमार किया है। दुनिया की 100 सबसे शक्तिशाली महिलाओं में निर्मला सीतारमण 37वें पायदान पर जगह बनाने में सफल रही हैं।

दरअसल यह पहली बार नहीं है जब Forbes मैगजीन ने निर्मला सीतारमण को सूची में शामिल किया हो, इससे पहले दो बार और निर्मला फोर्ब्स की सूची में अपनी जगह बना चुकी हैं। निर्मला सीतारमण के अलावा नायका फाउंडर फाल्गुनी नायर को भी फोर्ब्स की सूची में जगह मिली है।

यह भी पढ़ेँः RBI Monetary Policy: 4 फीसदी ही रहेगा रेपो रेट, GDP ग्रोथ में बनी रहेगी तेजी

भले ही देश में निर्मला सीतारमण की आर्थिक नीतियों को लेकर सवाल उठते रहे हों, लेकिन उन्होंने अपने तमाम आलोचकों और विरोधियों को मुंहतोड़ जवाब दिया है।

निर्मला सीतारमण ने भारत की सबसे पावरफुल महिला का खिताब अपने नाम कर लिया है। उन्हें Forbes मैगजीन ने 100 शक्तिशाली महिलाओं की सूची में 37वें नंबर पर जगह दी है। जबकि भारत में उन्हें पहले पायदान पर काबिज किया गया है।

अमरीका की Janet Yellen को पछाड़ा
फायनेंस मिनिस्टर निर्मला सीतारमण ने फोर्ब्स की सूची में जगह बनाने के साथ ही अमरीका की ट्रेजरी सेक्रेटरी जैनेट येलेन ( Janet Yellen ) को पीछे छोड़ दिया है। अमरीकी महिला को पीछे छोड़ने की वजह से भी निर्मला खासी चर्चा में हैं।

नायका की CEO को भी जगह
भारत से दूसरी जिस महिला को फोर्ब्स ने अपनी सूची में जगह दी है वो हैं नायका की फाउंडर और सीईओ फाल्गुनी नायर (Falguni Nayar) । फाल्गुनी को 100 ताकतवर महिलाओं की सूची में 88वां स्थान मिला है।
बता दें कि फाल्गुनी नायर ने शेयर बाजार में अपनी कंपनी की धमाकेदार शुरुआत के बाद जमकर सुर्खियां बंटोरी। इसके साथ ही हाल में वे भारत की सातवीं महिला अरबपति बन गई हैं।

HCL की रोशनी ने भी बनाई जगह
निर्मला सीतारमण और फाल्गुनी नायर के साथ-साथ Forbes की टॉप 100 पावरफुल महिलाओं की लिस्ट में भारत की एक और महिला को जगह दी गई है। HCL Technologies की चेयरपर्सन रोशनी नाडर को फोर्ब्स ने अपनी सूची में जगह दी है। खास बात यह है कि रोशनी का स्थान फाल्गुनी नायर से ज्यादा बेहतर है। रोशनी को लिस्ट में 52वां स्थान मिला है।

दरअसल नाडर देश की किसी आईटी कंपनी को लीड करने वाली पहली महिला अधिकारी भी हैं। साथ ही फोर्ब्स की सूची में Biocon की फाउंडर और एग्जीक्यूटिव चेयरपर्सन किरण मजूमदार शॉ को भी जगह दी गई है, उन्हें 72वें स्थान पर रखा गया है।

यह भी पढ़ेँः Gold Silver Price Today : सोना हुआ महंगा, चांदी में भी आया उछाल, जानिए कितनी बढ़ी कीमत

ये हैं दुनिया की सबसे शक्तिशाली महिला
Forbes ने अपनी सूची में जिसको पहले स्थान पर काबिज किया है वो हैं मैकेंजी स्कॉट। मैकेंजी दुनिया का दूसरे सबसे अमीर व्यक्ति जेफ बेजोस की पूर्व पत्नी हैं। जेफ के साथ मैकेंजी ने वर्ष 2019 में तलाक ले लिया था।
फोर्ब्स की सूची में दूसरे स्थान अमरीका की उपराष्ट्रपति कमला हैरिस हैं। बता दें कमला हैरिस भी भारतीय मूल की हैं।





December 08, 2021 at 01:41PM

Patrika : India's Leading Hindi News Portal

http://www.patrika.com/

Comments

Popular posts from this blog

बीएसई मेटल, बैंक, ऑटो और बैंक सेक्टर में रही उछाल; IDBI बैंक के शेयर में 20% की बढ़त, पिरामल एंटरप्राइजेज के शेयर 14% ऊपर हुए

पांच साल पुराना बैंक स्टेटमेंट निकाला है? जानें क्या करना होगा