Gold Silver Price Today: महंगा हुआ सोना, चांदी के दाम भी बढ़े, जानिए आज की लेटेस्ट रेट
https://ift.tt/3lzYoNV
Gold Silver Price Today: वैश्विक बाजार में सोना और चांदी (Gold Silver Price) में उतार चढ़ाव देखा जा रहा है। कारोबार सप्ताह के पहले दिन यानी सोमवार को (06 दिसंबर, 2021) सोना (Gold Price) और चांदी (Silver Price) की कीमतों में तेजी दर्ज की गई है। आज सोना (Gold Price) 1.07 प्रतिशत की बढ़ोतरी के साथ 49,120.00 रुपए पर है। वहीं चांदी की चमक भी फिकी पड़ी है। एक किलो चांदी (Silver Price) 0.65 प्रतिशत की गिरावट के साथ 63,080.00 रुपए पर है। राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में आज 24 कैरेट का 10 ग्राम सोना 48,940.00 रुपए में बिक रहा है और एक किलो चांदी 62,850.00 रुपए में मिल रही है।
10 ग्राम सोने (10 Grams gold) की कीमत की भाव
प्रमुख शहरों में गोल्ड की कीमतों पर नजर डालें तो दिल्ली में 22 कैरेट के (22 Carat Gold) सोने की कीमत 44,862 और 24 कैरेट सोने (24 Carat Gold) की कीमत 48,940 चल रही है। मुंबई में 22 कैरेट सोना 44,293 और 24 कैरेट सोना 49,030 पर चल रहा है। कोलकाता में 22 कैरेट सोना 44,880 रुपए है, वहीं 24 कैरेट सोना 48,960 रुपए है। चेन्नई में 22 कैरेट सोने की कीमत 44,770 और 24 कैरेट 48,460 रुपए पर है। ये कीमतें प्रति 10 ग्राम सोने (10 Grams gold) पर हैं।
| शहर का नाम | 22 कैरेट सोने का भाव | 24 कैरेट सोने का भाव |
| दिल्ली | 44,862 | 48,940 |
| मुंबई | 44,944 | 49,030 |
| कोलकाता | 44,880 | 48,960 |
| चेन्नई | 45,063 | 49,160 |
| बेंगलुरू | 44,972 | 49,060 |
| हैदराबाद | 45,008 | 49,100 |
| जयपुर | 44,935 | 49,020 |
| लखनऊ | 44,953 | 49,040 |
| भोपाल | 44,990 | 49,080 |
सोना उच्चतम स्तर से करीब 7,080 रुपए सस्ता
सोना अभी भी अपने अब तक के रिकॉर्ड स्तर से करीब 7,080 रुपए प्रति दस ग्राम रुपए सस्ता बिक रहा है। पिछले कई दिनों से सोने के दाम लगातार बढ़ रहे हैं। सोना अगस्त 2020 में ऑलटाइम हाई पर पहुंच गया था। उस वक्त सोना 56,200 रुपए प्रति दस ग्राम के स्तर पर पहुंच गया था।
यह भी पढ़ें:— Aadhaar Card : UIDAI ने जनता की दी बड़ी राहत, अब कहीं पर भी डाउनलोड करें आधार कार्ड
निवेश के लिए करना होगा थोड़ा इंतजार
जानकारों के कहना है कि चांदी 26 डॉलर से 26.50 डॉलर प्रति औंस आ सकता है। इसका असर भारतीय बाजार में भी देखने को मिल सकता है। सोना एक बार फिर से 45,000 हजार प्रति दस ग्राम और चांदी 68 हजार प्रति किलो के आसपास आ सकती है। ऐसे में जो सोना-चांदी में निवेश करने की तैयारी कर रहे हैं, उनको थोड़ा इंतजार करना बेहतर होगा।
यह भी पढ़ें :— Aadhaar Card: आधार में एड्रेस अपडेट करना हुआ कठिन, UIDAI ने नियमों में किया ये बदलाव
हॉलमार्क देखकर ही खरीदे सोना
सोना खरीदते समय उसकी क्वॉलिटी का ध्यान जरूर रखें। हॉलमार्क देखकर ही सोने के गहनों की खरीदना चाहिए। हॉलमार्क सोने की सरकारी गारंटी है और भारत की एकमात्र एजेंसी ब्यूरो ऑफ इंडियन स्टैंडर्ड (बीआईएस) हॉलमार्क का निर्धारण करती है। हॉलमार्किंग योजना भारतीय मानक ब्यूरो अधिनियम के तहत संचालन, नियम और रेग्युलेशन का काम करती है।
December 06, 2021 at 10:43AM
Patrika : India's Leading Hindi News Portal
http://www.patrika.com/
Comments
Post a Comment
https://draftingofgovernmentletters.blogspot.com/
https://gazabpostinindianblogger.blogspot.com