Gold Silver Price Today : सोना हुआ महंगा, चांदी में भी आया उछाल, जानिए कितनी बढ़ी कीमत

Gold Silver Price Today : सोना हुआ महंगा, चांदी में भी आया उछाल, जानिए कितनी बढ़ी कीमत

https://ift.tt/31CqG3o

Gold Silver Price Today: वैश्विक बाजार में सोना और चांदी (Gold Silver Price) में उतार चढ़ाव देखा जा रहा है। कारोबार सप्ताह के तीसरे दिन यानी बुधवार को (08 दिसंबर, 2021) सोना (Gold Price) और (Silver Price) की कीमत में तेजी दर्ज की गई है। आज सोना (Gold Price) 0.31 प्रतिशत की बढ़ोतरी के साथ 49,280.00 रुपए पर है। वहीं एक किलो चांदी (Silver Price) 0.91 प्रतिशत की तेजी के साथ 63,400.00 रुपए पर है। राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में आज 24 कैरेट का 10 ग्राम सोना 49,100.00 रुपए में बिक रहा है और एक किलो चांदी 63,170.00 रुपए में मिल रही है।

सोना चांदी में उतार-चढ़ाव जारी
बीते दिन मंगलवार को सोना (Gold Price) 0.02 प्रतिशत की बढ़ोतरी के साथ 49,130.00 रुपए पर था। वहीं एक किलो चांदी (Silver Price) 0.40 प्रतिशत की गिरावट के साथ 62,830.00 रुपए पर थी। सोमवार को सोना (Gold Price) 1.07 प्रतिशत की बढ़ोतरी के साथ 49,120.00 रुपए पर था। वहीं एक किलो चांदी (Silver Price) 0.65 प्रतिशत की गिरावट के साथ 63,080.00 रुपए पर थी।


10 ग्राम सोने (10 Grams gold) की कीमत की भाव
प्रमुख शहरों में गोल्ड की कीमतों पर नजर डालें तो दिल्ली में 22 कैरेट के (22 Carat Gold) सोने की कीमत 45,008 और 24 कैरेट सोने (24 Carat Gold) की कीमत 49,100 चल रही है। मुंबई में 22 कैरेट सोना 45,091 और 24 कैरेट सोना 49,190 पर चल रहा है। कोलकाता में 22 कैरेट सोना 45,027 रुपए है, वहीं 24 कैरेट सोना 49,120 रुपए है। चेन्नई में 22 कैरेट सोने की कीमत 45,219 और 24 कैरेट 49,330 रुपए पर है। ये कीमतें प्रति 10 ग्राम सोने (10 Grams gold) पर हैं।



शहर का नाम 22 कैरेट सोने का भाव 24 कैरेट सोने का भाव
दिल्ली 45,008 49,100
मुंबई 45,091 49,190
कोलकाता 45,027 49,120
चेन्नई 45,219 49,330
बेंगलुरू 45,118 49,220
हैदराबाद 45,155 49,260
जयपुर 45,082 49,180
लखनऊ 45,100 49,200
भोपाल 45,137 49,240

सोना उच्चतम स्तर से करीब 7,080 रुपए सस्ता
सोना अभी भी अपने अब तक के रिकॉर्ड स्तर से करीब 7,080 रुपए प्रति दस ग्राम रुपए सस्ता बिक रहा है। पिछले कई दिनों से सोने के दाम लगातार बढ़ रहे हैं। सोना अगस्त 2020 में ऑलटाइम हाई पर पहुंच गया था। उस वक्त सोना 56,200 रुपए प्रति दस ग्राम के स्तर पर पहुंच गया था।

यह भी पढ़ें:— Aadhaar Card : UIDAI ने जनता की दी बड़ी राहत, अब कहीं पर भी डाउनलोड करें आधार कार्ड

निवेश के लिए करना होगा थोड़ा इंतजार
जानकारों के कहना है कि चांदी 26 डॉलर से 26.50 डॉलर प्रति औंस आ सकता है। इसका असर भारतीय बाजार में भी देखने को मिल सकता है। सोना एक बार फिर से 45,000 हजार प्रति दस ग्राम और चांदी 68 हजार प्रति किलो के आसपास आ सकती है। ऐसे में जो सोना-चांदी में निवेश करने की तैयारी कर रहे हैं, उनको थोड़ा इंतजार करना बेहतर होगा।

यह भी पढ़ें :— Aadhaar Card: आधार में एड्रेस अपडेट करना हुआ कठिन, UIDAI ने नियमों में किया ये बदलाव

हॉलमार्क देखकर ही खरीदे सोना
सोना खरीदते समय उसकी क्वॉलिटी का ध्यान जरूर रखें। हॉलमार्क देखकर ही सोने के गहनों की खरीदना चाहिए। हॉलमार्क सोने की सरकारी गारंटी है और भारत की एकमात्र एजेंसी ब्यूरो ऑफ इंडियन स्टैंडर्ड (बीआईएस) हॉलमार्क का निर्धारण करती है। हॉलमार्किंग योजना भारतीय मानक ब्यूरो अधिनियम के तहत संचालन, नियम और रेग्युलेशन का काम करती है।





December 08, 2021 at 10:10AM

Patrika : India's Leading Hindi News Portal

http://www.patrika.com/

Comments

Popular posts from this blog

बीएसई मेटल, बैंक, ऑटो और बैंक सेक्टर में रही उछाल; IDBI बैंक के शेयर में 20% की बढ़त, पिरामल एंटरप्राइजेज के शेयर 14% ऊपर हुए

पांच साल पुराना बैंक स्टेटमेंट निकाला है? जानें क्या करना होगा